विविध (Part-I) विश्व का भूगोल

Total Questions: 29

11. समप्राय मैदान संबंधित है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) नदी से
Solution:समप्राय मैदान (Peneplain) का निर्माण नदी द्वारा होता है। इस- का निर्माण उस समय होता है, जब नदी की अंतिम अवस्था में क्षैतिज अपरदन द्वारा सतह की असमानताएं दूर हो जाती हैं। इस समय क्षैतिज अपरदन तथा निक्षेप दोनों मिलकर समप्राय मैदान का निर्माण करते हैं। 'पेनीप्लेन' शब्द का प्रयोग विलियम मॉरिस डेविस ने किया है।

12. एशिया का सबसे बड़ा स्वर्ण बाजार है [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (b) बीजिंग, चीन
Solution:वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (2012) की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया का सबसे बड़ा स्वर्ण बाजार, भारत को पीछे छोड़ता हुआ चीन (बीजिंग) है। 2022 के रिपोर्ट के अनुसार भी चीन के बाद भारत विश्व का सबसे बड़ा सोने के आभूषणों का उपभोक्ता (बाजार) देश है।

13. 'अम्लैण्ड' शब्द का क्या अर्थ है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) नगर का प्रतिवेशी (आस-पास का) क्षेत्र
Solution:'अम्लैण्ड' शब्द का अर्थ नगर का प्रतिवेशी (आस-पास का) क्षेत्र होता है। इसे हिन्टरलैण्ड (Hinterland) भी कहा जाता है।

14. 'मेगापोलिस' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? [U.P. R.O/A.R.O. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) जीन गॉटमैन
Solution:मेगापोलिस (Megalopolis) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम फ्रेंच भूगोलवेत्ता जीन गॉटमैन द्वारा वर्ष 1961 में अपनी पुस्तक 'मेगालोपोलिस' - द अर्बनाइज्ड नार्थइस्टर्न सी बोर्ड ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स' में किया गया था। उन्होंने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर-पूर्वी समुद्र तट के बड़े शहरों हेतु प्रयोग किया था। नोट- प्रश्न में मेगापोलिस (Megapolis) के स्थान पर मेगालोपोलिस (Megalopolis) होना चाहिए।

15. निम्नलिखित में से किसका नाम प्रव्रजन सिद्धांत से संबंधित है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) ली
Solution:दिए गए विकल्पों में ली (Lee) का नाम प्रव्रजन सिद्धांत से संबंधित है। ली ने प्रवास (Migration) के निवास को स्थायी अथवा अर्धस्थायी परिवर्तन के रूप में माना है।

16. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

कथन (A): हिंद महासागर कई बड़ी शक्तियों का सैन्य अड्डा बन गया है।

कारण (R) : हिंद महासागर से निकटवर्ती देशों को बहुत भौगोलिक राजनीतिक लाभ हैं। नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:कथन (A) एवं कारण (R) दोनों ही सत्य हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या कर रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) जारी किया गया था।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) प्रजाति विविधता भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर बढ़ती है।
Solution:समशीतोष्ण क्षेत्रों की तुलना में उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक प्रजातियां पाई जाती है। यह कथन सत्य है। प्रजाति विविधता समशीतोष्ण क्षेत्रों से ध्रुवों की ओर घटती हैं यह कथन भी सत्य है। प्रजाति विविधता भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर बढ़ती है। यह कथन सत्य नहीं है। क्योंकि यह बढ़ने के स्थान पर घटती है। अतः सही उत्तर विकल्प (a) है।

18. 'डेनिसोवन' शब्द का प्रयोग/मीडिया के द्वारा कमी-कमी के लिए किया जाता है। [I.A.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) एक प्रारंभिक मानव प्रजाति
Solution:डेनिसोवन या डेनिसोवा होमिनिन के लिए पहला साक्ष्य पहली बार 2008 में साइबेरिया में अल्ताई पहाड़ी की एक गुफा में खोजा गया था। जियाहे (xiahe) गांसु, चीन में वैशिया कार्स्ट गुफा से बरामद एक जीवाश्म जबड़े की हड्डी के विश्लेषण से पता चलता है कि लगभग 160,000 साल पहले डेनिसोवन्स तिब्बती पठार में रहते थे। ऐसा पहली बार है कि जब डेनिसोवा गुफा के बाहर डेनिसोवन की उपस्थिति का प्रमाण मिला है।

19. समान वर्षा वाले क्षेत्रों को मिलाने वाली रेखा कहलाती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) समवृष्टि रेखा (Isohyet)
Solution:किसी मानचित्र या चार्ट पर समांन वर्षा वाले क्षेत्रों को जोड़ने वाली रेखा को समवृष्टि रेखा (Isohyet) के रूप में जाना जाता है। जबकि समदाब रेखा मानचित्र पर एक निश्चित समय पर तथा औसत सागर तल पर समान वायुमंडलीय दबाव वाले बिंदुओं को जोड़ने वाली रेखा है। समताप रेखा मानचित्र पर औसत सागर तल पर एक निश्चित समय पर एक ही समान तापमान वाले बिंदुओं को जोड़ने वाली रेखा है। समलवण रेखा जो एक जलीय प्रणाली में समान लवणता के बिंदु से जुड़ती है।

20. भू-स्थिर उपग्रह परिक्रमण करता है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) निश्चित ऊंचाई पर
Solution:एक भू-स्थिर (भूस्थैतिक) उपग्रह समुद्र तल से लगभग 35,786 किमी. की ऊंचाई पर होता है। यह सीधे भू-मध्य रेखा के ऊपर होता है और उसी दिशा में घूमता है जिस दिशा में पृथ्वी घूमती है। (पश्चिम से पूर्व)।