विविध (1-50 प्रश्न)Total Questions: 5011. नीचे दिया गया प्रश्न दो कथन I और II के रूप में लिखा गया है, जिसमें कुछ डेटा दिया गया है। आपको तय करना है कि दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 27.12.2015 प्रथम पाली]प्रश्न: राहुल का जन्म किस वर्ष में हुआ था? कथन:I. वर्तमान में राहुल अपनी माँ से 25 वर्ष छोटा है।II. राहुल का भाई जो सन् 1964 में पैदा हुआ था, अपनी माँ से 35 वर्ष छोटा है।(1) प्रश्न का उत्तर के लिए दोनों कथन जरूरी है।(2) कथन II अकेले पर्याप्त है जबकि कथन I अकेले पर्याप्त नहीं है(3) कथन I अकेले पर्याप्त है, जबकि कथन II अकेले पर्याप्त नहीं है(4) न तो I और न ही II पर्याप्त है।Correct Answer: (1) प्रश्न का उत्तर के लिए दोनों कथन जरूरी है।Solution:कथन I से,माना माँ के जन्म का वर्ष = xअतः राहुल के जन्म का वर्ष = x + 25कथन II से,राहुल के भाई के जन्म का वर्ष = 1964∴ राहुल का भाई माँ से 35 वर्ष छोटा है।अतः माँ के जन्म का वर्ष = 1964 - 35 = 1929⇒ x = 1929 (कथन (I) से,⇒ राहुल के जन्म का वर्ष= 1929 + 25 = 1954अतः प्रश्न का उत्तर देने के लिए दोनों कथन जरूरी है।12. नीचे दिया गया प्रश्न में दो कथन I और II के रूप में लिखा गया है, जिसमें कुछ डेटा दिया गया है। आपको तय करना है कि दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 27.12.2015 प्रथम पाली]प्रश्न:A के कितने बच्चे हैं?कथन:I. D, W की एकलौती बेटी है जो कि A की पत्नी है।II. B1 और B2, A के भाई हैं।(1) या तो I या II पर्याप्त है(2) कथन II अकेले पर्याप्त है, जबकि कथन I अकेले पर्याप्त नहीं है(3) कथन I अकेले पर्याप्त है, जबकि कथन II अकेले पर्याप्त नहीं है(4) न तो I और न ही II पर्याप्त हैCorrect Answer: (4) न तो I और न ही II पर्याप्त हैSolution:कथन 1 तथा 2 सेW↓(इकलौती बेटी)D (पत्नी) ← A → B1, B2भाईअतः न तो 1 और न ही II पर्याप्त है।13. नीचे एक परिदृश्य दिया गया है। अपने विश्लेषणात्मक कौशल का उपयोग करते हुए दिये गए विकल्पों में से सबसे अच्छा विकल्प चुनें- [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]विज्ञान हमें हमारी सीमाओं का विस्तार करने की अनुमति देता है। विज्ञान हमें तकनीकी विचारधाराओं, रोगों के स्वरूप और बढ़ती आबादी के बारे में बताता है। विज्ञान सत्य को उजागर करने के लिए उपयुक्त है, लेकिन यह गलतफहमी और असत्य को भी बनाए रख सकता है। आँकड़े लोगों को गुमराह करने की ताकत रखते हैं।यह परिच्छेद इस वाक्य का सबसे अच्छा समर्थन करता है कि-(1) विज्ञान का अध्ययन खतरनाक है(2) पैटर्न्स में ऐसी शक्ति है कि वे झूठ नहीं बोल सकते(3) कभी-कभी लोगों को धोखा देने के लिए आँकड़ों का उपयोग किया जाता है(4) शब्द आँकड़ों की तुलना में अधिक सच्चे होते हैंCorrect Answer: (3) कभी-कभी लोगों को धोखा देने के लिए आँकड़ों का उपयोग किया जाता हैSolution:दिए गए परिदृश्य में वाक्य-आँकड़े लोगों को गुमराह करने की ताकत रखते हैंअतः विकल्प (3) इस वाक्य का सबसे अच्छा समर्थन करता है।14. निम्नलिखित प्रश्न में एक प्रश्न के साथ दो वाक्य दिये गये हैं जिन्हें I और II लेबल दिया गया है, इसमें कुछ डेटा दिया गया है। आपको यह तय करना है कि यदि वाक्यों में दिया गया डेटा उसका उत्तर देने के लिए पर्याप्त है तो ऐसे विकल्प का चयन करें, जो इस प्रश्न का उत्तर दे। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]प्रश्न :मई 2015 का अंतिम रविवार किस तारीख पर आया था?वाक्य :I. उस महीने का पहला रविवार 5 तारीख को था।II. उस महीने का आखिरी दिन शुक्रवार था।