विविध (351-400 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः

A, B, C और D के बीच सबसे कम उम्र का कौन है?

कथनः

1. A, D और B से बड़ा है।

2. C, A से बड़ा है।

Correct Answer: (3) दोनों कथन पर्याप्त नहीं हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन 1 और 2 दोनों मिलकर उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

22. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिये गये हैं। निर्णय कीजिए कि कौन सा/से कथन दिये गये प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक/पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः

क्या मोबाइल बहुत अधिक देखने से सिरदर्द होता है?

Ⅰ. पीयूष ग्रन्थि के अत्यधिक उत्तेजन से सिरदर्द होता है।

II. मोबाइल को देखने से आँखों में तनाव उत्पन्न होता है, जिससे पीयूष ग्रन्थि उत्तेजित हो जाती है।

Correct Answer: (3) I और II दोनों एकसाथ पर्याप्त हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए दोनों कथन एक साथ मिलकर उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। मोबाइल अधिक देर देखने से पीयूष ग्रंथि उत्तेजित हो जाती है, जिससे सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है।

23. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

B1, B2 और B में से सबसे भारी/हल्का बॉक्स कौन-सा है?

कथनः

1. B₁ में पैक किया गया खाना है

2. B3 का भार एक साथ जोड़े गए सभी अन्य बक्सों के भार का चौथाई हिस्सा है।

Correct Answer: (4) केवल कथन 2 पर्याप्त है
Solution:कथन -1 से बक्से का भार ज्ञात नहीं किया जा सकता है। कथन -2 का संबंध बक्से के भार से है। अतः बक्से का भार ज्ञात करने के लिए केवल कथन-2 पर्याप्त है।

24. आपको एक प्रश्न और तीन कथन दिए गए हैं। निर्णय करें कि कौन सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक/पर्याप्त है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

एक लड़के के पास पाँच उपयोग किये गये क्रेयॉन हैं। वह उन्हें सबसे छोटे से सबसे लंबे के क्रम में व्यवस्थित करने की कोशिश कर रहा है। इन सभी में सबसे लंबा क्रेयॉन कौन-सा है?

कथनः

I. L, G और D से लंबा है।

II. B. L से लंबा है।

III. X, G से छोटा है।

Correct Answer: (4) कथन I, II और III सभी एक साथ पर्याप्त हैं
Solution:

अतः इनमें सबसे लम्बा क्रेयान B है। अतः प्रश्न के संदर्भ में कथन 1, कथन 2 और कथन 3 तीनों सम्मिलित रूप से उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं।

25. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.11.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न

लतीका के पास तीन रंगों और तीन भिन्न आकार (छोटे, मध्यम और बड़े) के 25 बॉक्स हैं। उसके पास कितने बड़े आकार के गुलाबी बक्से हैं?

कथन

1. बड़े बॉक्स की संख्या मध्यम बॉक्स की संख्या की आधी है।

2. 10 छोटे नीले रंग के बॉक्स हैं।

3. हरे और लाल रंग के मध्यम बॉक्सेस की संख्या समान है।

Correct Answer: (2) कथन 1, 2 और 3 एक साथ पर्याप्त हैं।
Solution:
गुलाबीलालहरानीला
बड़े आकारमध्यम आकारमध्यम आकारछोटे आकार
55510

मध्यम आकार = 5 + 5 = 10

बड़े आकार = = 10/2 = 5

छोटे आकार = 10

कुल = 5 + 5 + 5 + 10 = 25

अत: 1, 2, और 3 एकसाथ पर्याप्त है।

26. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.11.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न :

कौन-सा शब्द कूट भाषा में 'mango' का प्रतिनिधित्व करता है?

कथन :

1. 'I love Mangoes' को 'E la mange' के रूप में लिखा गया है।

2. 'I love Orange' को 'E la orage' के रूप में लिखा गया है।

Correct Answer: (2) कथन 1 और 2 दोनों एकसाथ पर्याप्त हैं।
Solution:कथन 1 से,

कथन 1 तथा 2 से

Mangoes = mange

अतः कथन 1 और 2 दोनों एकसाथ पर्याप्त है।

27. निम्नलिखित में से कौन-से कथन दिए हुए प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन :

श्री राम अब किस दिशा के सम्मुख हैं?

प्रश्न :

I. श्रीराम पूर्व दिशा के सम्मुख है वह पहले 90° दक्षिणावर्त घूमता, फिर 180° वामावर्त 'घूमता है और अंत में 45° दक्षिणावर्त घूमता है।

II. अपनी वर्तमान स्थिति से श्रीराम सीधे 2.5 km की दूरी तय करता है, फिर वह दायीं ओर मुड; जाता है और 5 km चलता है।

Correct Answer: (3) केवल कथन 1 पर्यापत है।
Solution:प्रश्न में श्रीराम की दिशा जानकारी केवल कथन I पर्याप्त है, जबकि कथन II में प्रारंभिक दिशा का अभाव है।

28. दिए गए प्रश्न को पढ़े और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.11.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्नः

Q, W और N एक पंक्ति में अपनी आयु के अनुसार खड़े हुए हैं। Q, W और N में से पंक्ति के सबसे अंत में कौन खड़ा है?

कथनः

I. W बीच में है।

II. N, Q और W से बड़ा है।

Correct Answer: (3) कथन I और II दोनों पर्याप्त हैं।
Solution:N > Q, W _____ कथन (ii) से,

N → W → Q _____ कथन (i)

अतः स्पष्ट है कि सबसे अंत में खड़ा है।

इस प्रकार दिए गए प्रश्न को हल करने के लिए कथन (i) और (ii) सम्मिलित रूप से पर्याप्त है।

29. दिए गए प्रश्न को पढ़े और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न :

A, C, E, G और I एक कतार में खड़े हैं। काउन्टर के पास कौन खड़ा है?

कथन :

I. A सबसे दूर अंत में खड़ा है और E, A से पहले खड़ा हैं।

II. C बीच में खड़ा है और I, G से पहले खड़ा है।

Correct Answer: (3) कथन I और II दोनों एकसाथ पर्याप्त हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन I और II दोनों मिलकर उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। काउंटर I ← G ← C ← E ← A

30. निम्नलिखित में से कौन-से कथन निम्न प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न :

'a' का मान ज्ञात करो?

कथन :

I. x² + ax + 1 = 0

II. x = 1

Correct Answer: (4) कथन I और II दोनों ही पर्याप्त हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए दोनों कथन के माध्यम से a का मान ज्ञात किया जा सकेगा।