विविध (अभयारण्य/जैवमंडल रिजर्व)

Total Questions: 14

1. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2014]

आर्द्रभूमिनदियों का संगम
1. हरिके आर्द्रभूमिव्यास और सतलुज का संगम
2. केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यानबनास और चंबल का संगम
3. कोलेरू झीलमुसी और कृष्णा का संगम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से  सही सुमेलित है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:हरिके आर्द्रभूमि पंजाब प्रांत में ब्यास और सतलुज के संगम पर स्थित है, जबकि केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान प्रांत के भरतपुर में गंभीर और बाणगंगा नदी के संगम पर स्थित है। कोलेरू झील, आंध्र प्रदेश में कृष्णा और गोदावरी नदी के डेल्टा में स्थित ताजे पानी की झील है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा 'संरक्षित क्षेत्र' कावेरी बेसिन में स्थित है? [I.A.S. (Pre.) 2020]

1. नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
2. पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
3. सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र
4. वायनाड वन्यजीव अभयारण्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) केवल 1, 3 और 4
Solution:कावेरी बेसिन का विस्तार तमिलनाडु, कर्नाटक एवं केरल राज्यों तथा पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश तक है। नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (कर्नाटक), सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (तमिलनाडु) तथा वायनाड वन्यजीव अभयारण्य (केरल) कावेरी बेसिन में स्थित है। जबकि पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश (गोदावरी बेसिन) में स्थित है।

3. भारत में सर्वप्रथम एक समुद्री सेंक्चुअरी, जिसकी सीमाओं के अंतर्गत प्रवाल भित्तियां, मोलस्का, डॉल्फिन, कछुए और अनेक प्रकार के समुद्री पक्षी हैं, स्थापित किया गया है- [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) कच्छ की खाड़ी में
Solution:सर्वप्रथम समुद्री सेंक्चुअरी कच्छ की खाड़ी में स्थापित की गई, जिसमें डॉल्फिन, मोलस्का, कछुआ आदि अनेक प्रकार के समुद्री जीव संरक्षित किए गए हैं।

4. चिनार वन्यजीव विहार अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (b) केरल में
Solution:चिनार वन्यजीव विहार केरल राज्य में अवस्थित है।

5. तमिलनाडु का पक्षी विहार अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) कारीकिली में
Solution:तमिलनाडु का पक्षी विहार वेदांथंगल और कारीकिली में अवस्थित है। कारीकिली चेन्नई से लगभग 85 किमी. की दूरी पर है।

6. विश्व का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान स्थित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) क्यू (इंग्लैंड) में
Solution:इंग्लैंड के क्यू स्थित रॉयल बॉटेनिक गार्डन की स्थापना 1759 ई. में हुई थी। इसे वर्ष 2003 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था। इसमें पौधों की 40,000 से अधिक प्रजातियां हैं तथा यह विश्व का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान है।

7. निम्नलिखित में कौन-सा जानवर बिना पानी पिए सबसे लंबी अवधि तक रह सकता है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) कंगारू चूहा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में कंगारू चूहा (Kangaroo rat) बिना पानी पिए सबसे लंबी अवधि तक जीवित रह सकता है। उसमें यह अनुकूलता उसके उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) की विशेष संरचना व कार्यप्रणाली के कारण होता है।

8. भारत में हाथी परियोजना की शुरुआत की गई थी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (e) 1992
Solution:हाथियों की मौजूदा आबादी को उनके प्राकृतिक आवास स्थलों में दीर्घकालिक जीवन सुनिश्चित करने के लिए तथा पर्याप्त संख्या में हाथियों की आबादी रखने वाले राज्यों की सहायता करने के उद्देश्य से फरवरी, 1992 में हाथी परियोजना शुरू की गई थी। वर्ष 2017 की गणना के अनुसार, भारत में हाथियों की अद्यतन समकालिक संख्या 29964 है।

9. भारतीय हाथियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre.) 2020]

1. हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा करती है।

2. हाथी की अधिकतम गर्भावधि 22 माह तक हो सकती है।

3. सामान्यतः हाथी में 40 वर्ष की आयु तक ही बच्चे पैदा करने की क्षमता होती है।

4. भारत के राज्यों में, हाथियों की सर्वाधिक जीवसंख्या केरल में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1 और 2
Solution:हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा द्वारा किया जाता है। हाथी की अधिकतम गर्भावधि 22 माह तक हो सकती है। भारत में हाथियों की सर्वाधिक संख्या कर्नाटक राज्य में है। सामान्यतः हाथी में 60 वर्ष की आयु तक बच्चे पैदा करने की क्षमता होती है। अतः विकल्प (a) सही है।

10. पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में निम्नलिखित में से किसका महत्व अधिक है? [I.A.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व)
Solution:सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व) पूर्वी घाटों एवं पश्चिमी घाटों के मिलन स्थल पर स्थित है। बाघ के अलावा इस टाइगर रिजर्व में हाथी, लकड़बग्घा (Hyena), तेंदुआ (Leopard) इत्यादि पाए जाते हैं। यह तमिलनाडु का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है। नल्लामल वन आंध्र प्रदेश में स्थित है। नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक में स्थित है। शेषाचलम जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र, आंध्र प्रदेश का पहला जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र है।