विविध (मध्य प्रदेश) (भाग–I)

Total Questions: 50

41. आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी किस शहर में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) भोपाल
Solution:आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में स्थित है। यह राज्य के उच्च सेवाओं के लिए शीर्षस्थ प्रशिक्षण संस्था है। इसकी स्थापना 1966 ई. में मूलतः लालबहादुर शास्त्री लोक प्रशासन संस्थान की रूप में हुई थी। वर्ष 2001 में इसका नाम 'आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी' मध्य प्रदेश भोपाल कर दिया गया।

42. दो या अधिक राज्यों के लिए एक संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग की स्थापना की जा सकती है। [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) (a) तथा (b) दोनों
Solution:दो या अधिक राज्यों के लिए एक संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग की स्थापना की जा सकती है, यदि संबंधित राज्य इस संबंध में करार करते हैं और संसद विधि द्वारा संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग नियुक्त करता है।

43. इनमें से कौन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नहीं रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) पी.के. नोरोन्हा
Solution:एच.एस. कामथ मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव थे, जिनका कार्यकाल 1 नवंबर, 1956-24 नवंबर, 1963 था। आर.पी. नाइक 18 नवंबर, 1969-6 सितंबर, 1972 तक, बी.के. दुबे 6 मार्च, 1980-29 अक्टूबर, 1980 तक, आर.एस. खन्ना 30 सितंबर, 1989-31 मार्च, 1990 तक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। पी. के. नोरोन्हा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नहीं रहे, जबकि आर.पी. नोरोन्हा दो बार (25 नवंबर, 1963 अगस्त, 1968 तथा 6 सितंबर, 1972-14 मई, 1974 तक) मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार वीरा राणा (प्रदेश की दूसरी महिला) को दिया गया है।

44. निम्नलिखित दर्शनीय स्थानों को सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

स्थान विशेषता 
(A) उदयगिरि गुफाएं (1) प्रागैतिहासिक शिलाचित्र
(B) भीमबेटका(2) शिलाओं को उत्खनित कर गढ़ी मूर्तियां, स्तंभ आदि
(C) बांधोगढ़(3) रामकथा से जुड़ा तीर्थ स्थान
(D) चित्रकूट(4) राष्ट्रीय उद्यान

कूट :

ABCD
(a)3421
(b)1324
(c)4213
(d)2143
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
स्थान विशेषता 
(A) उदयगिरि गुफाएं(1) उत्खनित मूर्तियों के लिए
(B) भीमबेटका(2) प्रागैतिहासिक शिलाचित्र
(C) बांधोगढ़(3) राष्ट्रीय उद्यान
(D) चित्रकूट(4) रामकथा से जुड़ा तीर्थ स्थान

45. 'काठी' है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) लोक नृत्य
Solution:'काठी' लोक नृत्य मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में प्रचलित है। यह बलाई हरिजन समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है।

46. श्री राम सहाय पाण्डे किस लोक नृत्य कला से संबंधित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) राई
Solution:श्री राम सहाय पाण्डे 'राई लोक नृत्य कला से संबंधित हैं। 'राई' नृत्य मूल रूप से बुंदेलखंड (मध्य प्रदेश) क्षेत्र का लोक नृत्य है। ध्यातव्य है। कि श्री राम सहाय पाण्डे को कला के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु वर्ष 2022 का 'पद्मश्री पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

47. सागर के आंचलिक क्षेत्रों में दीपावली के अवसर पर कौन-सा लोक नृत्य प्रचलित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (a) मौनी नृत्य
Solution:सागर के आंचलिक क्षेत्रों में (विशेषकर बुंदेलखंड क्षेत्र, टीकमगढ़ जिला) में दीपावली के अवसर पर मौनी या मोनिया लोक नृत्य प्रचलित है। मान्यता के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने साथियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था, तो उनके साथियों ने खुशी में नृत्य किया था।

48. कौन-सा लोक नृत्य मध्य प्रदेश का नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (b) बीहू
Solution:मध्य प्रदेश के लोक नृत्य कर्मा, राई, भगोरिया, कलसा, दिमराई, कानड़ा, दादर, सैला, घसिया, सैरा इत्यादि हैं, जबकि बीहू या बिहू, असम राज्य का लोक नृत्य है।

49. 'तुर्रा कलंगी' लोकनाट्य किस क्षेत्र में प्रसिद्ध है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (e) a, b & c
Solution:'तुर्रा कलंगी एक लोकप्रिय लोकनाट्य है। इसे कहानी, काव्यात्मक और संगीत संवादों के माध्यम से सुनाया जाता है। चार सौ साल पहले इस लोकनाट्य का निर्माण मेवाड़ के दो संतों तुखानगीर और शाह अली ने मिलकर किया था। 'तुर्रा कलंगी' राजस्थान और मध्य प्रदेश (निमाड़) तथा बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय लोकनाट्य है। ध्यातव्य है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न के विकल्प (ए), (बी) और (सी) तीनों को सही उत्तर माना है।

50. बधाई है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (a) बुंदेलखंड का लोक नृत्य
Solution:'बधाई' बुंदेलखंड का लोक नृत्य है।