विविध (301-350 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. नीचे दिए गए प्रश्न का अध्ययन करें और निर्णय लें, कि उसके बाद दिए गए कथनों में से कौन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्न :

नूतन के पास दो भिन्न रंगों वाले 6 तकिये के खोल हैं। उसके पास सफेद तकिये के खोल कितने हैं?

कथन :

I. नूतन के पास दो जोड़े गुलाबी तकिये के खोल हैं।

II. तकिये के खोल सूती के हैं।

Correct Answer: (4) सिर्फ कथन । पर्याप्त है।
Solution:सिर्फ कथन 1 पर्याप्त है

32. निम्नलिखित प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन से कथन पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथन :

'please' के लिए कूट क्या है?

निष्कर्ष :

I. एक कूट भाषा में 'please have', को 'Plea le' लिखा जाता है।

II. 'please come', को 'Plea aa' लिखा जाता है।

Correct Answer: (4) कथन I और II एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए दोनों कथन के सन्दर्भ में कथन I और कथन II मिलकर पर्याप्त होंगे। "Please → Plea"

33. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथन :

L1, L2, L3, L4, L5 और L6 बक्से चीनी से भरे हैं। कौन-सा बॉक्स सबसे भारी है?

निष्कर्ष :

I. L1 और L2 का भार समान है।

II. L4 और L6, L5 के भार से दोगुने हैं।

Correct Answer: (1) कथन I और II दोनों अपर्याप्त हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन से L₁, L₂, L₃, L₄, L₅ और L₆ में सबसे भारी कौन है की जानकारी कथन I और कथन II दोनों से सम्मिलित रूप से भी ज्ञात नहीं किया जा सकता है।

34. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.11.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्न :

3 अलग-अलग रंगों की 8 चादरें हैं। कितनी चादरें गहरे पीले रंग की हैं?

कथन :

1. 2 सफेद रंग की सादी चादरें हैं।

2. गहरे नीले रंग और गहरे पीले रंग की चादरों की संख्या समान है।

Correct Answer: (2) कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में कथन 1 व कथन 2 दोनों मिलकर उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।

35. दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निम्न प्रश्नों का उत्तर दें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (द्वितीय पाली)]

रंगराजन बैंक ऑफ अमेरिका में एच और कंसल्टेंट के रूप में आवेदन करना चाहते हैं। बैंक ऑफ अमेरिका में एच आर कन्सलटेंट की भर्ती के लिए मानदण्ड हैं:

उम्मीदवार अनिवार्यतः

(a) बीटेक में स्नातक हो- कंप्यूटर (CSE/IT), बी.एससी. (कंप्यूटर) या बी. कॉम (कंप्यूटर), न्यूनतम 65% अंक के साथ।

(b) 1 जनवरी, 2017 तक आयु 26 वर्ष हो और 35 से ऊपर न हो।

(c) उपरोक्त क्षेत्र में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव हो।

(d) दो वर्ष के नवाभ्यास काल के लिए तैयार हो।

रंगराजन जो एक उम्मीदवार हैं, के बारे में जानकारी निम्न है। आपको दी गई जानकारी और उपरोक्त शर्तों और उप-शर्तों के आधार पर नियोजित कार्यवाहियों में से एक का चयन करना होगा। आपको केवल प्रश्न में दी गई जानकारी पर ही विचार करना है।

ये सभी मामले आपको 1 जनवरी, 2017 के अनुसार दिए गए हैं।

रंगराजन 65% अंकों के साथ बीटेक (CSE) हैं। उन्होंने 2016 में 26 वर्ष की आयु पूरी की। हालांकि, वे दो वर्षों के नवाभ्यास काल में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं।

Correct Answer: (3) क्योंकि वे दो वर्ष के नवाभ्यास काल में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं, उनका चयन नहीं किया जाना है।
Solution:क्योंकि वे दो वर्ष के नवाम्यास काल में शामिल होने के लिए तैयार नहीं है, उनका चयन नहीं किया जाना है।

36. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्माण लें कि निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। लैला के पास 8 जोड़े मोजे हैं। उसके पास सफेद मोजे के कितने जोड़े हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः

1. नीले मोजे के 3 जोड़े हैं।

2. 3 अलग-अलग रंगों के मोजे हैं।

Correct Answer: (4) कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त नहीं हैं।
Solution:कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त नहीं है।

37. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

दूसरी शिफ्ट में कितने कर्मचारी आते हैं?

कथनः

1. कर्मचारियों की कुल संख्या 30 है।

2. कर्मचारियों की कुल संख्या का एक तिहाई पहली शिफ्ट में आता है।

3. सभी कर्मचारियों के पास एक खास वर्दी है।

Correct Answer: (4) कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:कुल कर्मचारी = 30

पहली शिफ्ट के कर्मचारी = 30 × 1/3 = 10

अतः कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त हैं।

38. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

M, O और P में सबसे छोटा कौन है?

कथनः

1. M, P से छोटा है।

2. O, P से लम्बा है।

Correct Answer: (3) कथन 1 और 2 दोनों एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:M < P  _____ (i)

P < O _____ (ii)

समीकरण (i) तथा (ii) से M < P < O

अतः सबसे लम्बा 'O' है।

∴ कथन 1 और 2 दोनों एक साथ पर्याप्त हैं।

39. नीचे एक प्रश्न के बाद दो कथन I और II दिए गए हैं, प्रत्येक में कुछ जानकारी दी गई है। निर्णय कीजिए कि कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

पिता की उम्र और पुत्र की उम्र के बीच का अंतर 21 वर्ष है। पुत्र की वर्तमान आयु कितनी है?

कथनः

I. पाँच वर्ष बाद, पिता की आयु का पुत्र की आयु से अनुपात 5 : 2 हो जायेगा।

II. पाँच वर्ष बाद, पिता की आयु और पुत्र की आयु का योग 66 वर्ष होगा।

Correct Answer: (4) या तो केवल कथन I या केवल कथन II पर्याप्त है।
Solution:कथन 1 से, माना पिता की वर्तमान आयु = x वर्ष

पुत्र की वर्तमान आयु = x - 21 वर्ष

⇒ (x + 5)/(x - 21 + 5) = 5/2

⇒ 2x + 10 = 5x - 105 + 25

⇒ 5x - 2x = 105 + 10 - 25

⇒ 3x = 90

⇒ x = 30

⇒ पुत्र की वर्तमान आयु = 30 - 21 = 9 वर्ष

कथन 2 से,

(x + 5) + (x - 21 + 5) = 66

⇒ x + 5 + x - 21 + 5 = 66

⇒ 2x - 11 = 66

⇒ 2x = 66 + 11

⇒ 2x = 77

⇒ x = 77/2

⇒ x = 38.5

∴ पुत्र की आयु = 38.5 - 21 = 17.5 वर्ष

अतः या तो केवल कथन (i) या केवल कथन (ii) पर्याप्त है।

40. निम्नलिखित प्रश्न पर विचार करें और निर्णय करें कि कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.12.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

P का मान ज्ञात करें।

कथनः

(i) p: p²:: p²: 1000

(ii) p² + 2pn + n2: 21

Correct Answer: (2) केवल (i) पर्याप्त है।
Solution:P/P² = P²/1000

⇒ 1000 × (P² × P²)/P

⇒ P³ = 1000

⇒ P = 10

केवल 1 पर्याप्त है।