(1) केवल II पर्याप्त है जबकि केवल I पर्याप्त नहीं है(2) या तो I या II पर्याप्त है(3) न तो I और न ही II पर्याप्त है(4) केवल I पर्याप्त है, जबकि केवल II पर्याप्त नहीं हैCorrect Answer: (2) या तो I या II पर्याप्त हैSolution:या तो वाक्य I या II पर्याप्त है।I. 5 मई रविवार- (प्रथम)+21 दिन/26 मई रविवार - (चौथा और अंतिम)II. 31 मई शुक्रवार-5 दिन/26 मई रविवार - (अंतिम)15. निम्नलिखित प्रश्न में एक प्रश्न के साथ तीन वाक्य दिये गए हैं जिन्हें I, II और III लेबल दिया गया है, जिनमें कुछ डेटा दिया गया है। आपको यह तय करना है कि वाक्यों में दिया गया डेटा उसका उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]प्रश्न :सागर, नरेन्द्र विशाल और मोहन के बीच सबसे कम उम्र का कौन है?वाक्य :I. विशाल मोहन से छोटा है लेकिन सागर और नरेंद्र से बड़ा है।II. मोहन सबसे बड़ा है। III. सागर नरेन्द्र से बड़ा है।(1) उत्तर देने के लिए I और III आवश्यक है(2) उत्तर देने के लिए II और III आवश्यक है(3) उत्तर देने के लिए I और II आवश्यक है(4) केवल I पर्याप्त हैCorrect Answer: (1) उत्तर देने के लिए I और III आवश्यक हैSolution:वाक्य 1 से,S, N < V < M ------- (i)कथन iii से,N < S ------- (ii)समी. (i) तथा (ii) से,N < S < V < Mअतः सबसे छोटा नरेन्द्र है।∴ उत्तर देने के लिए (I) और (III) आवश्यक है।16. निम्नलिखित प्रश्न में एक प्रश्न के साथ तीन वाक्य दिये गए हैं जिन्हें I, II और III लेबल दिया गया है, जिनमें कुछ डेटा दिया गया है। आपको यह तय करना है कि वाक्यों में दिया गया डेटा उसका उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]प्रश्न :चालीस छात्रों के एक वर्ग में शुरुआत से रिया की क्या रैंक है?वाक्य :I. शुरुआत से रिया दीप से 3 रैंक नीचे है।II. नीचे से दीप का रैंक 23वाँ है।III. नीचे से सोहन दीप से 3 रैंक ऊपर है।(1) उत्तर देने के लिए II और III आवश्यक है(2) सभी तीनों आवश्यक हैं(3) डेटा अपर्याप्त है(4) उत्तर देने के लिए I और II आवश्यक हैCorrect Answer: (4) उत्तर देने के लिए I और II आवश्यक हैSolution:कुल छात्रों की संख्या = 40वाक्य (II) से,नीचे से दीप का रैंक = 23अतः शुरुआत से दीप की रैंक= (40 - 23) + 1= (17 + 1) = 18वाँकथन (I) से,शुरुआत से रिया की रैंक= 18 + 3 = 21वाँअतः उत्तर देने के लिए कथन (I) और (II) पर्याप्त है।17. नीचे दिए गए अनुच्छेद में, आपको कुछ डेटा और जानकारी दी गई है। इस उपलब्ध जानकारी के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे अच्छा विकल्प चुनें- [RRB टिकट कलेक्टर कर्मशियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]ध्वनि शोधकर्ताओं और संज्ञानात्मक जीव विज्ञानियों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने हाथियों के बीच होने वाली बातचीत के बारे में कुछ नए तथ्य प्रस्तुत किए। ऐसी"पराध्वनियाँ”, जो कि मानव श्रव्य की रेंज से कम समझी जाती थी, ये मानवीय वाक शक्ति जैसी भौतिक प्रक्रिया या गायन से ही उत्पन्न होती हैं। यह पराध्वनि कई किलोमीटरों तक जा सकती है और इनसे हाथियों की बातचीत के लिए एक निजी चैनल बनाने में सहायता मिलती है, जो कि हाथियों के जटिल सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। हाथी निम्न कर सकते हैं-(1) बोलना और गाना(2) उन ध्वनियों को निकालते हैं जिनकी पिच मानवों से अधिक है(3) बातचीत के अपने निजी माध्यम द्वारा मनुष्यों से बात करते हैं(4) पराध्वनियाँ निकालते हैंCorrect Answer: (4) पराध्वनियाँ निकालते हैंSolution:दिए गए कथनों के अनुसार हाथी पराध्वनियाँ निकालते हैं।