विविध (राजस्थान) (PART-2)

Total Questions: 48

31. राष्ट्रीय सरसों का अनुसंधान केंद्र स्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:सरसों अनुसंधान निदेशालय राजस्थान के सेवर (भरतपुर) में स्थापित किया गया है। राजस्थान राज्य देश में सरसों उत्पादन में प्रथम है।

32. राजस्थानी भाषा का उत्पत्ति काल है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) बारहवीं शताब्दी का अंतिम चरण
Solution:राजस्थानी भाषा का उद्भव शौरसेनी अपभ्रंश से माना जाता है। इसका उत्पत्ति काल भाषा वैज्ञानिकों ने बारहवीं शताब्दी का अंतिम चरण माना है, जब वीरगाथा काल के रासो ग्रंथों की रचना प्रारंभ हुई।

33. राजस्थान साहित्य की कौन-सी श्रेणी कहानी या कथा विधा से संबंधित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) वात
Solution:राजस्थान साहित्य में वात कहानी की एक विधा है। राजस्थानी वात-साहित्य में काल्पनिक, पौराणिक, ऐतिहासिक, अर्द्ध ऐतिहासिक आदि कथा स्रोतों पर धर्म-नीति, वीरता, प्रेम-श्रृंगार और हास्य आदि विषयों पर वातें लिखी जाती हैं। शैली की दृष्टि से वर्णनात्मक एवं घटनात्मक वातों की बहुलता होती है।

34. राजस्थान की बोली एवं क्षेत्र के संबंध को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित में से गलत युग्म को पहचानिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) पाली : बागड़ी
Solution:ढूंढाड़ी पूर्वी राजस्थान के मध्य-पूर्व भाग की प्रधान बोली है, इसे 'जयपुरी' भी कहते हैं। यह बोली मुख्यतः जयपुर, टोंक, किशनगढ़, अजमेर एवं मेरवाड़ा के पूर्वी अंचलों में बोली जाती है। मेवाती बोली पर ब्रज भाषा का मिश्रित प्रभाव है। यह भरतपुर, धौलपुर, अलवर और करौली के पूर्वी भाग में प्रचलित है। हाड़ौती कोटा, बारां, बूंदी तथा झालावाड़ जिलों में बोली जाती है। पाली में बागड़ी नहीं, बल्कि मारवाड़ी बोली का प्रचलन है।

35. 'हाड़ौती' बोली राजस्थान के जिस क्षेत्र में प्रायः नहीं बोली जाती वह क्षेत्र है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (a) भरतपुर
Solution:'हाड़ौती' बोली मुख्यतः राजस्थान के कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां एवं उदयपुर क्षेत्रों में बोली जाती है।

36. निम्नलिखित में से कौन-सी मारवाड़ी की उपबोली नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) नागरचोल
Solution:मारवाड़ी एक संपन्न भाषा है। यह राजस्थान के सबसे अधिक क्षेत्रफल में बोली जाती है। बीकानेरी, जोधपुरी, थली, उटकी और मेवाड़ी इसकी उप-बोलियां हैं, जबकि नागरचोल मध्य-पूर्वी राजस्थानी की उपबोली है।

37. 'मीणा' का अर्थ है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) मछली
Solution:मीणा 'मीन' शब्द से बना है जिसका अर्थ है-'मछली'। यह राजस्थान का सबसे बड़ा जनजाति समूह है। इसकी दो उपजातियां हैं-जमींदार मीणा एवं चौकीदार मीणा। ठक्कर बापा ने मीणों को संगठित किया था। मीणों के गांव को 'पॉल' कहते हैं। वर्ष 1927 में अंग्रेजों ने इन्हें 'जरायम पेशा' घोषित कर दिया था।

38. राजस्थान में किस जनजाति की जनसंख्या सर्वाधिक है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (b) मीणा
Solution:मीणा 'मीन' शब्द से बना है जिसका अर्थ है-'मछली'। यह राजस्थान का सबसे बड़ा जनजाति समूह है। इसकी दो उपजातियां हैं-जमींदार मीणा एवं चौकीदार मीणा। ठक्कर बापा ने मीणों को संगठित किया था। मीणों के गांव को 'पॉल' कहते हैं। वर्ष 1927 में अंग्रेजों ने इन्हें 'जरायम पेशा' घोषित कर दिया था।

39. सुमेलित कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2012]

सूची-I (राजस्थान में जनजाति)सूची-II (क्षेत्र)
(A) सहरिया1. मारवाड़
(B) काथोड़ी2. आबू रोड
(C) गरासिया3. मेवाड़
(D) रैबारी4. बारां
5. बांसवाड़ा

 

ABCD
(a)4512
(b)3245
(c)4321
(d)2134
Correct Answer: (c)
Solution:विकल्प में दी गई जनजातियों एवं उनसे संबंधित क्षेत्र का सुमेलन निम्नानुसार है-
सूची-I (राजस्थान में जनजाति)सूची-II (क्षेत्र)
A.सहरियाबारां
B.काथोडीआबू रोड
C.गरासियामेवाड़
D. रैबारीमारवाड़

40. निम्न मानचित्र में राजस्थान के प्रमुख जनजातियों का संकेंद्रण (i), (ii), (iii) एवं (iv) से प्रदर्शित किया गया है। मानचित्र के नीचे दिए गए क्रम में इन्हें पहचानिए तथा उत्तर दीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) सांसी, सहरिया, भील, गरासिया
Solution:उपर्युक्त मानचित्र पर दृष्टिपात करने से स्पष्ट है कि (i) सांसी, (ii) सहरिया, (iii) भील, (iv) गरासिया जनजाति क्षेत्र को इंगित करते हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।