विविध रोग एवं उपचार (Part – III)

Total Questions: 50

21. वैज्ञानिक इवान पावलोव किस क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं? [ 38ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 199]

Correct Answer: (d) प्रायोगिक मनोविज्ञान में
Solution:रूसी वैज्ञानिक इवान पावलोव प्रायोगिक मनोविज्ञान (Experimental Physiology) से संबंधित है, जिन्होंने सजीवों पर अनेक प्रयोग किए थे। उदाहरणार्थ कुत्तों में भोजन को देखकर लार (Saliva) का टपकना एक सामान्य प्रतिक्रिया (Simple reflex action) होती है, किंतु अभ्यास करा देने पर यही प्रतिक्रिया भोजन को देखे बिना किसी अन्य उद्दीपन (Stimulus) से होने लगती है।

22. सामान्यतः स्त्रियों की आवाज का तारत्व- [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) पुरुषों की तुलना में अधिक होता है।
Solution:सामान्यतः स्त्रियों तथा बच्चों की आवाज का तारत्व (Pitch) पुरुषों की तुलना में अधिक होता है। इसलिए बच्चों तथा स्त्रियों की आवाज पतली और मधुर होती है। तारत्व ध्वनि का वह लक्षण है, जिससे ध्वनि को मोटा या भारी (Grave) या तीक्ष्ण (Shrill) कहा जाता है तथा यह आवृत्ति (Frequency) पर निर्भर करता है।

23. पेशी थकान के लिए निम्नलिखित में से कौन उत्तरदायी है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) लैक्टिक अम्ल
Solution:लंबे समय तक कठोर शारीरिक कार्य के पश्चात मांसपेशियों (Muscles) में लैक्टिक अम्ल (Lactic Acid) के संचय हो जाने के कारण शरीर में थकान का अनुभव होता है। लैक्टिक अम्ल का संचय त्वरित न होकर एक कालिक प्रक्रिया है। थकान को मिटाने के लिए आराम की आवश्यकता होती है। इसके अलावा शरीर की मालिश करने पर थकान से राहत मिलती है।

24. कौन जलवायु परिवर्तन का संकेतक नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) ग्लोरी लिली
Solution:दीर्घकालीन परिवर्तन जलवायु परिवर्तन का संकेतक नहीं है। जलवायु परिवर्तन के वानस्पतिक संकेतक का उदाहरण पौधों के जीवाश्म अवशेष हैं। हिमीय संकेतक का उदाहरण हिमाच्छादन है। ध्रुवीय अस्थिरता (Pole wandering) तथा महाद्वीपीय झुकाव (Continental drift) विवर्तनीय संकेतक का उदाहरण है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा पुष्प है? [39ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 1994 U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) रैफ्लेसिया
Solution:विश्व में पाया जाने वाला सबसे बड़ा पुष्प रैफ्लेसिया (Rafflesia) प्रजाति का सदस्य रैफ्लेसिया अरवॉल्डी है। मुख्यतया यह पुष्प मलेशिया, इंडोनेशिया, सुमात्रा द्वीप और बेंगकुलु के वर्षावनों (Rainforest) में पाया जाता है। यह पुष्प लगभग 1 मीटर के व्यास तक बढ़ सकता है और इसका वजन 11-15 किग्रा. तक हो सकता है। यह पौधा पूर्ण मूल परजीवी (Total Root parasite) है, जिसके पुष्प का भाग मृदा के ऊपर तथा पौधे का शेष भाग मृदा के नीचे पाया जाता है।

26. किसने आविष्कार किया कि पेड़-पौधों में जीवन है? [ M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) जे. सी. बोस
Solution:भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने खोज की कि सभी पेड़-पौधों में जीव-जंतुओं की भांति प्राण होते हैं।

27. शीतभंडारों में फलों तथा साग-सब्जियों का अपघटन - [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) धीमा हो जाता है।
Solution:शीतभंडारों (Cold storages) में फलों (Fruits) तथा साग-सब्जियों (Vegetables) की अपघटन (Decomposition) क्रिया धीमी हो जाती है। अतः इनका उपयोग कई दिनों तक किया जा सकता है। शीत भंडारों में इन्हें 10° से.ग्रे. से 15° से.ग्रे. ताप पर रखकर परिरक्षित (Preserve) किया जाता है, जिसके द्वारा सूक्ष्म जीव नहीं मरते हैं, किंतु उनकी सक्रियताएं कम हो जाती हैं।

28. ऊंट अपने कूबड़ का उपयोग किस काम के लिए करता है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) वसा के संग्रह के लिए
Solution:ऊंट की पीठ पर लगभग 50 किग्रा. वजनी एक बड़ा-सा कूबड़ होता है। यह कूबड़ चर्बी का भंडार होता है। इसमें जमा चर्बी को ऊंट ऊर्जा के रूप में अपनी यात्रा के दौरान उपयोग में लाता है। ध्यातव्य है कि ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा गया है, जिसका शरीर पूर्णतया मरुस्थल के प्रति अनुकूलित होता है। इसके पैर गद्देदार होते हैं तथा एक बार में यह कई गैलन जल पी जाता है और इस जंतु में सांस लेने की लय भी धीमे होती है।

29. निम्न में से कौन जानवर रेशे को अच्छी तरह नहीं पचा पाता? [U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) सुअर
Solution:सुअर एक सर्वाहारी (Omnivorous) जंतु है, जो कि रेशे (Fibres) को अच्छी तरह नहीं पचा पाता है जबकि अन्य विकल्पों के जंतु जैसे बकरी, गाय, हाथी इत्यादि रोमन्थी स्तनी (Ruminant animal) हैं, जिनके शरीर में कुछ ऐसे जीवाणु होते हैं, जो रेशों को पाचने के लिए एंजाइम्स (Enzymes) का स्रावण करते हैं।

30. फिलाटेलिस्ट क्या करता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) डाक टिकट जमा करता है।
Solution:फिलाटेलिस्ट डाक टिकट संग्रहण का कार्य करता है।