विविध (250-300 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित प्रश्न और उसके बाद के कथनों पर विचार करें और निर्णय लें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-से कथन पर्याप्त हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.09.2018 (द्वितीय पाली)]

विभिन्न आकार व रंगों की सात गेंदे हैं : हरी, पीली, नीली, नारंगी, लाल, गुलाबी और काली। गेदों का सबसे बड़ी से छोटी में आकार के अनुसार क्रम क्या है?

कथन :

I. लाल गेंद हरे रंग की गेंद से बड़ी है

II. गुलाबी गेंद सबसे छोटी है

III. नीली गेंद सबसे बड़ी है

IV. हरी गेंद पीले रंग की गेंद से बड़ी है

V. पीले रंग की गेंद नारंगी और काली गेंदों से बड़ी है

Correct Answer: (1) कोई कथन पर्याप्त नहीं है
Solution:कथन 1 से,
हरा < लाल ____ (1)
कथन 2 से,
गुलाबी गेंद सबसे छोटी है ____ (II)
कथन - 3 से
नीली गेंद सबसे बड़ी है। ____ (III)
कथन - 4 से,
पीला < हरा ____ (IV)
कथन 5 से,
नारंगी, काली पीला ____ (V)
गुलाबी < नारंगी, काली < पीला < हरा <
लाल नीला
∴ नारंगी तथा काली के बीच को संबंध नहीं है।
अतः कोई कथन पर्याप्त नहीं है।

42. निम्नलिखित प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन से कथन पर्याप्त हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः

टीना, मनु, नीतू और प्रिया एक पंक्ति में खड़े हैं। यदि वे सबसे लम्बी से सबसे छोटी के क्रम में खड़ी हैं, जो अंतिम स्थान पर कौन खड़ी है?

कथनः

1. नीतू सबसे लम्बी है।

2. टीना प्रिया से लंबी है।

3. मन्नु टीना से लंबी है।

Correct Answer: (3) कथन 1, 2 और 3 एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:नीतू > मनु > टीना > प्रिया

अतः सबसे अंतिम स्थान पर प्रिया है।

∴ कथन 1, 2 और 3 एक साथ पर्याप्त है।

43. निम्नलिखित प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन से कथन पर्याप्त है? 'n' का मान ज्ञात करो? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः

1. n²-20n + 100 = 0

2. n² - x² + y² + 2 = 2n + 5

Correct Answer: (1) केवल कथन 1 पर्याप्त है।
Solution:कथन 1 से,

n² - 20n + 100 = 0

(n)² - 2 × n × 10 + (10)² = 0

⇒ (n - 10)² = 0

⇒ n - 10 = 10

⇒ n = 10

कथन 2 से,

इस समीकरण में n के बाद x तथा y भी है जिसके कारण n का मान निकालना संभव नहीं है। अतः केवल 1 पर्याप्त है।

44. आपको एक प्रश्न और चार कथन दिए गए हैं। निर्णय कीजिए कि कौन से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक /पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

विभिन्न आकार व रंगों की 10 गेंदें हैं: हरी, पीली, नीली, लाल और गुलाबी। एक ही रंग की गेंदों का आकार एक समान है। क्या आप सबसे बड़ी से सबसे छोटी गेंदों का क्रम ज्ञात कर सकते हैं?

(i) 3 लाल गेंदें 2 हरी गेंदों से बड़ी हैं।

(ii) 2 गुलाबी गेंदें हैं जो सबसे छोटी है।

(iii) 2 नीली गेंद सबसे बड़ी हैं।

(iv) हरी पीली से बड़ी है।

Correct Answer: (4) सभी कथन एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:हरी गेंदों की संख्या = 2,

पीली गेंदों की संख्या = 1

नीली गेंदों की संख्या = 2

लाल गेंदों की संख्या = 3

श्री गुलाबी < पीली हरी < लाल < नीली

अतः सभी कथन एक साथ पर्याप्त हैं।

45. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। निर्णय कीजिए कि कौन से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

सुनीता ने चार वस्तुएँ चुनी हैं। वस्तुओं को घर ले जाने के लिए उसे काउंटर से कितने बैग खरीदने होंगे?

