विविध (रेलवे) भाग-I

Total Questions: 50

41. गुप्त निवेश संबंधित लीक लिए हुए दस्तावेज, जोकि 'पनामा पेपर्स' के नाम से मशहूर हैं, ......... से संबंधित हैं [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) मोसैक फोंसेका एवं कंपनी (Mossack Fonseca & Co)
Solution:

पनाम पेपर्स मोसेक-फोनसेका (Mossack Fonseca) द्वारा गठित किया गया था। इसने 11.5 लाख (मिलियन) गोपनीय दस्तावेज कूट भाषा (Encrypted) में लोक (Leak) किया था।
• दस्तावेजों को 3 अप्रैल, 2016 को जर्मन समाचार पत्र सुडदेउत्शेजीतुंग (एसजेड) द्वारा जारी किया गया था, जिसे "पनामा पेपर्स" के नाम से जाना गया।

42. निम्नलिखित में से कौन 2011 में 969 रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी (TA) में शामिल हुई थीं? वह भारतीय सेना की पहली महिला जवान थीं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) सापेर शांति तिग्गा
Solution:

वर्ष 2011 में शारीरिक परीक्षण में अपने पुरुष समकक्षों को पीछे छोड़ते हुए सैपर शाति तिग्गा (Sapper shanti Tigga) को 969 'रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी' (969 Railway Engineer Regiment of Territorial Army (TA)) में शामिल किया गया है।

43. NCSM संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। इसका पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स (National Council of Science Museums)
Solution:

1978 में, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) को राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालयों के लिए एक केंद्रीय समन्वय एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया है।
• एनसीएसएम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के साथ संयुक्त रूप से संस्कृति मंत्रालय के अन्तर्गत एक स्वायत्त विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान है।

44. दुनिया का पहला आधिकारिक एयरमेल फरवरी 1911 में, .......... से ........ भेजा गया था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) इलाहाबाद, नैनी
Solution:

1911 में इलाहाबाद में आयोजित महाकुंभ मेला के दौरान हवाई डाक सेवा का आरंभ किया गया था।
• हवाई जहाज से दुनिया की पहली आधिकारिक डाक सेवा की शुरुआत 18 फरवरी, 1911 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से नैनी के लिए भेजी गई थी।
• विश्व में पहली नियमित हवाई डाक सेवा सेंट पीट्सवर्ग से 1914 में शुरू की गई। इसके बाद 1918 में पहली नियमित हवाई डाक सेवा न्यू यॉर्क से वाशिंगटन के बीच शुरू की गई। फिर शिकागो से 1923 में पहली नियमित रात्रि हवाई डाक सेवा का आरंभ हुआ।

45. कैलाश सत्यार्थी ......... के संस्थापक हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) बचपन बचाओ आंदोलन
Solution:

1980 में शुरू हुआ बचपन बचाओ आंदोलन बालकों की सुरक्षा के लिए भारत का सबसे बड़ा आंदोलन है। यह सरकारी एजेंसियों और नीति निर्माताओं के साथ मिलकर काम करती है ताकि इससे जुड़े कानूनों को और कठोर बनाया जा सके।
• कैलाश सत्यार्थी बचपन बचाओं आंदोलन के संस्थापक हैं।

46. राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (National Institute of Oceanography) का मुख्यालय कहां स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) गोवा
Solution:

'राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान' (The National Institute of Oceanography) की स्थापना 1 जनवरी 1966 को हुई थी।
• इसका मुख्यालय गोवा में है तथा इसका क्षेत्रीय कार्यालय कोच्चि, मुंबई और विजाग (Vizag) में स्थित हैं।
कुछ प्रमुख अनुसंधान संस्थान और उनके स्थान:
• कृषि और संबद्ध क्षेत्र:
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI): नई दिल्ली
केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान: शिमला
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI): करनाल, हरियाणा
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान: कोयंबटूर
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI): जोधपुर
• विज्ञान और प्रौद्योगिकी:
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC): ट्रॉम्बे (मुंबई)
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR): मुंबई
राष्ट्रीय समुद्री विज्ञान संस्थान (NIO): पणजी, गोवा
भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP): देहरादून
राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER): भुवनेश्वर
• चिकित्सा और स्वास्थ्य:
केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (CDRI): लखनऊ
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS): नई दिल्ली
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV): पुणे
• भूविज्ञान और पर्यावरण:
केंद्रीय खनन और अनुसंधान संस्थान: धनबाद, झारखंड
राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (NGRI): हैदराबाद
केंद्रीय भवन निर्माण अनुसंधान संस्थान: रुड़की
• अंतरिक्ष:
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC): तिरुवनंतपुरम (ISRO का प्रमुख केंद्र)
इसरो उपग्रह केंद्र (ISAC): बेंगलुरु

