विविध

Total Questions: 50

11. प्रालेथ्रिन है, एक सामान्य- [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) मच्छर विकर्षक
Solution:प्रालेचिन (Prallethrine) एक प्रकार का पाइरेथॉइड कीटनाशक है. जो सामान्यतः मच्छर विकर्षक (Mosquito Repellant) के रूप में प्रयुक्त होता है। पाइरेथॉइड (Pyrethroid) स्तनधारियों (कशेरुकी) की तुलना में कीटों के लिए 2250 गुना अधिक विषाक्त (Toxic) होता है।

12. निम्नलिखित में से कौन-सा मच्छर प्रतिकर्षित के रूप में प्रयोग किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (a) पाइरेथ्रम
Solution:पाइरेथ्रम (Pyrethrum) एक प्राकृतिक कीटनाशक है, जो मच्छरों के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर उन्हें प्रतिकर्षित करता है।

13. मच्छर-क्वाइल में प्रयोग होने वाला पाइरेथ्रिन प्राप्त होता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) एक बीजीय पौधे से
Solution:

पाइरेथ्रिन प्राकृतिक कार्बनिक पदार्थ हैं जिनमें कीटाणुनाशक क्षमता होती है। ये एक बीजीय पौधे से प्राप्त होते हैं।

14. निम्नलिखित में से किसका उपयोग प्राकृतिक मच्छर प्रतिकर्षी तैयार करने में किया जाता है? [I.A.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) लेमन घास
Solution:लेमन घास (Lemon grass) से सिट्रोनेला (Citronella) नामक तेल निकाला जाता है। इस तेल का उपयोग मच्छर प्रतिकर्षी के रूप में सरे, लोशन या सिर्फ तेल के रूप में किया जाता है।

15. चूहे मारने का जहर किस रासायनिक पदार्थ से बनता है? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) पोटैशियम सायनाइड
Solution:चूहे को मारने के विष का निर्माण पोटैशियम सायनाइड या जिकः फॉरफाइड बामक रसायन से किया जाता है। यह अत्यंत ही जहरीला रसायन है।

16. निम्नलिखित में से किसे चूहा विष के रूप में प्रयोग किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (d) जिंक फॉस्फाइड
Solution:चूहे को मारने के विष का निर्माण पोटैशियम सायनाइड या जिकः फॉस्फाइड बामक रसायन से किया जाता है। यह अत्यंत ही जहरीला रसायन है।

17. रोडेन्टीसाइड यह रसायन है जिनका प्रयोग किया जाता है, नियंत्रण करने के लिए- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) चूहों का
Solution:रोडेन्टीसाइड (Rodenticide) एक प्रकार का कीट नियंत्रक रसायन है. जिसका प्रयोग चूहा, गिलहरी आदि कुतरने वाले जानवरों के नियंत्रण हेतु किया जाता है।

18. एल्युमीनियम फॉस्फाइड का प्रयोग किया जाता है ..........के रूप में। [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:

एल्युमीनियम फॉस्फाइड एक अकार्बनिक यौगिक है। इसका प्रयोग कीटनाशक एवं धूमक के रूप में खाद्यान्नों के संग्रहण में किया जाता है। इसे चूहानाशक के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा एक शाकनाशक का उदाहरण है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) सोडियम क्लोरेट
Solution:शाकनाशी (Herbicides) ऐसे रसायन होते हैं, जिनका प्रयोग कृषि क्षेत्र में अवांछित खर-पतवारों को नष्ट करने के लिए किया जाता है। इनका प्रमुख उदाहरण है: सोडियम क्लोरेट (NaCIO₃)।

20. भारत में कार्बोफ्यूरेन, मेथिल पैराथियोंन, फोरेट और ट्राइऐजोफोस के इस्तेमाल को आशंका से देखा जाता है। ये रसायन किस रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं? [I.A.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) कृषि में पीड़कनाशी
Solution:कार्बोफ्यूरेन, मेथिल पैराथिवीन, फोरेट और ट्राइऐजीफोरा (Triazophos). जैसे रसायनों का भारत में कीटनाशक (Pesticides) के रूप में प्रयोग किया जाता है, जिससे फसलों की विभिन्न किस्मों में कीटों पर नियंत्रण किया जा सके।

कार्बोफ्यूरेन (Carbofuran) गंधहीन (Odorless) सफेद क्रिस्टलीय ठोस है। यह ऊष्मा या ज्याला के संपर्क में आने पर नाइट्रोजन के जहरीले ऑक्साइड उत्सर्जित करता है। मेथिल पैराथियॉन (Methyl parathion) सफेद क्रिस्टलीय ठोस है, जो वातावरण में प्राकृतिक रूप से नहीं पाया जाता।