जलवायु परिवर्तन के मौसमी पैटर्न प्रभावित होने/करने के कारण, जल प्रबंधन और वितरण महत्वपूर्ण हो गया है। इन दिनों में शहरी क्षेत्रों में वर्षा के जल का संचयन विशेष रूप से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इस क्रिया में बाद में उपयोग करने के लिए वर्षा के जल का संग्रह करना और उसका भंडारण करना शामिल है यह भूजल-स्तर का पुनर्भरण करता है, मानसून के दौरान पानी के अपवाह को रोकता है, मिट्टी का कटाव कम करता है और पीने के पानी की उपलब्धता में मदद करता है। इन सबसे ज्यादा, यह जल संरक्षण की पद्धति को बढ़ावा देता है।
यह पैराग्राफ निम्नलिखित में से किस कथन का सबसे ज्यादा समर्थन करता है?
(A) जलवायु परिवर्तन ने मानवता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
(B) वन भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।
(C) वर्षा जल संचयन समय की मांग है।
(D) शहरी क्षेत्रों के लिए पर्याप्त पानी के भंडार नहीं है।