विविध रोग एवं उपचार (Part – II)

Total Questions: 50

1. एक सांड़ के वीर्य को कृत्रिम गर्भाधान हेतु रखना चाहिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) तरल नाइट्रोजन में
Solution:पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान में प्रयुक्त शुक्राणुओं को 'शुष्क बर्फ एवं एल्कोहल' (-100 °F) अथवा तरल नाइट्रोजन (-320 °F) में संगृहीत किया जा सकता है। हालांकि तरल नाइट्रोजन में संग्रह को वरीयता दी जाती है, क्योंकि इसमें समय के साथ शुक्राणुओं के जनन क्षमता (Fertility) में हास नहीं होता, जबकि 'शुष्क बर्फ-एल्कोहल' में समय के साथ जनन क्षमता में हास होता जाता है।

2. कड़कनाथ एक किस्म है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) मुर्गे की
Solution:कड़कनाथ (Kadaknath) मुर्गे की एक किस्म है। मध्य प्रदेश के झाबुआ मूल के कड़कनाथ मुर्गे को स्थानीय भाषा में कालीमासी (Kali Masi) कहा जाता है। इसकी त्वचा और पंखों से लकर मांस तक का रंग काला होता है।

3. निम्नलिखित में से कौन, गाय की उच्च दूध उत्पादन प्रजाति है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) होलस्टीन
Solution:होलस्टीन फ्रीजियन गाय की उच्च दुग्ध उत्पादन प्रजाति है। यह मुख्यतः नीदरलैंड्स में पाई जाने वाली गाय की प्रसिद्ध प्रजाति है। इसका रंग सफेद या काला होता है। इस जाति की गाय एक लेक्टेशन चक्क में लगभग 25,000 पाउंड दूध देती है।

4. केंद्र सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय गोकुल मिशन का उद्देश्य है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) गायों की देशी नस्ल की रक्षा करना।
Solution:देशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय गोकुल मिशन नाम से एक राष्ट्रीय योजना की घोषणा की गई। यह योजना राष्ट्रीय पशु प्रजनन एवं डेयरी विकास कार्यक्रम का हिस्सा है।

5. सूक्ष्म जीवों द्वारा उत्पन्न किया गया नैनोकण अर्धचालक पदार्थ की सहायता से प्रथम बार भारतीय वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक इलेक्ट्रॉनिक डायोड बनाया है, जिसकी उपयोगिता युक्ति लघुरूपण में है। वह सूक्ष्म जीव है, एक- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) यीस्ट
Solution:पुणे स्थित अगरकर अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने Schizosac charomyces pombe नामक यीस्ट की सहायता से अर्धचालक पदार्थ कैडमियम सल्फाइड (CdS) के नैनो कणों को संश्लेषित किया। इस कैडमियम सल्फाइड को पॉलीफिलाइलीन विनाइलीन के साथ प्रयुक्त कर डायोड बनाया गया।

6. निम्नलिखित में किस एक पर रोक नहीं है, जिसे एथलीटों द्वारा प्रदर्शन सुधारक पदार्थ के रूप में उपयोग में लाया जाए: [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (d) कोलोस्ट्रम
Solution:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा कोलोस्ट्रम को एक सुरक्षित आहार अनुपूरक के रूप में चिह्नित किया गया है तथा एथलीटों द्वारा इसे प्रदर्शन सुधारक पदार्थ के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। अन्य प्रश्नगत पदार्थों के एथलीटों द्वारा सेवन पर प्रतिबंध है।

7. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (d) रोगाणुरोधक - फीनॉलफ्थेलीन
Solution:फीनॉलफ्थेलीन का प्रयोग प्रायः अम्ल-क्षार अनुमापन (Titrations) में एक संकेतक के रूप में किया जाता है। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।

8. निम्नलिखित में से कौन-सी नॉन-स्टेरॉयडल गर्भ-निरोधक गोली सी. डी. आर. आई.. लखनऊ द्वारा विकसित की गई है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) सहेली
Solution:वर्ष 1991 में सी.डी.आर.आई. (Central Drug Research Institute), लखनऊ द्वारा सेंटक्रोमेन (Centchroman) नामक नॉन-स्टेरॉयडल गर्भ निरोधक गोली विकसित की गई, जिसे सेंट्रॉन (Centron), सहेली (Saheli) व छाया (Chhaya) आदि नाम से जाना जाता है।

9. भ्रूणीय वृद्धि को मापने वाली हाल में विकसित तकनीक है: [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) अल्ट्रासोनिक्स
Solution:अल्ट्रासाउंड तकनीक (अल्ट्रासोनिक्स) द्वारा भ्रूणीय वृद्धि को मापा जा सकता है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (d) डॉ. प्रमोद करण सेठी - जयपुरी कृत्रिम पैर
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में डॉ. कुरियन सहकारी आंदोलन से, डॉ. माल्कम आदिशेषैया विकास अर्थशास्त्र से तथा डॉ. अब्दुल कलाम अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित है, जबकि डॉ. प्रमोद करण सेठी 'जयपुरी कृत्रिम पैर के विकास से संबंधित हैं।