विविध (301-350 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित प्रश्न पर विचार करें और निर्णय करें कि कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.12.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

X का मान ज्ञात करें।

कथनः

I. क्रमागत धनात्मक संख्याओं के वर्गों का योग 52 है।

II. संख्याओं का अंतर 2 है।

Correct Answer: (1) केवल कथन 1 पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II पर्याप्त नहीं है।
Solution:x² + (x + 1)² = 52

x ² + x² + x + 1 = 52

2x ² + x + 1 = 52

2x ² + x = 52- 1

2x² + x - 51 = 0

केवल कथन 1 पर्याप्त है जबकि केवल कथन II पर्याप्त नहीं है।

42. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.12.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

T, V और W में सबसे बड़ा कौन है?

कथनः

(i) T, W से बड़ा है।

(ii) W, V की बड़ी बहन है।

Correct Answer: (1) कथन (i) और (ii) दोनों एकसाथ पर्याप्त हैं।
Solution:W < T ....... (i)

V < W ....... (ii)

समीकरण (i) तथा (ii) से,

V < W < T

सबसे बड़ा T है।

43. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। यह बताएँ, कि कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक/पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.12.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

नयन में 5 अलग-अलग आकार के 6 बोर्ड है। पता लगाएँ कि उसके पास कितने आयताकार बोर्ड हैं?

कथनः

(i) आयताकार और परिपत्र बोर्ड की संख्या समान है।

(ii) 1 सर्कुलर बोर्ड है।

Correct Answer: (3) कथन (1) और (ii) दोनों पर्याप्त नहीं हैं।
Solution:कथन 1 और 2 दोनों पर्याप्त नहीं है।

44. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-सा/कौन-से कथन आवश्यक/पर्याप्त है/हैं। यह ज्ञात कीजिए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 06.12.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

शनिवार को कतिर ने अपराध उपन्यास के कितने पन्ने पढ़ें?

कथनः

I. कतिर ने रविवार की सुबह पुस्तक के आखिरी 50 पन्ने पढ़ें।

II. पुस्तक में 450 पन्ने हैं, जिनमें से दो तिहाई पन्ने उसने शनिवार से पहले पढ़ लिए थे।

Correct Answer: (1) I और II दोनों कथनों की एकत्रित जानकारी आवश्यक है
Solution:कतिर द्वारा रविवार को पढ़े गए पन्ने = 50

पुस्तक में कुल पन्नों की संख्या = 450

शनिवार से पहले पढ़े गए पन्नों की संख्या= 450 × 2/3 = 300

अतः शनिवार को पढ़े गए पन्नों की संख्या = 450 - 300 - 50

= 450 - 350

अतः I और II दोनों कथनों की एकत्रित जानकारी आवश्यक है।

45. निम्नलिखित प्रश्न पर विचार करके निर्णय लें कि प्रश्न के उत्तर के लिए कौन-सा कथन पर्याप्त है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.12.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न

p2 - q2 का मान ज्ञात करें।

कथनः

1. यदि p + q = 12

2. यदि pq = 4

Correct Answer: (4) 1 और 2 दोनों पर्याप्त हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए दोनों कथन p² – q² का मान ज्ञात करने के लिए आवश्यक है।

46. नीचे दिए गए प्रश्न का दो कथनों 1 और 2 के द्वारा अनुसरण किया जाता है। आपको यह तय करना है कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए क्या यह कथन निश्चित रूप से पर्याप्त हैं या नहीं। नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर चुनेंः [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.12.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः

1. (a + b)² > (a - b)²

2. a = b

प्रश्नः

निर्धारित करें, यदि गुणनफल ab धनात्मक है।

Correct Answer: (4) केवल कथन 2 पर्याप्त है, जबकि अकेला कथन 1 पर्याप्त नहीं है।
Solution:प्रश्न में दिए गए केवल कथन 2 पर्याप्त है, जबकि अकेला कथन 1 पर्याप्त नहीं है।

47. प्रश्न का उत्तर देने के लिए दिए गए बयान में से कौन-सा कथन पर्याप्त /आवश्यक है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.12.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः क्या यह एक बॉक्स है?

