विविध (रेलवे) भाग-IITotal Questions: 2211. जापान की संसद को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 प्रथम पाली](1) स्टॉर्टिजेट (Stortinget)(2) द नेशनल डाइट (The National Diet)(3) पार्लियामेंट (Parliament)(4) फॉकेटिंग (Folketing)Correct Answer: (2) द नेशनल डाइट (The National Diet)Solution:संसद देश स्टॉटिंगनॉर्वेराष्ट्रीय डायटजापानसंसदभारतफोल्केटिंगडेनमार्क12. किस पशु को भारत का 'राष्ट्रीय धरोहर पशु' घोषित किया गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 प्रथम पाली](1) एक सींग वाला गैंडा(2) हाथी(3) रॉयल बंगाल टाइगर(4) एशियाई चीताCorrect Answer: (2) हाथीSolution:22 अक्टूबर 2010 को भारतीय हाथी को भारत का 'राष्ट्रीय विरासत पशु' (The national heritage animal of India) घोषित किया गया है।गंगा नदी डॉल्फिन या जिसे 'सुसु' (Susu) भी कहा जाता है, 18 मई 2010 से भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु (The National Aquatic Animal of India) है।13. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 प्रथम पाली](1) मुंबई(2) कोलकाता(3) नई दिल्ली(4) मैसूरCorrect Answer: (2) कोलकाताSolution:भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) का मुख्यालय कोलकाता, (पश्चिम बंगाल) में है।इसका देश के विभिन्न भागों में स्थित 16 क्षेत्रीय केंद्र कार्यरत हैं।इसकी स्थापना 1 जुलाई 1916 को हुई थी।14. राष्ट्रीय जैविक रसायन उद्योग लिमिटेड (NOCIL) की स्थापना किस वर्ष की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 द्वितीय पाली](1) 1971(2) 1982(3) 1951(4) 1961Correct Answer: (4) 1961Solution:1961 :-नेशनल ऑर्गेनिक केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (National Organic Chemical Industries Ltd) की स्थापना 11 मई 1961 को किया गया था।वर्ष 1968 में, कंपनी ने 'रॉयल डच शेल ग्रुप' (Royal Dutch Shell Group) के साथ तकनीकी सहयोग कर एनओसीआईएल (NOCIL) में पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन करना शुरू किया।एनओसीआईएल रबर रसायनों का भारत का सबसे बड़ा निर्माता और आपूर्तिकर्ता है।15. हरियाणा के किस जिले में परमाणु ऊर्जा संयंत्र (nuclear power plant) स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली](1) फतेहाबाद(2) रोहतक(3) करनाल(4) सोनीपतCorrect Answer: (1) फतेहाबादSolution:परमाणु ऊर्जा संयंत्र हरियाणा के गोरखपुर गांव में 535 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।यह फतेहाबाद जिले से लगभग 22 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है।16. भारत सरकार ने राष्ट्रीय किसान नीति (NPF) को मंजूरी कब प्रदान की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली](1) 2010(2) 2018(3) 2007(4) 2001Correct Answer: (3) 2007Solution:प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किसान आयोग (एनसीएफ) ने 2006 में अपनी ऑतम रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।भारत सरकार ने 2007 में किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति को मंजूरी दी।इसका उद्देश्य किसानों की शुद्ध आय में पर्याप्त सुधार करके कृषि की आर्थिक व्यवहार्यता में (Economic Viability) सुधार करना है।17. .................. संयुक्त राष्ट्र-समर्थित कोवैक्स (COVAX) पहल के माध्यम से अधिग्रहीत वैक्सीन प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बना: [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली](1) भूटान(2) घाना(3) नाइजीरिया(4) सूडानCorrect Answer: (2) घानाSolution:घाना संयुक्त राष्ट्र के सहयोग समर्थित कोवैक्स साझाकरण पहल के माध्यम से टीका प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।18. विवेकानंद शिला स्मारक कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 प्रथम पाली](1) तिरुपति(2) कोझीकोड(3) रामेश्वरम्(4) कन्याकुमारीCorrect Answer: (4) कन्याकुमारीSolution:विवेकानंद रॉक मेमोरियल कन्याकुमारी में स्थित एक स्मारक है।यह स्वामी विवेकानंद के सम्मान में 1970 में बनाया गया था, जिसके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने चट्टान पर ज्ञान प्राप्त किया था।19. देश का पहला व्यावसायिक स्तर का बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र, मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 द्वितीय पाली](1) खंडवा(2) आगर मालवा(3) बैतूल(4) अनूपपुरCorrect Answer: (1) खंडवाSolution:भारत का पहला व्यावसायिक स्तर का बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विकसित किया जा रहा है।संयंत्र 30 टन बायोमास प्रभरण स्टॉक से प्रतिदिन एक टन हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा और बायोचार और मीथेन का उत्पादन भी करेगा।संयंत्र को 24 करोड़ रुपये के निवेश के साथ वाटोमो एनर्जी लिमिटेड और बीजल ग्रीन एनर्जी के संयुक्त उद्यम द्वारा लगाया जा रहा है।20. भोपाल गैस त्रासदी के दौरान यूनियन कार्बाइड के अध्यक्ष कौन थे? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 द्वितीय पाली](1) जे आर शाह (JR Shah)(2) मीकल बेले (Michal Bellay)(3) वॉरेन एंडरसन (Warren Anderson)(4) जॉन एर्विन (John Ervin)Correct Answer: (3) वॉरेन एंडरसन (Warren Anderson)Solution:वॉरन मार्टिन एंडरसन, एक अमेरिकी व्यवसायी हैं, जो 1984 में भोपाल आपदा के समय यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन (UCC) के अध्यक्ष और सीईओ थे।भारतीय अधिकारियों द्वारा उन पर हत्या का आरोप लगाया गया था।भोपाल आपदा 2-3 दिसंबर 1984 को, मध्य प्रदेश के भोपालमें यूनियन कार्बाइड की भारतीय सहायक कंपनी, यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के एक संयंत्र में मिथाइल आइसोसाइनाइट (IMC) के रिसाव से हुई थी।Submit Quiz« Previous123Next »