विविध (रेलवे)

Total Questions: 50

41. गुप्त निवेश संबंधित लीक लिए हुए दस्तावेज, जोकि 'पनामा पेपर्स' के नाम से मशहूर हैं, ..................... से संबंधित हैं [International Consortium of Investigative Journalists, RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) मोसैक फोंसेका एवं कंपनी (Mossack Fonseca & Co)
Solution:पनाम पेपर्स मोसेक-फोनसेका (Mossack Fonseca) द्वारा गठित किया गया था। इसने 11.5 लाख (मिलियन) गोपनीय दस्तावेज कूट भाषा (Encrypted) में लोक (Leak) किया था।
  • दस्तावेजों को 3 अप्रैल, 2016 को जर्मन समाचार पत्र सुडदेउत्शेजीतुंग (एसजेड) द्वारा जारी किया गया था, जिसे "पनामा पेपर्स" के नाम से जाना गया।

42. निम्नलिखित में से कौन 2011 में 969 रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी (TA) में शामिल हुई थीं? वह भारतीय सेना की पहली महिला जवान थीं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) सापेर शांति तिग्गा
Solution:वर्ष 2011 में शारीरिक परीक्षण में अपने पुरुष समकक्षों को पीछे छोड़ते हुए सैपर शाति तिग्गा (Sapper shanti Tigga) को 969 'रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी' (969 Railway Engineer Regiment of Territorial Army (TA)) में शामिल किया गया है।

43. NCSM संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। इसका पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स (National Council of Science Museums)
Solution:1978 में, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) को राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालयों के लिए एक केंद्रीय समन्वय एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया है।
  • एनसीएसएम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के साथ संयुक्त रूप से संस्कृति मंत्रालय के अन्तर्गत एक स्वायत्त विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान है।

44. दुनिया का पहला आधिकारिक एयरमेल फरवरी 1911 में, ...................... से ................. भेजा गया था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) इलाहाबाद, नैनी
Solution:1911 में इलाहाबाद में आयोजित महाकुंभ मेला के दौरान हवाई डाक सेवा का आरंभ किया गया था।

हवाई जहाज से दुनिया की पहली आधिकारिक डाक सेवा की शुरुआत 18 फरवरी, 1911 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से नैनी के लिए भेजी गई थी।

विश्व में पहली नियमित हवाई डाक सेवा सेंट पीट्सवर्ग से 1914 में शुरू की गई। इसके बाद 1918 में पहली नियमित हवाई डाक सेवा न्यू यॉर्क से वाशिंगटन के बीच शुरू की गई। फिर शिकागो से 1923 में पहली नियमित रात्रि हवाई डाक सेवा का आरंभ हुआ।

45. कैलाश सत्यार्थी .................. के संस्थापक हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) बचपन बचाओ आंदोलन
Solution:1980 में शुरू हुआ बचपन बचाओ आंदोलन बालकों की सुरक्षा के लिए भारत का सबसे बड़ा आंदोलन है। यह सरकारी एजेंसियों और नीति निर्माताओं के साथ मिलकर काम करती है ताकि इससे जुड़े कानूनों को और कठोर बनाया जा सके।
  • कैलाश सत्यार्थी बचपन बचाओं आंदोलन के संस्थापक हैं।

46. राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (National Institute of Oceanography) का मुख्यालय कहां स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) गोवा
Solution:'राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान' (The National Institute of Oceanography) की स्थापना 1 जनवरी 1966 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय गोवा में है, तथा इसका क्षेत्रीय कार्यालय कोच्चि, मुंबई और विजाग (Vizag) में स्थित हैं।

47. 'ऑपरेशन विजय' निम्नलिखित में से किस युद्ध से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) कारगिल युद्ध 1999
Solution:भारत ने वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना के विरुद्ध कारगिल में हुए युद्ध में भारतीय सेना की जीत की वर्षगांठ को। चिह्नित करने के लिए हर साल 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाता है।
  • जुलाई 1999 में सैन्य अभियान ऑपरेशन विजय को आरम्भ किया गया था।

48. एमपीईजी (MPEG) का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट ग्रुप (Moving Picture Expert Group)
Solution:एमपीईजी का अर्थ 'मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट्स ग्रुप' होता है।
  • इसका उपयोग संर्पूण विश्व में कम्प्यूटिंग, संपीड़न और एन्कोडिंग के लिए किया जाता है।
  • यह मीडिया कोडिंग, वीडियो, ग्राफिक्स और जोनोमिक डेटा, और विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए ट्रांसमिशन और फाइल स्वरूपों के लिए मानक निर्धारित करता है।

49. निम्नलिखित में से कौन-सा एक गैरिसन (सैन्य छावनी) शहर है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) जालंधर
Solution:गैरीसन शहर (Garrison towns) मूल रूप से ऐसे शहर होते हैं जहां सैनिक स्थायी रूप से तैनात होते हैं।
  • जालंधर छावनी पंजाब के जालंधर में एक स्थित सैन्य छावनी शहर है।
  • यह भारत की सबसे पुरानी छावनियों में से एक है।

50. 'स्टेचू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)' जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 31 अक्टूबर, 2018 को किया गया था, को किसने डिजाइन किया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) राम वनजी सुतार (Ram Vanji Sutar)
Solution:स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी. सुतार ने डिजाइन किया है।
  • इसके निर्माण में पाँच वर्षों का समय लगा।
  • यह गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के पास स्थित है।
  • यह भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। जिसकी कुल ऊचाई 182 मीटर है।