विविध रोग एवं उपचार (Part – II)

Total Questions: 50

31. किस भारतीय नगर में पहला डायनोसोरियम खोला गया है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) हैदराबाद में
Solution:देश का पहला डायनोसोरियम हैदराबाद में बोला गया था। इस डायनोसोरियम में 165 मिलियन वर्ष पुराने डायनासोर के जीवाश्म को मी प्रदर्शित किया गया है। यह डायनोसोरियम हैदराबाद के बी एन. बिरला विज्ञान केंद्र में खोला गया है।

32. 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइ‌जेशन' का मुख्यालय- [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) जेनेवा
Solution:विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO-World Health Organization) का मुख्यालय जेनेवा (स्विटजरलैंड) में स्थित है।

33. देश का पहला दंत चिकित्सा महाविद्यालय कहां स्थापित किया गया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) कलकता (कोलकाता)
Solution:देश का प्रथम दंत महाविद्यालय आर. अहमद दंत महाविद्यालय 1920 ई. में कलकत्ता में स्थापित किया गया था।

34. "भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के तंतुओं को एक साथ बुनकर बहुमूल्य चित्रपट तैयार करने वाला यह असाधारण वैज्ञानिक संसार को ऐक्यकारी आण्विक दृष्टिकोण दे गया ..... उसने विटामिन सी के चमत्कारी गुणों को पहले तो जुकाम के उपचार के लिए जुटाया पर बाद में उसे कैंसर निवारक अभिकर्ता भी बना दिया।" ऊपर विज्ञान क्षेत्र के जिस महान व्यक्ति का उल्लेख है, वह है- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) लाइनस कार्ल पोलिंग
Solution:लाइनस कार्ल पालिंग का कैसर तथा विटामिन 'सी' या एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid) के शोधकार्य में महत्वपूर्ण योगदान है। इन्होंने भौतिकी, रसायन तथा जीव विज्ञान के क्षेत्र में बृहत शोध कार्य किया है। इनकी उपलब्धि पर 1954 तथा 1962 का क्रमशः रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार एवं नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

35. निम्न में कौन बारूदी सुरंगों का पता लगाने में उपयोगी होते है ? [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) मधुमक्खी
Solution:मधुमक्खी (Honey Bees) एक सामाजिक कीट है, जो कि बारूदी सुरंगों का पता लगाने में उपयोगी है। मधुमक्खी के एक छते में एक रानी मक्खी, लगभग 100 नर मक्खियां या ड्रोन्स (Drones) तथा हजारों (60 हजार तक) छोटी श्रमिक मक्खियां (Workers) होती हैं। इसके छत्ते से हमें शहद तथा मोम (Wax) प्राप्त होते हैं।

36. मधुमक्खी की औसत गति सामान्यतः क्या होती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) 16 किमी. प्रति घटा
Solution:मधुमक्खी कीट वर्ग का प्राणी है, मधुमक्खी की औसत गति सामान्यतः 15 मील प्रति घंटा (लगभग 21 किमी. प्रति घंटा) होती है। भोजन आदि एकत्र करने के बाद वापस लौटते समय उनकी गति में गिरावट आ जाती है, जो लगभग 12 मील प्रति घंटा (17 किमी. प्रति घंटा) हो सकती है। अतः निकटतम उत्तर विकल्प (d) है।

37. मधुमक्खी-कॉलोनी के सदस्य एक-दूसरे को किस प्रकार पहचानते है? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) गंध से
Solution:

मधुमक्खी (Honey bec) कालोनी के सदस्य एक-दूसरे को गंध (Odour) द्वारा पहचानते हैं। कई वर्षों के अनवरत अनुसंधान के फलस्वरूप प्रो. कार्ल वॉन फिश्क ने मधुमक्खियों के नाच' की व्याख्या करने में सफलता प्राप्त कर नोबेल पुरस्कार जीता। मधुमक्खियां दो प्रकार की नाच-गोल तथा द्रुम दोलनी नाच करती है, जो कालोनी के सदस्यों को भोजन के स्रोत की दिशा व दूरी का ज्ञान कराती हैं।

38. मधुमक्खियों की भाषा की पहचान करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) के वी. फ्रिश्क को
Solution:मधुमक्खियों की भाषा की पहचान के लिए के वी फ्रिक्क को वर्ष 1973  में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया

39. उत्तेजक कौन-सा है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) सिगरेट
Solution:एल्कोहॉल, मारीजुआना और अफीम मनश्चेतक (Depressant) पदार्थ हैं, जबकि सिगरेट का धुआं उत्तेजक (Stimulant) के रूप में कार्य करता है।

40. सिलिका जेल (Silica Gel) से भरी एक छोटी थैली गोलियों के या चूर्ण रूप से ओषधि की बोतलों में अक्सर पाई जाती है, क्योंकि सिलिका जेल- [I.A.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) नमी सोखती है।
Solution:नमी के कारण डिब्बाबंद ओषधियां (Medicines) डिब्बा खुलने के बाद नमी को सोखकर टूटने लगती है। इसलिए ओषधियों को सुरक्षित रखने के लिए सिलिका जेल (Silica Gel) को डिब्बों में रख देते हैं, क्योंकि यह नमी को अवशोषित कर ओषधियों को टूटने से बचाने का कार्य करती है।