विविध (Part-2)

Total Questions: 51

41. दिए गए मुहावरे के लिए विकल्पों में से सही अर्थ चुनें। घाट-घाट का पानी पीना। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) तरह-तरह का अनुभव प्राप्त करना
Solution:'घाट-घाट का पानी पीना।' मुहावरे का सही अर्थ है- तरह-तरह का अनुभव प्राप्त करना। अत्यन्त अनुभवी व्यक्ति को घाट-घाट का पानी पीने वाला कहा जाता है। 'घास काटना' मुहावरे का अर्थ है- फूहड़ काम करना।

42. कथन 1- वाक्य सार्थक शब्द का समूह है, जिसमें कर्त्ता और क्रिया दोनों होते हैं। [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

कथन 2- वाक्य में उद्देश्य और विधेय आवश्यक अंग हैं।

 

Correct Answer: (c) कथन 1 व 2 दोनों सही हैं
Solution:वाक्य सार्थक शब्दों का समूह होता है, जिसमें कर्ता और क्रिया दोनों होते हैं। वाक्य के भेदों में सरल वाक्य का लक्षण यह है कि इसमें कम-से-कम एक उद्देश्य और एक विधेय, अर्थात् एक कर्ता और एक क्रिया होनी चाहिए, किन्तु कुछ मामलों में क्रिया से ही वाक्य बन जाता है। इस प्रकार क्रिया और संज्ञा में क्रिया अकेले भी वाक्य बना सकती है, जैसे- पढ़ता हूँ।

इस प्रकार कुछ अपवादों को छोड़कर दोनों कथन सही हैं।

43. निम्नलिखित वाक्य में सही विराम चिह्न लगाने पर वाक्य क्या होगा? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

हाय वह मर गया

 

Correct Answer: (c) हाय! वह मर गया।
Solution:हाय वह मर गया। इस वाक्य हेतु सही विराम चिह्नयुक्त विकल्प है- हाय! वह मर गया।

हाय के बाद लगा हुआ चिह्न विस्मयादिबोधक है। वस्तुतः जिस अव्यय से हर्ष-शोक आदि के भाव सूचित हो रहें हों, परन्तु उसका सम्बन्ध वाक्य या उसके किसी विशेष पद से न हो, उसे विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं।

44. रिक्त स्थान की पूर्ति करें- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

विभाषा में ..... मिल सकती हैं।

 

Correct Answer: (b) साहित्यिक रचनाएँ
Solution:विभाषा एक प्रान्त या उपप्रान्त में प्रचलित होती है। एक विभाषा में स्थानीय भेदों के आधार पर कई बोलियाँ प्रचलित रहती हैं। विभाषा में साहित्यिक रचनाएँ मिल सकती हैं। उदाहरण के तौर पर 'अवधी' एक 'विभाषा है।

45. 'प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी' किसका वाक्य है? [UP TET Exam (I-5) 2019]

Correct Answer: (c) रैदास
Solution:'प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी' रैदास द्वारा रचित पंक्ति है। रामानन्द के बारह शिष्यों में रैदास या रविदास भी माने जाते हैं। रैदास का कोई ग्रन्थ नहीं मिलता, फुटकल पद ही 'बानी' के नाम से 'सन्तबानी सीरीज' में संगृहीत हैं। चालीस पद तो 'आदि गुरु ग्रन्थ साहब' में दिए गए हैं।

46. भारतीय काव्य-शास्त्र में रसगत दोषों की संख्या कितनी मानी गयी है? [UGC हिन्दी तृतीय प्रश्न-पत्र जून, 2015]

Correct Answer: (b) 10
Solution:भारतीय काव्यशास्त्र में रसदोषों की संख्या 10 मानी गयी है-

(1) स्वशब्द वाच्य (2) कष्ट-कल्पना (3) प्रतिकूल विभावादिग्रह (4) पुनर्दीप्ति (5) अकाण्ड प्रयन (6) अकाण्ड छेदन (7) अंगभूत रस की अभिवृद्धि (8) अनुसन्धान की विस्मृति (9) प्रकृति विपर्यय (10) अनंग वर्णन।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

भरतमुनि ने काव्य दोषों की संख्या 10 माना है।

भरतमुनि ने काव्य गुणों की संख्या 10 माना है।

भारतीय काव्यशास्त्र में पददोषों की संख्या 16 मानी गयी है।

47. 'वहाँ पनघट पर कौन नहा रहा है?' वाक्य में कौन-सा विशेषण है? [स्टॉफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) संकेतवाचक
Solution:वहाँ पनघट पर कौन नहा रहा है? इस वाक्य में संकेतवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है। वस्तुत: ऐसे विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की ओर संकेत करते हैं, उन्हें संकेतवाचक विशेषण कहते हैं, जैसे वह, वहाँ, उसका, यह, यहाँ आदि।

48. 'सम्भव है कि कल हमारा परिणाम निकलेगा।' इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) सम्भाव्य भविष्यत्
Solution:'सम्भव है कि कल हमारा परिणाम निकलेगा।' वाक्य में क्रिया सम्भाव्य भविष्यत् (सम्भाव्य भविष्य) काल का बोध करा रही है। सम्भाव्य भविष्य काल में भविष्य में किसी कार्य के होने की सम्भावना होती है।

49. 'सम्भव है कि कल हम सिनेमा देखने जाएँगे।' वाक्य किस काल में व्यक्त हुआ है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) सम्भाव्य भविष्यत् काल
Solution:'सम्भव है कि कल हम सिनेमा देखने जाएँगे।' वाक्य "सम्भाव्य" भविष्य (भविष्यत्) काल का उदाहरण है। वस्तुतः जिससे भविष्य में किसी कार्य के होने की सम्भावना हो, उसे सम्भाव्य भविष्यत काल कहते हैं।

50. कदाचित सन्ध्या को पानी बरसे।' इस वाक्य का काल पहचानें- [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (b) सम्भाव्य भविष्यत्‌काल
Solution:'कदाचित सन्ध्या को पानी बरसे।' इस वाक्य में 'सम्भाव्य भविष्यत्‌काल' होगा। ध्यातव्य हो कि जब भविष्यत् में किसी कार्य के होने की सम्भावना व्यक्त की जाती है, तो वहाँ 'सम्भाव्य भविष्यत्काल' होता है।