विविध (201-250 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-सा/से कथन आवश्यक/पर्याप्त है/हैं, उनकी पहचान करें। [RRB Group 'D' Level-1 परीक्षा, 17.09.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न :

M. A, N और K एक पंक्ति में खड़े हैं। निम्नलिखित जानकारी के आधार पर, यदि हम सबसे छोटे से सबसे लंबे में व्यवस्थित करते हैं, तो कौन सबसे अंत में खड़ा है?

कथन :

1. A, K से छोटा है

2. M. A से छोटा है

Correct Answer: (3) कथन 1 और 2 दोनों पर्याप्त नहीं है
Solution:

N का व्यवस्थित जगह पता नहीं है।

अतः कथन 1 और 2 दोनों प्रश्न में दिए गए कथन से पर्याप्त नहीं है।

32. दिए गए प्रश्नों को पढ़ें और निर्णय करें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। श्रीराम की उम्र क्या है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 18.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः

1. श्रीराम श्याम से 32 साल बड़े हैं।

2. श्याम अब 2 साल का है।

Correct Answer: (4) दोनों ही 1 और 2 पर्याप्त हैं।
Solution:श्रीराम = श्याम + 32 = 2 + 32
= 34 वर्ष
अतः दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और कथन 2 दोनों पर्याप्त (आवश्यक) हैं।

33. निम्नलिखित प्रश्न और कथनों पर विचार करें ओर निर्णय लें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-से कथन पर्याप्त हैं? आम के 10 डिब्बों का कुल वजन कितना है? प्रत्येक का वजन समान है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 19.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन :

1. प्रत्येक डिब्बे के वजन का एक तिहाई 12 किलोग्राम है।

2.6 डिब्बों का कुल वजन 4 डिब्बों के कुल वजन से 72 किलोग्राम अधिक है।

Correct Answer: (2) कथन 1 और 2 दोनों अलग-अलग पर्याप्त हैं।
Solution:कथन-1 से,

माना एक डिब्बे का वजन = x किलोग्राम

⇒ x × 1/3 = 12

⇒ x = 12 × 3

⇒ x = 36 किलोग्राम

∴ 10 डिब्बों का कुल वजन =

10x = 360 किग्रा.

कथन-2 से,

6x = 4x + 72

⇒ 6x - 4x =72 ⇒ 2x = 72

⇒ x = 36 किग्रा.

∴ 10x = 360 किग्रा.

अतः कथन-1 और कथन-2 दोनों अलग-अलग पर्याप्त हैं।

34. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय करें कि निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए उचित है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 20.09.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न :

बैग में गेंदों की कुल संख्या क्या है?

कथन :

1. बैग में 6 नीले, 7 लाल और 8 नारंगी गेंदे है।

2. बैग का रंग हरा है।

Correct Answer: (3) केवल 1 उचित है।
Solution:बैग में गेंदों की कुल संख्या जानने के लिए विभिन्न रंग की गेंदों की संख्या जानना आवश्यक है ना कि बैगों का रंग। अतः केवल कथन 1 उचित है।

35. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय करें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 22.09.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न :

त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल क्या है?

जानकारी :

2. AB = 12 सेमी.; BC = 12 सेमी.

Correct Answer: (3) केवल 1 पर्याप्त है।
Solution:कथनों 1 व 2 में दी गई सम्मिश्रित

जानकारी :

समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल
= 1/2 × 12 × 12 = 72 सेमी.

अतः ABC का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए दोनों ही जानकारी 1 और 2 साथ-साथ पर्याप्त आवश्यक है।

36. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय करें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 22.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः

कक्षा में छात्रों की संख्या कितनी है?

कथनः

(1) कक्षा में 10वीं कक्षा के छात्र शामिल है।

(2) कक्षा में 6 लड़कियाँ और 8 लड़के हैं।

Correct Answer: (2) केवल 2 पर्याप्त है।
Solution:कक्षा में छात्रों की संख्या = 6 + 8 = 14

अतः दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन 2 पर्याप्त है।

37. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिये गये हैं। निर्णय कीजिए कि कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 25.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्न :

नितारा के पास चार अलग-अलग रंगों की 20 रंगीन पेंसिलें हैं। उसके पास काले रंग की कितनी पेंसिलें हैं?

कथन :

1. उसके पास 5 लाल रंग की पेंसिलें हैं।

2. उसके पास 4 नीले रंग की पेंसिलें हैं।

3. हरे रंग की पेंसिलों की संख्या नीले रंग की पेंसिलों से दोगुनी है।

Correct Answer: (3) कथन 1, 2 और 3 सभी एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:लाल रंग की पेंसिल = 5

नीले रंग की पेंसिल = 4

हरे रंग की पेंसिलों की संख्या = 2 ×4 = 8

काले रंग की पैसिलों की संख्या

= 20- (5 + 4 + 8) = 3

अतः दिए गए प्रश्न के संदर्भ में कथन 1, 2 और 3 सभी एक साथ पर्याप्त है।

38. नीचे दिए गए प्रश्न और दो कथनों को पढ़ें। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 25.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्न :

नीता के पास दो अलग-अलग रंग के 6 पेन हैं। क्या हम बता सकते हैं कि उसके पास कितने काले पेन हैं।

कथन :

1 . 4 लाल पेन हैं।

2. उसने कल उन पेन को खरीदा। दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-सा कथन पर्याप्त है?

Correct Answer: (1) कथन 1 और 2 दोनों ही पर्याप्त नहीं हैं।
Solution:दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में निष्कर्ष 1 और 2 दोनों पर्याप्त नहीं है। प्रश्न में काले और लाल पेनों की संख्या के विषय में चर्चा नहीं की गई है।

39. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। यह बताएँ कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-से कथन पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 27.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्न :

'यहाँ' के लिए कोड क्या है?.

कथन :

1. 'Come here' को 'La Pe' के रूप में कोड किया जाता है।

2. 'Here it is' को 'Pe aa li' के रूप में कोड किया जाता है।

Correct Answer: (1) कथन 1 और 2 दोनों एकसाथ पर्याप्त हैं।
Solution:अतः Here का कोड ज्ञात करने के लिए कथन 1 और 2 दोनों एक साथ पर्याप्त है।

40. नीचे के प्रश्न और उसके बाद दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है? [RRB Group 'D' Level-1 परीक्षा, 27.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्न :

एक बक्से में तीन अलग-अलग आकार के थैले हैं। बक्से में कितने थैले हैं?

कथन :

1. आधे थैले मध्यम आकार के हैं।

2. 4 छोटे थैले हैं।

3. बड़े थैले छोटे थैलों के आकार के दोगुने हैं।

Correct Answer: (4) सभी कथन एक साथ पर्याप्त नहीं है।
Solution:सभी कथन एक साथ पर्याप्त नहीं है।