विविध (मध्य प्रदेश) (भाग–I)Total Questions: 5021. मध्य प्रदेश की खिलाड़ी चिंकी यादव किस खेल से संबंधित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021](a) निशानेबाजी (शूटिंग)(b) तैराकी(c) हॉकी(d) क्रिकेटCorrect Answer: (a) निशानेबाजी (शूटिंग)Solution:मध्य प्रदेश की खिलाड़ी चिंकी यादव निशानेबाजी (शूटिंग) खेल से संबंधित हैं। चिंकी यादव ने मार्च, 2021 में नई दिल्ली में ISSF विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।22. मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर किस खेल से संबंधित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021](a) निशानेबाजी (शूटिंग)(b) तीरंदाजी(c) हॉकी(d) क्रिकेटCorrect Answer: (c) हॉकीSolution:मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर हॉकी खेल से संबंधित हैं। विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।23. अमिताभ विजयवर्गीय किस खेल से संबंधित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2017](a) हॉकी(b) फुटबॉल(c) क्रिकेट(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) क्रिकेटSolution:अमिताभ विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी (प्रथम श्रेणी) हैं।24. वर्तमान में निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश खेल परिषद के अध्यक्ष कौन है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012](a) कैलाश विजयवर्गीय(b) शिवराज सिंह चौहान(c) तुकोजिराव पवार(d) विक्रम वर्माCorrect Answer: (c) तुकोजिराव पवारSolution:प्रश्नकाल में तुकोजिराव पवार मध्य प्रदेश खेल परिषद के अध्यक्ष थे। म.प्र. खेल नीति, 2005 के द्वारा खेल परिषद के स्थान पर खेल प्राधिकरण के गठन करने की घोषणा की गई, जो वर्तमान में कार्यरत है। मध्य प्रदेश खेल प्राधिकरण का अध्यक्ष प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होते हैं।25. मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम निम्नलिखित में से कहां पर है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012](a) ग्वालियर(b) इंदौर(c) भोपाल(d) जबलपुरCorrect Answer: (b) इंदौरSolution:मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम इंदौर में अवस्थित है। इंदौर को मध्य प्रदेश के खेल राजधानी नाम से भी जाना जाता है।26. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्थापित मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी एकेडमी कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020](a) भोपाल(b) इंदौर(c) जबलपुर(d) झाबुआCorrect Answer: (c) जबलपुरSolution:खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना वर्ष 2013 में जबलपुर में हुई।27. सही जोड़ियां बनाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]नस्ल पशु (A) जमुनापारी(1) गाय(B) भदावरी(2) बकरी(C) कड़कनाथ(3) भैंस(D) मालवी(4) पोल्ट्री (मुर्गीपालन)कूट :ABCD(a)2341(b)2143(c)4123(d)4321(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (a)Solution:नस्ल पशु(A) जमुनापारी(1) बकरी(B) भदावरी(2) भैंस(C) कड़कनाथ(3) पोल्ट्री (मुर्गीपालन)(D) मालवी(4) गाय28. मध्य प्रदेश के कितने जिले एन.आर.ई.जी.ए. के अंतर्गत शामिल हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008](a) सभी जिले(b) 18 जिले(c) 31 जिले(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) सभी जिलेSolution:राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (NREGA) को 1 अप्रैल 2008 से देश के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है। अतः म. प्र के सभी जिले इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं।29. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर जे. एन. एन. यू. आर. एम. वें शामिल नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008](a) इंदौर(b) जबलपुर(c) ग्वालियर(d) उज्जैनCorrect Answer: (c) ग्वालियरSolution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, उज्जैन एवं भोपाल जिले जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (JNNURM) में शामिल थे। 29 नवंबर, 2011 को ग्वालियर को भी इसमें शामिल कर लिया गया।30. प्रथम खुली जेल कहां स्थापित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010](a) होशंगाबाद(b) गुना(c) कटनी(d) झाबुआCorrect Answer: (a) होशंगाबादSolution:मध्य प्रदेश की प्रथम खुली जेल होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) में स्थापित की गई है। खुली जेल के अंतर्गत कैदी एक आम नागरिक की भांति अपने परिवार के साथ रहते हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »