विविध (वैकल्पिक ऊर्जा)

Total Questions: 17

1. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें भू-तापीय ऊर्जा स्रोत नहीं पाए गए हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) गंगा डेल्टा
Solution:पृथ्वी की भू-पर्पटी में पाए जाने वाले उष्ण जल से प्राप्त होने वाली वह ऊर्जा जिसका उपयोग मानव अपने विभिन्न कार्यों के लिए करता है, भू-तापीय ऊर्जा कहलाती है। भारत में भू-तापीय ऊर्जा स्रोत के प्रमुख क्षेत्र हैं- हिमालय, खंभात बेसिन, सोनाटा [SO-NA-TA (Son-Narmada - Tapi)], पश्चिमी घाट, गोदावरी बेसिन और महानदी बेसिन।

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

सूची-Iसूची-II
A. खनिज1. वर्षा
B. सौर ऊर्जा2. मीथेन तथा कार्बन डाइऑक्साइड
C. बायोगैस3. समाप्त होने योग्य
D. वन अपरोपण4. असमाप्त होने योग्य

कूट:

ABCD
(a)3421
(b)3412
(c)2134
(d)1234
Correct Answer: (a)
Solution:खनिज समय के साथ समाप्त होने योग्य है, सौर ऊर्जा का स्रोत सूर्य है, जो असमाप्त होने योग्य है, बायोगैस के मुख्य अंश मीथेन एवं कार्बन डाइऑक्साइड हैं तथा वन अपरोपण से वर्षा में कमी आती है।

3. पारंपरिक ऊर्जा स्रोत हैं - [Jharkhand P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (e) c & d
Solution:कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा नाभिकीय ऊर्जा आदि ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत हैं, जबकि सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा आदि गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत हैं।

4. नाभिकीय शक्ति परियोजनाओं के अंतर्गत पर्यावरणीय प्रभाव, जिनका अध्ययन किया जाना तथा हल निकाला जाना है, वे हैं- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी।
Solution:परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करते समय रेडियोधर्मी किरणों तथा रेडियोधर्मी तत्वों के रिसाव का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। रेडियोधर्मी विकिरण से पेड़-पौधों एवं जंतु समूह को क्षति पहुंच सकती है।

5. कथन : [I.A.S. (Pre) 2003]

कथन (A): कोयला-आधारित तापीय बिजलीघर अम्ल वर्षा में अंशदायी होते हैं।

कारण (R): कोयले के जलने पर कार्बन की ऑक्साइडें उत्सर्जित होती हैं।

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
Solution:कोयले में सल्फर की उपस्थिति सल्फर डाइऑक्साइड के लिए उत्तरदायी है। सल्फर डाइऑक्साइड अम्ल वर्षा के लिए प्रमुखतः उत्तरदायी गैस है। साथ ही कोयले के जलने पर कार्बन के ऑक्साइड उत्सर्जित होते हैं। इस प्रकार कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) बायोमास
Solution:नवीकरणीय ऊर्जा प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत लगातार प्राप्त होती रहती है। सौर, पवन, ज्वारीय, पनबिजली ऊर्जा तथा बायोमास आदि प्राकृतिक संसाधन नवीकरणीय ऊर्जा के उदाहरण हैं, जबकि कोयला, पेट्रोलियम, मिट्टी का तेल आदि अनवीकरणीय ऊर्जा के संसाधन हैं।

7. एक अनवीनीकृत ऊर्जा का स्रोत है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) पेट्रोलियम
Solution:वीकरणीय ऊर्जा प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत लगातार प्राप्त होती रहती है। सौर, पवन, ज्वारीय, पनबिजली ऊर्जा तथा बायोमास आदि प्राकृतिक संसाधन नवीकरणीय ऊर्जा के उदाहरण हैं, जबकि कोयला, पेट्रोलियम, मिट्टी का तेल आदि अनवीकरणीय ऊर्जा के संसाधन हैं।

8. छत्तीसगढ़ में ऊर्जा का मुख्य स्रोत कौन-सा है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) तापीय ऊर्जा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से तापीय ऊर्जा (Thermal power) छत्तीसगढ़ में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। कोरबा थर्मल पॉवर प्लांट छत्तीसगढ़ में तापीय ऊर्जा का प्रमुख संयंत्र (केंद्र) है।

9. भारत में धारणीय विकास के दृष्टिकोण से विद्युत उत्पाद का सबसे अच्छा स्रोत कौन-सा है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) जलविद्युत
Solution:कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं परमाणु ऊर्जा की अपेक्षा जलविद्युत धारणीय विकास के दृष्टिकोण से विद्युत उत्पाद का सबसे अच्छा स्रोत है।

10. निम्नलिखित में किस नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन की वर्ष 2014 में स्थापित क्षमता देश में सर्वाधिक है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) पवन शक्ति
Solution:ध्यातव्य है कि 31 मई, 2023 तक देश में सौर, पवन, बायोमास एवं लघु पनबिजली (नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन) की स्थापित क्षमता कुल स्थापित विद्युत क्षमता का 43.0% है। कुल स्थापित विद्युत क्षमता 4,17,668 MW के बराबर है, जिसमें सौर ऊर्जा का योगदान 67,078 MW के बराबर है। जबकि पवन ऊर्जा द्वारा 42,868 MW, जैव ऊर्जा द्वारा 10,248 MW तथा लघु पनबिजली द्वारा 4,944 MW ऊर्जा का योगदान प्राप्त है।