विविध (Part-2)

Total Questions: 51

31. जरा मेरी सहायता कीजिए। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद् परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (a) विध्यर्थ
Solution:'जरा मेरी सहायता कीजिए।' इस वाक्य में विध्यर्थ वृत्ति है। यदि कोई क्रिया आज्ञा, उपदेश, प्रार्थना या अनुनय-विनय व्यक्त करे, तो वह विध्यर्थ वृत्ति में होती है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो पक्ष के भेद का सही विकल्प हो।

32. दीपा लगातार पढ़ाई करती थी, इसलिए कक्षा में प्रथम आयी। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद् परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (a) अभ्यासद्योतक पक्ष
Solution:'दीपा लगातार पढ़ाई करती थी, इसलिए कक्षा में प्रथम आयी।' इस वाक्य में अभ्यासद्योतक (अभ्यासद्योतक) पक्ष है। क्रिया व्यापार के बार-बार होने की स्थितियों को अभ्यासद्योतक (अभ्यासद्योतक) पक्ष कहते हैं।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो वृत्ति के सही भेद का विकल्प है।

33. यदि सारा सामान मिल गया तो भोजन अच्छा बनेगा। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I) ]

Correct Answer: (b) संकेतार्थ
Solution:यदि सारा सामान मिल गया, तो मोजन अच्छा बनेगा। इस वाक्य में संकेतार्थ वृत्ति है। जिस क्रिया रूप में एक कार्य का होना, दूसरे कार्य पर निर्भर हो, उसे संकेतार्थ वृत्ति कहते हैं।

34. 'अब आप चल सकते हैं।' वाक्य में कौन-सी वृत्ति है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) सामर्थ्यसूचक
Solution:'अब आप चल सकते हैं।' इस वाक्य में सामर्थ्यसूचक वृत्ति है। सामर्थ्य और सम्भावना प्रकट करने के लिए जिस वृत्ति का प्रयोग होता है, उसे सामर्थ्यसूचक वृत्ति कहते हैं।

35. निम्नलिखित में विकारी शब्द कौन-सा है? [UPSSSC आबकारी सिपाही (प्रथम पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) लड़का
Solution:वे शब्द जो लिंग, वचन, कारक आदि से विकृत हो जाते हैं, विकारी शब्द कहलाते हैं। जैसे- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण एवं क्रिया से सम्बन्धित शब्द। दिए गए विकल्पों में 'लड़का' विकारी शब्द है जबकि आज, इधर, परन्तु अविकारी शब्द हैं।

36. 'बिल्ली को पहले ही दिन मारना चाहिए' का अर्थ है - [PET (Exam) 2022]

Correct Answer: (d) भय का शमन शुरू में ही कर देना चाहिए।
Solution:'बिल्ली को पहले दिन ही मारना चाहिए' का उचित अर्थ भय का शमन शुरू में ही कर देना चाहिए। शेष विकल्प असंगत हैं।

37. मनुष्य जीवन में ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ के अलावा एक आश्रम और भी है। वह चौथा आश्रम कौन-सा है? [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (c) संन्यास
Solution:छान्दोग्योपनिषद् में केवल तीन आश्रमों का उल्लेख है, जबकि सर्वप्रथम चारों आश्रमों का उल्लेख जाबालोपनिषद् में मिलता है। ये थे- (1) ब्रह्मचर्य (25 वर्ष तक) (2) गृहस्थ (25 वर्ष -50 वर्ष) (3) वानप्रस्थ (50 वर्ष -75 वर्ष) (4) संन्यास (75 वर्ष -100 वर्ष)। मनुष्य की आयु 100 वर्ष मानकर प्रत्येक आश्रम के लिए 25-25 वर्ष आयु निर्धारित की गई थी।

38. दिए गए पद्यांश में विप्रलम्भ श्रृंगार के भेद हैं। विकल्पों में से सही चयन करें। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

"स्वप्न दरसि स्वप्निल छवि तोरी।

कसकत चितवन करि चित चोरी।।"

Correct Answer: (c) पूर्वराग
Solution:"स्वप्न दरसिं स्वप्निल छवि तोरी। कसकत चितवन करि चित चोरी।।"

इस पद्यांश में विप्रलम्भ श्रृंगार का पूर्वराग भेद है। 'विप्रलम्भश्रृंगार' श्रृंगार रस के दो भेदों में से एक है।

39. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है।

आँखों के आगे पलकों की बुराई

Correct Answer: (c) किसी के भाई- बन्धुओं या इष्ट मित्रों के सामने उसकी बुराई करना
Solution:आँखों के आगे पलकों की बुराई, लोकोक्ति का सही अर्थ है- किसी के भाई-बन्धुओं या इष्ट मित्रों के सामने उसकी बुराई करना।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

जिस काम के लिए गए थे, उसे छोड़कर दूसरे काम में लग गए, - हेतु सही लोकोक्ति है- आए थे हरिभजन को, ओटन लगे कपास। नाम और गुण में विरोध होना, इस हेतु सही लोकोक्ति है-

आँख के अन्धे नाम नयनसुख ।

40. किसी एक में ही आस्था रखने वाला वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए। [UPP, 23 अगस्त 2024-I]

Correct Answer: (a) अनन्य
Solution:किसी एक में ही आस्था रखने वाला वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अनन्य' है। 'अनन्य' विशेषण शब्द है। अन्य से सम्बन्ध रखने वाला, वाक्यांश के लिए भी 'अनन्य' शब्द ही प्रयुक्त होता है। भगवान् विष्णु के एक नाम के रूप में 'अनन्य' शब्द संज्ञा हो जाता है।