विविध (151-200 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 19.04.2016 (द्वितीय पाली)]

75 पक्षी प्रेमियों में से 15 केवल सनबर्ड देखना चाहते हैं, 10 केवल फ्लाई कैचर देखना चाहते हैं, 12 सनबर्ड और नटहैच दोनों देखना चाहते हैं, 15 केवल बीईटर देखना चाहते है, 13 सनबर्ड और बीईटर दोनों देखना चाहते हैं, 5 फ्लाईकैचर और नटहैच दोनों देखना चाहते हैं तथा बाकी बचे लोग केवल नटहैच देखना चाहते हैं।

सनबर्ड और फ्लाईकैचर देखना चाहने वाले पक्षी प्रेमियों में अंतर है:

(A) 12

(B) 25

(C) 30

(D) 15

Correct Answer: (3) B
Solution:
75-कुल पक्षी प्रेमी
15-सनबर्ड
10-फ्लाई मैच र
15-बीईटर
12-सनबर्ड + नटहैच
13-सनबर्ड + बीईटर
5-फ्लाई मैच र + नटहैच

शेष बचे केवल नटहैच देखने वालों की
संख्या
= 75 - (15 + 10 + 15 + 12 + 13 + 5)
= 75 - 70
= 5 (केवल नटहैच देखने वालों की संख्या)

सनबर्ड और फ्लाईकैचर देखने
वाले पक्षी प्रेमियों की संख्या में अंतर
= (15 + 12 + 13) - (10 + 5)
= 40 - 15
= 25

22. दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़े और प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 19.04.2016 (द्वितीय पाली)]

कथन: साइबर अपराधियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबर का उपयोग कर, जनता को उनके सुरक्षित क्रेडिट कार्ड के विवरण पूछकर धोखा देने के पीछे मुख्य कारण है कि

I लोगों को विश्वास दिलाना आसान है और

II विदेशों से आने वाली कॉल्स का पता लगाना मुश्किल है।

दिए गए कथनों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?

A. इन कॉल्स के पीछे केवल दो कारण होते हैं।

B. लोगों को विदेशी कॉल्स पर पूरा भरोसा होता है

C. विदेशी कॉल्स का पता लगाना संभव नहीं है।

D. साइबर अपराधी भोले भाले लोगों को धोखा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कॉल्स को वरीयता देते हैं

Correct Answer: (2) D
Solution:साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को धोखा देने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय कॉल्स को वरीयता देते है।

23. एक परिवार में छह सदस्य K, L, M, N, O और P है। निम्नलिखित जानकारियों के आधार पर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 19.04.2016 (तृतीय पाली)]

  1. K और L सबसे वरिष्ठ दंपति हैं।
  2. O और P बैंकर की संतान हैं।
  3. P अवकाश प्राप्त व्यक्ति की पोती हैं।
  4. N, जो L की पुत्री है, बैंकर से विवाहित हैं।
  5. K, M की सास है।

परिवार में कितनी महिला सदस्य हैं?

(A) 2

(B) 3

(C) 1

(D) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Correct Answer: (2) D
Solution:

O का लिंग निर्धारित नहीं है अतः परिवार में कितनी महिला सदस्य हैं, इसका पता नहीं किया जा सकता।

24. एक परिवार में छह सदस्य K, L, M, N, O और P है। निम्नलिखित जानकारियों के आधार पर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 19.04.2016 (तृतीय पाली)]

  1. K और L सबसे वरिष्ठ दंपति हैं।
  2. O और P बैंकर की संतान हैं।
  3. P अवकाश प्राप्त व्यक्ति की पोती हैं।
  4. N, जो L की पुत्री है, बैंकर से विवाहित हैं।
  5. K, M की सास है।

बैंकर कौन है?

(A) K

(B) L

(C) M

(D) N

Correct Answer: (4) C
Solution:

M एक बैंकर है।

25. एक परिवार में छह सदस्य K, L, M, N, O और P है। निम्नलिखित जानकारियों के आधार पर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 19.04.2016 (तृतीय पाली)]

  1. K और L सबसे वरिष्ठ दंपति हैं।
  2. O और P बैंकर की संतान हैं।
  3. P अवकाश प्राप्त व्यक्ति की पोती हैं।
  4. N, जो L की पुत्री है, बैंकर से विवाहित हैं।
  5. K, M की सास है।

निम्न में से किस व्यक्ति के बारे में निश्चित रूप से नहीं पता कि वो पुरुष है या महिला?

(A) L

(B) O

(C) M

(D) K

Correct Answer: (4) B
Solution:

O के बारे में नहीं बताया जा सकता कि वो पुरुष है या महिला।

26. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 19.04.2016 (तृतीय पाली)]

200 विद्यार्थियों में से, 20 के पास केवल लाल गुब्बारे हैं, 30 के पास केवल नीले गुब्बारे हैं, 25 के पास केवल काले गुब्बारे हैं, 15 के पास काले और हरे दोनों गुब्बारे हैं, 15 के पास लाल और पीले दोनों गुब्बारे हैं, 40 के पास केवल हरे गुब्बारे हैं, 20 के पास नीले और काले दोनों गुब्बारे हैं, 25 के पास केवल पीले गुब्बारे हैं, 5 के पास लाल और काले दोनों गुब्बारे है तथा बाकी विद्यार्थियों के पास कोई भी गुब्बारा नहीं है।

कितने विद्यार्थियों के पास कम से कम दो रंगों के गुब्बारे हैं?