18. नीचे एक पैरा दिया गया है। मानते हुए कि वह सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध सूचना है, आपको नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वश्रेष्ठ उत्तर का चुनाव करना है- [RRB टिकट कलेक्टर कर्मशियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]फल हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है। ये हमें ऐसे पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं जो हमें कहीं से भी नहीं मिल पाते। इनमें लवण, विटामिन, रेशे, फाइटोरसायन सम्मिलित हैं जो एक अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। दैनिक खुराक में बहुत से फल खाने से बहुत-सी बीमारियों में नियंत्रण रखा जा सकता है; जैसे स्ट्रोक, हृदय संबंधी बीमारियाँ, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और यहाँ तक की कैंसर के कुछ प्रकार।(1) जनसंख्या में रोगियों का बहुत ज्यादा अनुपात है(2) फलों में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं(3) फल सभी बीमारियों पर नियंत्रण रख सकते हैं(4) फल पेट भरने और भूख को शांत करने में भी सहायक हैCorrect Answer: (2) फलों में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखते हैंSolution:फलों में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं।19. नीचे दिए गए प्रश्न में तीन कथन I, II और III दिए गए हैं जिनमें कुछ तथ्य दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि क्या इनमें दिये गये तथ्य उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं? वह विकल्प चुनें जो प्रश्न का सही उत्तर देता हो- [RRB टिकट कलेक्टर कर्मशियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]कथनःशालिनी, निर्मल, विनोद और मैत्रेयी के बीच किसकी उम्र सबसे कम है?निष्कर्षःI. विनोद मैत्रेयी की तुलना में छोटा है लेकिन शालिनी और निर्मल से बड़ा है।II. मैत्रेयी सबसे बड़ी है।III. शालिनी निर्मल से बड़ी है।(1) केवल I और III(2) केवल I और II(3) केवल II और III(4) केवल I पर्याप्त हैCorrect Answer: (1) केवल I और IIISolution:कथन I से,S, N < V < M -------- (i)कथन III से,N < S -------- (ii)समी. I तथा II से,N < S < V < Mअतः सबसे कम उम्र निर्मल की है।∴ केवल I और III एक साथ पर्याप्त है।20. नीचे दिए गए प्रश्न में तीन कथन I, II और III दिए गए हैं जिनमें कुछ तथ्य दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि क्या इसमें दिए गए तथ्य प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं? वह विकल्प चुनें जो प्रश्न का सही उत्तर देता हो- [RRB टिकट कलेक्टर कर्मशियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]कथन:पचपन विद्यार्थियों की कक्षा में सर्वोच्च स्थान से महेश का स्थान कौन-सा है?निष्कर्षःI. महेश शंकर के सर्वोच्च स्थान से 3 स्थान नीचे है।II. शंकर का स्थान नीचे से 24वाँ है।III. सिद्धार्थ नीचे से शंकर के 3 स्थान ऊपर है।(1) केवल II और या तो I या III(2) प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल I और II पर्याप्त हैं(3) प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल II और III पर्याप्त हैं(4) सभी तीनों कथन आवश्यक हैंCorrect Answer: (2) प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल I और II पर्याप्त हैंSolution:कथन I से,शंकर_ _ _ __ _ _ _महेश कथन II से,शंकर का नीचे से स्थान = 24∴ कुल विद्यार्थियों की संख्या = 55∴ शंकर का ऊपर से स्थान = 55 - 24 + 1 = 56 - 24 = 32अतः सर्वोच्च स्थान से महेश का स्थान = 32 + 3 = 35∴ प्रश्न का उत्तर देने के लिए I और II पर्याप्त है।Submit Quiz« Previous12345Next »