विविध (Part-2)

Total Questions: 51

11. Drowning man catches a straw का अर्थ है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (c) डूबते को तिनके का सहारा।
Solution:Idiom/Phrase 'Drowning man catches a straw' का अर्थ है- 'डूबते को तिनके का सहारा।

12. ग्रामीण लोग यहाँ अधिकतर निरक्षर हैं। अँग्रेज़ी में होगा- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (d) The villagers here are mostly illiterate.
Solution:'ग्रामीण लोग यहाँ अधिकतर निरक्षर हैं।' इस वाक्य का शुद्ध अँग्रेजी अनुवाद होगा- 'The villagers here are mostly illiterate'.

13. The teacher was a man of fearless spirit. [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

हिन्दी में होगा-

 

Correct Answer: (c) शिक्षक निर्भीक व्यक्ति थे।
Solution:'The teacher was a man of fearless spirit.' इस वाक्य का शुद्ध हिन्दी अनुवाद होगा' शिक्षक निर्भीक व्यक्ति थे।

14. The magistrate ordered an enquiry. [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

हिन्दी में होगा-

Correct Answer: (b) मजिस्ट्रेट ने जाँच के लिए आदेश दिया।
Solution:'The magistrate ordered an enquiry.' इस वाक्य का शुद्ध हिन्दी अनुवाद होगा- 'मजिस्ट्रेट ने जाँच के लिए आदेश दिया।

15. 'मामला अभी भी विचाराधीन है।' वाक्य का उचित अँग्रेज़ी अनुवाद क्या होगा? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)]

Correct Answer: (c) The matter is still under consideration.
Solution:'मामला अभी भी विचाराधीन है।' वाक्य का उचित अँग्रेजी अनुवाद है- 'The matter is still under consideration.

16. होली के त्योहार में गाये जाने वाले ..... बसन्त मौसम और व्यक्तिगत सम्बन्धों की अभिव्यक्ति करते हैं। [MPSI (SI) Exam, 01 Nov 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (b) फाग गीत
Solution:होली के त्योहार में गाये जाने वाले फाग गीत बसन्त मौसम और व्यक्तिगत सम्बन्धों की अभिव्यक्ति करते हैं। यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का लोकगीत है, परन्तु समीपवर्ती प्रदेशों में भी यह प्रचलित है।

17. पल्लवन प्रायः प्रसिद्ध....... काव्य पंक्ति आदि का किया जाता है। [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (b) सूत्र, मुहावरे, लोकोक्ति
Solution:पल्लवन प्रायः प्रसिद्ध सूत्र, मुहावरे व लोकोक्ति काव्य पंक्ति आदि का किया जाता है।

18. 'विशिष्ट विषय, जैसे विज्ञान, कला आदि की तकनीकी अभिव्यक्ति के लिए निश्चित अथवा विशिष्ट अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द ......' [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (b) पारिभाषिक शब्द कहलाते हैं
Solution:'विशिष्ट विषय' जैसे विज्ञान, कला आदि की तकनीकी अभिव्यक्ति के लिए निश्चित अथवा विशिष्ट अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द पारिभाषिक शब्द कहलाते हैं। पारिभाषिक शब्द का अर्थ सुनिर्धारित होता है।

19. किसी विचार को, भाव को अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान से ..... पल्लवन हैं। [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (a) पल्लवित किया जाना ही
Solution:किसी विचार को, भाव को अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान से पल्लवित किया जाना ही पल्लवन है। किसी निर्धारित विषय, जैसे सूत्र-वाक्य, उक्ति या विवेच्य बिन्दु को उदाहरण, तर्क आदि से पुष्ट करते हुए प्रवाहमयी, सहज अभिव्यक्ति शैली में मौलिक, सारगर्भित विस्तार देना 'पल्लवन' कहलाता है।

20. पल्लवन के लिए ही अपनायी जानी चाहिए। [MPSI (SI) Exam, 27th oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (d) व्यास-शैली
Solution:पल्लवन के लिए 'व्यास-शैली' और संक्षेपण के लिए 'समास शैली' अपनाई जानी चाहिए। व्यास शैली में विस्तार के लिए स्थान होता है। विवरण हेतु लम्बे-लम्बे वाक्यों का प्रयोग किया जाता है। समास शैली में कम-से-कम वाक्यों में, कम-से-कम विस्तार में अधिक-से-अधिक विचारों को स्थान दिया जाता है। इस शैली में संस्कृत के तत्सम शब्दों का बाहुल्य होता है।