(A) 50

(B) 55

(C) 40

(D) 45

Correct Answer: (2) B
Solution:

विद्यार्थियों की संख्या जिनके पास दो
रंग के गुब्बारे हैं-
= 20 + 15 + 5 + 15
= 55

27. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 19.04.2016 (तृतीय पाली)]

200 विद्यार्थियों में से, 20 के पास केवल लाल गुब्बारे हैं, 30 के पास केवल नीले गुब्बारे हैं, 25 के पास केवल काले गुब्बारे हैं, 15 के पास काले और हरे दोनों गुब्बारे हैं, 15 के पास लाल और पीले दोनों गुब्बारे हैं, 40 के पास केवल हरे गुब्बारे हैं, 20 के पास नीले और काले दोनों गुब्बारे हैं, 25 के पास केवल पीले गुब्बारे हैं, 5 के पास लाल और काले दोनों गुब्बारे है तथा बाकी विद्यार्थियों के पास कोई भी गुब्बारा नहीं है।

उन विद्यार्थियों का जिनका पास हरे गुब्बारे है इनसे उन विद्यार्थियों का जिनके पास लाल गुब्बारे हैं इनका अनुपात क्या होगा?

(A) 1

(B) 1/2

(C) 11/8

(D) 7/8

Correct Answer: (3) C
Solution:

अनुपात
हरे रंग के गुब्बारे वाले विद्यार्थी/लाल रंग के गुब्बारे वाले विद्यार्थी

40+15/20+15+5 = 55/40 = 11/8

28. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 19.04.2016 (तृतीय पाली)]

200 विद्यार्थियों में से, 20 के पास केवल लाल गुब्बारे हैं, 30 के पास केवल नीले गुब्बारे हैं, 25 के पास केवल काले गुब्बारे हैं, 15 के पास काले और हरे दोनों गुब्बारे हैं, 15 के पास लाल और पीले दोनों गुब्बारे हैं, 40 के पास केवल हरे गुब्बारे हैं, 20 के पास नीले और काले दोनों गुब्बारे हैं, 25 के पास केवल पीले गुब्बारे हैं, 5 के पास लाल और काले दोनों गुब्बारे है तथा बाकी विद्यार्थियों के पास कोई भी गुब्बारा नहीं है।

उन विद्यार्थियों की संख्या जिनके पास काले गुब्बारे नहीं हैं

(A) 45

(B) 65

(C) 115

(D) 135

Correct Answer: (2) D
Solution:

विद्यार्थियों की संख्या जिनके पास
काले गुब्बारे नहीं है-
= 200 - (25 + 20 + 15 + 5)
= 200 - 65 = 135

29. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 27.04.2016 (द्वितीय पाली)]

किसी कॉलोनी के 60 लोगों में से, 10 केवल बंगाली बोलते हैं, 5 केवल असमिया बोलते हैं, 10 हिंदी और उड़िया दोनों बोलते हैं, 12 मराठी और हिंदी दोनों बोलते हैं, 13 अंग्रेजी, तमिल और मराठी बोलते हैं, 5 असमिया और हिंदी बोलते हैं तथा बाकी बचे लोग. बंगाली और हिंदी दोनों बोलते हैं।

बंगाली बोलने वाले तथा मराठी बोलने वाले लोगों के मध्य अनुपात है-

(A) 15​/32

(B)1/ 2

(C) 3​/4

(D) 3/5​

Correct Answer: (4) D
Solution:बंगाली भाषा बोलने वालों की संख्या
= 10 + 5 = 15
मराठी बोलने वालों की संख्या
= 12 + 13 = 25

अनुपात = 15/25 = 3/5

30. निम्नलिखित जानकारियों पर विचार करें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 27.04.2016 (द्वितीय पाली)]

किसी कॉलोनी के 60 लोगों में से, 10 केवल बंगाली बोलते हैं, 5 केवल असमिया बोलते हैं, 10 हिंदी और उड़िया दोनों बोलते हैं, 12 मराठी और हिंदी दोनों बोलते हैं, 13 अंग्रेजी, तमिल और मराठी बोलते हैं, 5 असमिया और हिंदी बोलते हैं तथा बाकी बचे लोग. बंगाली और हिंदी दोनों बोलते हैं।

कितने लोग एक से ज्यादा भाषाएँ बोल सकते हैं?

(A) 15

(B) 45

(C) 50

(D) 55

Correct Answer: (3) B
Solution:एक से ज्यादा भाषायें बोलने वाले
लोगों की संख्या
= कुल आदमी - आदमी जो केवल
एक भाषा बोलता है
= 60 - 15 = 45