विविध (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 40

31. मध्य प्रदेश का महालेखाकार कार्यालय (ए.जी.एम.पी.) निम्नांकित में से किस शहर में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) ग्वालियर
Solution:मध्य प्रदेश का महालेखाकार कार्यालय (ए.जी.एम.पी.) ग्वालियर में स्थित है।

32. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (d) तुलसी शोध संस्थान-भोपाल
Solution:तुलसी शोध संस्थान चित्रकूट (म.प्र.) में स्थित है। शेष युग्म सही हैं।

33. निम्नलिखित में से मूर्तिकला का प्रसिद्ध स्थान फड़के स्टूडियो कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (c) धार
Solution:मूर्तिकला का प्रसिद्ध स्थान फड़के स्टूडियो मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है। रघुनाथ कृष्ण फड़के ने धार के महाराजा के निमंत्रण पर धार में एक 'आर्ट स्टूडियो' प्रारंभ किया था। इन्हें वर्ष 1961 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

34. निम्न में से कौन-सा चित्रकार 1922 में मध्य प्रदेश में जन्मा, किंतु 1950 के बाद फ्रांस में रहकर कार्य किया तथा 2016 में नई दिल्ली में देहावसान हुआ? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) सैयद हैदर रजा
Solution:चित्रकार सैयद हैदर रजा का जन्म वर्ष 1922 में मध्य प्रदेश के मंडला जिले में हुआ था। वर्ष 1950 के बाद फ्रांस में रहकर इन्होंने कार्य किया। इनकी मृत्यु वर्ष 2016 में नई दिल्ली में हुई थी। एम. एफ. हुसैन की मृत्यु वर्ष 2011 में लंदन में तथा एन. एस. बेंद्रे की मृत्यु वर्ष 1992 में मुंबई में हुई थी।

35. हबीब तनवीर का जन्म निम्नलिखित में से किस स्थान पर हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (a) रायपुर
Solution:प्रसिद्ध पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म वर्ष 1923 में छत्तीसगढ़ (तत्कालीन मध्य प्रदेश) के रायपुर में हुआ था। वह हिंदुस्तानी रंगमंच के शलाका पुरुष थे। उन्होंने लोकधर्मी रंगकर्म को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित किया।

36. आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी किस शहर में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) भोपाल
Solution:आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में स्थित है। यह राज्य के उच्च सेवाओं की भर्ती के लिए प्रशिक्षण एवं गतिविधियों के विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था का निर्देश देता है।

37. दो या अधिक राज्यों के लिए एक संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग की स्थापना की जा सकती है। [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) (b) तथा (b) दोनों।
Solution:दो या अधिक राज्यों के लिए एक संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग की स्थापना की जा सकती है, यदि संबंधित राज्य इस संबंध में करार करते हैं और संसद विधि द्वारा संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग नियुक्त करता है।

38. इनमें से कौन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नहीं रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) पी.के. नोरोन्हा
Solution:एच.एस. कामथ मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव थे, जिनका कार्यकाल 1 नवंबर, 1956-24 नवंबर, 1963 था। आर.पी. नाइक 18 नवंबर, 1969-6 सितंबर, 1972 तक, बी. के. दुबे 6 मार्च, 1980-29 अक्टूबर, 1980 तक, आर.एस. खन्ना 30 सितंबर, 1989-31 मार्च, 1990 तक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। पी. के. नोरोन्हा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नहीं रहे, जबकि आर.पी. नोरोन्हा दो बार (25 नवंबर, 1963 - अगस्त, 1968 तथा 6 सितंबर, 1972-14 मई, 1974 तक) मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार वीरा राणा (प्रदेश की दूसरी महिला) को दिया गया है।

39. निम्नलिखित दर्शनीय स्थानों को सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

सूची-Iसूची-II
(A) उदयगिरि गुफाएं 1.1. प्रागैतिहासिक शिलाचित्र
(B) भीमबेटका2. शिलाओं को उत्खनित कर गढ़ी मूर्तियां, स्तंभ आदि
(C) बांधोगढ़3. रामकथा से जुड़ा तीर्थ स्थान
(D) चित्रकूट4. राष्ट्रीय उद्यान

कूट:

ABCD
(a)3421
(b)1324
(c)4213
(d)2143
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
उदयगिरि गुफाएंउत्खनित मूर्तियों के लिए
भीमबेटकाप्रागैतिहासिक शिलाचित्र
बांधोगढ़राष्ट्रीय उद्यान
चित्रकूटरामकथा से जुड़ा तीर्थ स्थान

40. विमुक्त जाति दिवस मध्य प्रदेश में किस दिनांक को मनाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) 31 अगस्त
Solution:भारत 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ, परंतु देश की घुमंतू, जातियों का दर्जा तब भी कानूनी रूप से गुलाम का ही बना रहा है। घुमंतू जातियों के इन लोगों हेतु भारत सरकार ने 31 अगस्त, 1952 को एक कानून बनाकर इन्हें स्वतंत्र घोषित किया, फलस्वरूप इन जातियों के लोगों हेतु 31 अगस्त को विमुक्त जाति दिवस कहा गया।