कथनः

(i) प्रत्येक बैग में 2kg सामान आ सकता है।

(ii) सुनीता ने 2kg चावल खरीदें हैं।

(iii) सुनीता ने 500 g अरहर दाल, 500 g मूंग दाल और 750 g उड़द दाल भी खरीदी है।

Correct Answer: (3) कथन (i), (ii) और (iii) सभी एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:कथन (1), (2) और (3) सभी एक साथ पर्याप्त हैं।

46. नीचे दिए गए प्रश्न और दोनों कथनों को पढ़े। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

एक सब्जी की दुकान में 5 टोकरे हैं और सबका वजन बराबर है। उनका कुल वजन क्या है? कथनः

I. टोकरे के वजन का एक चौथाई 4 kg है

II. टोकरे आम और सेब से भरे हुए हैं।

दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-सा कथन पर्याप्त है?

Correct Answer: (3) केवल कथन 1 पर्याप्त है
Solution:दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन । पर्याप्त है।

47. निम्नलिखित प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन से कथन पर्याप्त हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

मृदुला के पास चार अलमारियाँ और 24 पुस्तके हैं। वह कुछ पुस्तकों को व्यवस्थित करना चाहती है। पहली शेल्फ में कितनी पुस्तकें रखी जा सकती हैं?

कथनः

1. शेल्फ एक में शेल्फ दो की अपेक्षा दोगुनी पुस्तके रखी जा सकती हैं।

2. शेल्फ चार में 12 पुस्तकें रखी जा सकती हैं।

3. शेल्फ तीन में केवल 6 पुस्तकें रखी जा सकती हैं।

Correct Answer: (2) कथन 1, 2 और 3 सभी एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:कथन 1, 2 और 3 सभी एक साथ पर्याप्त हैं।

48. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिये गये हैं। निर्णय कीजिए कि कौन से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

'Home' के लिए कोड क्या होगा?

कथनः

1. This is my home' का कोड Te e me huch' है।

2. 'Home sweet home' का कोड 'huch tee huch' है।

Correct Answer: (2) कथन 1और 2 दोनों एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:केवल 1 और 2 दोनों एक साथ पर्याप्त है।

49. आपको एक प्रश्न और कुछ कथन दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-से कथन पर्याप्त हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

आरती किस सन् में पैदा हुई?

कथनः

I. आरती, प्रनवी से 6 वर्ष बड़ी है।

II. प्रनवी की बहन का जन्म 1982 में हुआ था।

III. आरती की बहन प्रनवी की बहन से 2 वर्ष छोटी है, जो कि प्रनवी से 8 वर्ष छोटी है।

Correct Answer: (1) I, II और III सभी एकसाथ पर्याप्त हैं।
Solution:कथन (1) से,

माना प्रनवी की आयु = x वर्ष

तथा आरती की आयु = x + 6 वर्ष

कथन (2) से,

प्रनवी की बहन का जन्म = 1982

कथन (3) से,

आरती की बहन का जन्म

= 1982 + 2

= 1984

∴आरती की बहन प्रनवी से 8 वर्ष छोटी है

अतः प्रनवी का जन्म वर्ष 1984 - 8 = 1976

अतः आरती का जन्म वर्ष = 1976 - 6= 1970

50. एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। पहचानिए कि कौन सा/कौन से कथन उत्तर के लिए जरूरी/पर्याप्त है: [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः

विमला की उम्र क्या है?

कथनः

I. विमला, कमला और सुधा सारे समान उम्र के हैं।

II. विमला, कमला और अमला कि कुल उम्र 32 वर्ष है और अमला की उम्र विमला और कमला दोनों की उम्र के बराबर है।

Correct Answer: (1) आँकड़ा I और II दोनों एक साथ जरूरी है।
Solution:कथन I से,
विमला = कमला = सुधा _____ (1)
कथन II से,
विमला + कमला + अमला = 32
∴ अमला = विमला + कमला
⇒ विमला + कमला + विमला + कमला =
32
⇒ 2 [ विमला + कमला] = 32
⇒ विमला + कमला = 16
∴ समीकरण (1) से,
विमला = कमला
⇒ विमला + विमला = 16
⇒ 2 विमला = 16
⇒ विमला = 8
अतः आँकड़ा I और II दोनों एक साथ जरूरी हैं।