विविध रोग एवं उपचार (Part – III)

Total Questions: 50

31. जीव-अंतःक्षेपक होता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) वेदनारहित सुई विहीन अंतःक्षेपक
Solution:जीव अंतःक्षेपक वेदनारहित सुई विहीन अंतःक्षेपक होता है, जिसमें बिना किसी पीड़ा के ओषधियों को शरीर में प्रवेश करा दिया जाता है।

32. रॉबर्ट वेबस्टर निम्नलिखित में से कौन-से एक क्षेत्र में अपने कार्य के लिए जाने जाते है? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) इंफ्लुएंजा वायरस
Solution:रॉबर्ट जी. वेबस्टर न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक है। इन्होंने वर्ष 1957 में जंतुओं तथा मनुष्यों में होने वाले इंफ्लुएंजा के लिए एक ही प्रकार के वायरस के उत्तरदायी होने की बात की। उन्होंने इंफ्लुएंजा पर पचास से भी अधिक वर्षों तक कार्य किया। इस अवधि में उन्होंने इंफ्लुएंजा के वायरस H, N, की पहचान की, उसे अलग किया तथा इसके टीके के विकास के लिए कई अनुसंधान कार्य किए।

33. जीवाणु की खोज किसने की ? [56ᵗʰ to 59ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) ल्यूवेनहुक
Solution:एंटोनी वैन ल्यूवेनहुक को सूक्ष्म जीव विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। इन्होंने 1676 ई. में अपने ही बनाए एकल लेंस सूक्ष्मदर्शी यंत्र से जीवाणुओं की पहचान की।

34. किस वैज्ञानिक/चिकित्सक ने पहली बार टीकारण की शुरुआत की थी? [67ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2022]

Correct Answer: (d) एडवर्ड जेनर
Solution:एडवर्ड जेनर ने वर्ष 1796 में सर्वप्रथम टीकाकरण की शुरुआत की थी।

35. 'इम्यूनोलॉजी' के जनक कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) एडवर्ड जेनर
Solution:एडवर्ड जेनर को इम्यूनोलॉजी का जनक कहा जाता है। इन्होंने चेचक के टीके का आविष्कार किया था।

36. जोनॉस सॉल्क किसकी खोज के लिए जाने जाते हैं? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) पोलियो का टीका
Solution:जोनॉस सॉल्क एक अमेरिकी चिकित्सा, शोधकर्ता और विषाणुशास्त्री थे। इन्हें पोलियो के पहले सुरक्षित और प्रभावी टीके के विकास के लिए जाना जाता है।

37. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से युग्म सुमेलित है? [I.A.S. (Pre) 2008]

1. फ्रांसिस कोलिन्स - मानव जीनोम मानचित्रण

2. सर्जी ब्रिन - गूगल खोज (सर्च) इंजन

3. जिमी वेल्स - विकीपीडिया

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

कूट :

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:अमेरिकी चिकित्सा एवं जीन विज्ञानी फ्रांसिस कोलिन्स व्याधिग्रस्त जीनों की महत्वपूर्ण खोज एवं मानव जीनोम चित्रण हेतु नेतृत्व के लिए विख्यात रहे हैं। सर्जी ब्रिन रूसी मूल के अमेरिकी उद्यमी हैं, जिन्होंने लैरी पेज के साथ मिलकर सर्च इंजन गूगल की स्थापना की है। जिमी डोनल वेल्स विकीपीडिया के जनक हैं। स्पष्ट है कि सभी तीनों युग्म सुमेलित हैं।

38. किस वैज्ञानिक ने 'अपरदन चक्र' परिवर्तित किया? [44ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) डेविस
Solution:अपरदन चक्र (Erosion cycle) को विलियम मौरिस डेविस (William Morris Devis) नामक वैज्ञानिक ने परिवर्तित किया था। मृदा अपरदन (Soil erosion) जिसमें तेज वायु, तेज बहते जल इत्यादि से मिट्टी की ऊपरी उपजाऊ सतह अपने स्थान से हट जाती है, कृषि के लिए अत्यन्त हानिकारक है। भारत में उपजाऊ भूमि का काफी भाग मृदा अपरदन के कारण प्रतिवर्ष बंगाल की खाड़ी में पहुंच जाता है।

39. आक्सैनोमीटर का प्रयोग करते हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) पौधों की वृद्धि दर नापने में
Solution:आक्सैनोमीटर का प्रयोग पौधों की वृद्धि दर नापने में किया जाता है।

40. लातीनी अमेरिका में यूरोपीय और इंडियन मिश्रित रक्त वाले व्यक्ति को कहा जाता है- [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) मेस्तिजो
Solution:लातीनी अमेरिका में यूरोपीय तथा इंडियन मिश्रित रक्त वाले व्यक्ति मेस्तिजो (Mestizo) कहलाते हैं। मेस्तिजो शब्द की उत्पत्ति (Origin) रोमन भाषा से हुई है। लैटिन शब्द "Mixtius" का अर्थ-मिश्रित (Mixed) से है।