कथनः

I. यह फ्लैप्स के साथ खुलता है और बंद होता है।

II. इसका इस्तेमाल विभिन्न वस्तुओं को स्टोर करने के लिए किया जा सकता है।

Correct Answer: (3) कथन 1 और 2 दोनों पर्याप्त हैं।
Solution:प्रश्न के संदर्भ में कथन I व कथन II दोनों मिलकर पर्याप्त है, क्योंकि फ्लैप्स के साथ खुलता व बंद होता है तथा यह किसी वस्तु के स्टोर करने में भी सहायक है।

48. निम्नलिखित प्रश्न पर विचार करके निर्णय लें कि प्रश्न के उत्तर के लिए कौन-सा कथन पर्याप्त है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.12.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः दिए गए कथनों में SUN की कूट संख्या पहचानें।

कथनः

I. GUN को HUN के रूप में लिखा जाता है और TUN को UUN के रूप में लिखा जाता है।

II. SUN पूर्व से उदय होता है।

Correct Answer: (3) केवल कथन । पर्याप्त है।
Solution:S U N

↓  ↓  ↓

T U N

अतः केवल कथन 1 SUN की कूट संख्या बताने के लिए पर्याप्त है।

49. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। यह ज्ञात करें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन सा/से कथन आवश्यक /पर्याप्त है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.12.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः वित्तीय वर्ष 2017 में कम्पनी X द्वारा की गई कुल बिक्री क्या है?

कथनः

I. कम्पनी ने साल 2017 में Y के 2000 उत्पादों का बिक्री की जिसमें से प्रत्येक का मूल्य रु. 1000 था।

II. कम्पनी ने वर्ष 2017 में Y के अतिरिक्त किसी अन्य उत्पाद का निर्माण नहीं किया।

Correct Answer: (4) 1 और 2, दोनों एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए दोनों कथन वित्तीय वर्ष 2017 में कम्पनी X द्वारा की कुल बिक्री ज्ञात किया जा सकता है।

50. निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और निम्न प्रश्नों का उत्तर दें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.12.2018 (द्वितीय पाली)]

धवन ने श्यामला सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदने की योजना बनाई है।

श्यामला सोसायटी ने अपने सोसायटी में फ्लैटों के आवंटन के लिए निम्नलिखित शतर्तों को रखा है:

आवेदकः

(i) राज्य का निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना चाहिए।

(ii) कम से कम 5 साल की नौकरी किया जाना चाहिए। यदि आवश्यकता हो तो वह 5 साल में पूरी राशि का भुगतान करने के लिए तैयार हो।

(iv) उस शहर में आवासीय सुविधा के मालिक या सह-मालिक (यदि पति/पत्नी) स्वामी नहीं होना चाहिए।

(v) 31 दिसम्बर 2016 तक 35 वर्ष से कम आयु का नहीं होना चाहिए।

आवेदक के मामले में जो अन्य सभी मानदंडों को पूरा करता है सिवाय इसके कि

A (i) जैसा ऊपर दिया गया है, को नगर परिषद के अध्यक्ष को संदर्भित किया जाना चाहिए।

B (ii) जैसा ऊपर दिया गया है, लेकिन आधार कार्ड प्रदान करने के लिए तैयार हो, समिति के उपाध्यक्ष को संदर्भित किया जाना चाहिए।

C (iii) जैसा ऊपर दिया गया है, लेकिन एक स्वतंत्रता सेनानी या पूर्व सैनिक या इनके साथ पहला संबंध है, को समिति के एक सदस्य को संदर्भित किया जाना चाहिए।

आवेदन की प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2016 थी। 31 दिसम्बर 2016

के शर्तों को पूरा किया जाना है। इन मानदंडों के आधार पर, निर्णय लें कि आपको 1 जनवरी 2017 को दी गए निम्नलिखित मामले में फ्लैट आवंटित करना है या नहीं।

धवन एक उद्योगपति और दूसरे राज्य से हैं जिन्होंने 2000 में अपनी फैक्ट्री स्थापित किया है और उसके पास राज्य का निवास प्रमाण पत्र है। यदि आवश्यक हो तो वह 4 साल में पूरी राशि का भुगतान करने के लिए तैयार है। उसके पास उस शहर में कोई घर नहीं है लेकिन उसकी पत्नी के पास एक फ्लैट है। उनकी जन्म तिथि 11 नवम्बर, 1970 हो।

Correct Answer: (3) फ्लैट आवंटित मत करें।
Solution:प्रश्न में दिए गए आवेदक की अर्हताओं व शर्त के सन्दर्भ में धवन को फ्लैट आवंटित नहीं किया जाना चाहिए।