47. 'ऑपरेशन विजय' निम्नलिखित में से किस युद्ध से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) कारगिल युद्ध 1999
Solution:

भारत ने वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना के विरुद्ध कारगिल में हुए युद्ध में भारतीय सेना की जीत की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए हर साल 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाता है।
• जुलाई 1999 में सैन्य अभियान ऑपरेशन विजय को आरम्भ किया गया था।
• 1965 के भारत-पाक युद्ध को आधिकारिक तौर पर एक गतिरोध (stalemate) माना जाता है, क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप से युद्धविराम पर समाप्त हुआ था, लेकिन सैन्य और रणनीतिक रूप से भारत को विजयी माना जाता है, क्योंकि पाकिस्तान अपने मुख्य उद्देश्य (कश्मीर पर कब्ज़ा) में विफल रहा और भारत ने ज़्यादा क्षेत्र पर कब्ज़ा किया, जिसे बाद में ताशकंद समझौते के तहत लौटाया गया।
• 1971 की लड़ाई, जिसे भारत-पाकिस्तान युद्ध या बांग्लादेश मुक्ति युद्ध भी कहते हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ा सैन्य संघर्ष था, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उभरा. यह युद्ध 3 दिसंबर 1971 को शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया और भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूर्वी पाकिस्तान में प्रवेश किया, जहाँ भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी ने मिलकर पाकिस्तानी सेना को हराया और 16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण के साथ समाप्त हुआ।

48. एमपीईजी (MPEG) का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट ग्रुप (Moving Picture Expert Group)
Solution:

एमपीईजी का अर्थ 'मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट्स ग्रुप' होता है।
• इसका उपयोग संर्पूण विश्व में कम्प्यूटिंग, संपीड़न और एन्कोडिंग के लिए किया जाता है।
• यह मीडिया कोडिंग, वीडियो, ग्राफिक्स और जोनोमिक डेटा और विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए ट्रांसमिशन और फाइल स्वरूपों के लिए मानक निर्धारित करता है।

49. निम्नलिखित में से कौन-सा एक गैरिसन (सैन्य छावनी) शहर है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) जालंधर
Solution:

गैरीसन शहर (छावनी नगर) वह स्थान है जहाँ सेना के सैनिक स्थायी रूप से तैनात रहते हैं, जिनका मुख्य कार्य सुरक्षा और सैन्य प्रशिक्षण होता है, जैसे ब्रिटिश काल में विकसित हुए कैंटोनमेंट या मेरठ, अंबाला जैसे शहर, जो सैन्य ठिकानों के रूप में कार्य करते हैं और इन नगरों में सैनिकों के रहने और अभ्यास की सुविधाएँ होती हैं, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।
• जालंधर छावनी पंजाब के जालंधर में एक स्थित सैन्य छावनी शहर है।
• यह भारत की सबसे पुरानी छावनियों में से एक है।
• भारत में अंबाला, मेरठ छावनी, जालंधर, महू, बबीना, उधमपुर आदि प्रमुख गैरीसन नगरों के उदाहरण हैं।

50. 'स्टेचू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)' जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 31 अक्टूबर, 2018 को किया गया था, को किसने डिजाइन किया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) राम वनजी सुतार (Ram Vanji Sutar)
Solution:

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी. सुतार ने डिजाइन किया है।
• इसके निर्माण में पाँच वर्षों का समय लगा।
• यह गुजरात राज्य के केवड़िया (Kevadia) में नर्मदा नदी पर साधु बेट नामक द्वीप पर स्थित है, जो सरदार सरोवर बांध के पास है।
• यह भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित है।
• इसकी कुल ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) है, जो इसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाती है।
• यह इतनी ऊंची है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।