विविध (राजस्थान) (PART-2)

Total Questions: 48

21. पशु गणना 2003 के अनुसार, राजस्थान में पशु घनत्व एवं सबसे अधिक पशु घनत्व वाला जिला है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) 144 एवं डूंगरपुर
Solution:राजस्थान में भारत के कुल पशुधन का लगभग 7 प्रतिशत भाग पाया जाता है। अतएव राजस्थान पशुधन की दृष्टि से एक संपन्न प्रांत है। पशुपालन यहां की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 2003 की पशु गणना के अनुसार, राजस्थान में पशु घनत्व 144 प्रति वर्ग किमी. तथा पशुधन की दृष्टि से डूंगरपुर सर्वाधिक पशु घनत्व वाला जिला था।

22. 2007 की पशुगणना के आधार पर राजस्थान में पशुओं की संख्या है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (c) 579 लाख
Solution:वर्ष 2007 की पशुगणना के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 579 लाख पशु (जिसमें 124.11 लाख गायें, 115.42 लाख भैंसें, 112.84 लाख भेड़ें, 218.82 लाख बकरियां, 4.30 लाख ऊंट तथा 3.51 लाख अन्य पशु शामिल हैं) तथा 50.12 लाख मुर्गियां हैं। पशुगणना, 2019 के अनुसार, राजस्थान में पशुओं की कुल संख्या 568 लाख है, जिसमें पशुगणना, 2012 की तुलना में 1.66 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

23. दुग्ध-उत्पादन हेतु गाय की प्रसिद्ध नस्लें हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) थारपारकर एवं राठी
Solution:राठी (बीकानेर) और थारपारकर (जैसलमेर) गायें दुग्ध उत्पादन हेतु काफी प्रसिद्ध नस्लें हैं।

24. पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत ली गई, झकराना, सिरोही एवं मारवाड़ी नस्लें संबंधित हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) बकरियों से
Solution:पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत ली गई झकराना, सिरोही एवं मारवाड़ी नस्लें बकरियों से संबंधित है।

25. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र स्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र, राजस्थान के अजमेर जिले के तबीजी में स्थित है। इसकी स्थापना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा की गई थी।

26. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केंद्र स्थापित किए गए हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केंद्र तबीजी (अजमेर) में राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र एवं सेवर (भरतपुर) में सरसों अनुसंधान निदेशालय स्थापित किए गए हैं।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर में स्थित है।
Solution:राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र, बीकानेर में स्थित है। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार (हरियाणा) में है। केंद्रीय पशु नस्ल सुधार केंद्र देश के 7 स्थानों पर है, जिनमें से एक राजस्थान में सूरतगढ़ में है। केंद्रीय भेड़ नस्ल सुधार केंद्र हिसार (हरियाणा) में स्थित है।

28. राजस्थान में केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र कहां स्थित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (d) फतेहपुर
Solution:राजस्थान में केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र फतेहपुर में स्थित है, जबकि केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविका नगर (टोंक) में है।

29. केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान स्थापित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (c) अविका नगर
Solution:राजस्थान में केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र फतेहपुर में स्थित है, जबकि केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविका नगर (टोंक) में है।

30. केंद्रीय उष्ट्र प्रजनन केंद्र स्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) जोड़बीड़
Solution:भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा जोड़बीड़ (बीकानेर) में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है।