विविध (मध्य प्रदेश) (भाग–II)

Total Questions: 16

1. निम्नलिखित में से कौन-सा थर्मल पॉवर स्टेशन अनूपपुर जिले के चचाई में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) अमरकंटक पॉवर स्टेशन
Solution:अमरकंटक पॉवर स्टेशन (थर्मल पॉवर स्टेशन) अनूपपुर जिले के ग्राम चचाई में स्थित है।

2. 750 मेगावॉट का सोलर पॉवर प्लांट मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) रीवा
Solution:मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 750 मेगावॉट का सोलर पॉवर प्लांट स्थित है, जो एशिया का सबसे लंबा सोलर पॉवर प्रोजेक्ट है। इस सोलर पॉवर प्लांट को जुलाई, 2020 में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया।

3. मध्य प्रदेश में निम्न में से कौन-सा स्थान और जिला तापीय विद्युत केंद्र से संबंधित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) दोंगालिया मुंडी, खरगोन
Solution:सतपुड़ा तापीय विद्युत केंद्र सरणी गांव में स्थित है, जो मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में है। यह कोयला आधारित संयंत्र है। अमरकंटक तापीय विद्युत केंद्र मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित है। यह तापीय विद्युत केंद्र कोयला आधारित भी है। संजय गांधी तापीय विद्युत केंद्र दक्षिण-पूर्व रेलवे के बिलासपुर कटनी खंड पर बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगालिया मुंडी में स्थित है, जो खंडवा जिले में है।

4. निम्न में से किस स्थान पर विद्युत उत्पादन हेतु 500 MW की इकाई है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (a) बिरसिंहपुर
Solution:मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर स्थान पर 27 अगस्त, 2008 को विद्युत उत्पादन हेतु 500 MW की इकाई स्थापित की गई है। इसकी 5 इकाइयां है, जिसकी कुल क्षमता 1340 मेगावॉट है।

5. बिरसिंहपुर जलविद्युत केंद्र निम्न में से किस जिले में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (a) उमरिया
Solution:बिरसिंहपुर जलविद्युत केंद्र मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यह जलविद्युत केंद्र जोहिला नदी पर बनाया गया है। इसकी जलविद्युत उत्पादन की क्षमता 20 मेगावॉट है।

6. इनमें से कौन-सी मध्य प्रदेश की बोली नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) भोजपुरी
Solution:ब्रजभाषा, मालवी एवं निमाड़ी मध्य प्रदेश की बोलियां हैं, जबकि भोजपुरी बोली मध्य प्रदेश में नहीं बोली जाती है। ब्रज, मालवी, निमाड़ी के साथ-साथ बुंदेली एवं बघेली बोलियां भी मध्य प्रदेश में बोली जाती हैं।

7. मध्य प्रदेश में निम्न में से कौन-सी बोली नहीं बोली जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) कौरवी
Solution:म.प्र. में मुख्यतया मालवी, बुंदेलखंडी एवं गोंडी बोलियां बोली जाती हैं। कौरवी बोली पश्चिमी हिंदी की बोली है, जो मुख्यतः हरियाणा एवं पश्चिमी उ.प्र. में बोली जाती है।

8. किस जिले में बहोली भाषा नहीं बोली जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (b) टीकमगढ़
Solution:बहोली भाषा रीवा, सतना एवं सीधी में बोली जाती है, जबकि टीकमगढ़ में बुंदेली बोली जाती है। अतः प्रश्नानुसार विकल्प (b) सही उत्तर है।

9. पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र निम्नलिखित में से किस समाचार-पत्र के मुख्य संपादक थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) लोकमत
Solution:पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र ने 1930 ई. में जबलपुर से दैनिक समाचार- पत्र 'लोकमत' का संपादन किया।

10. मध्य प्रदेश का पहला समाचार-पत्र 150 वर्ष पहले प्रकाशित हुआ था। यह था- [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (b) अखबार ग्वालियर
Solution:मध्य प्रदेश का पहला समाचार-पत्र 150 वर्ष पहले 'अखबार ग्वालियर' नाम से प्रकाशित हुआ था।