विविध (Part-II) विश्व का भूगोल

Total Questions: 29

11. निम्नलिखित देशों में से किस एक के उपग्रहों से अंटार्कटिका का विस्तृत एवं संपूर्ण मानचित्र बनाने में सहायता मिली है? [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) कनाडा
Solution:वर्ष 1997 में कनाडा के RADARSAT-1 उपग्रह द्वारा पहली बार संपूर्ण अंटार्कटिका महाद्वीप का मानचित्र बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

12. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) बोरा - साइबेरिया
Solution:बोरा अति ठंडी एवं शुष्क स्थानीय पवन है, जो एड्रियाटिक सागर के उत्तरी पूर्वी किनारे पर चलती है। इससे मुख्यतः इटली, स्लोवेनिया एवं क्रोएशिया प्रभावित होते है। फॉन (फोहन) आल्प्स पर्वत के दक्षिण ढाल पर उतरने वाली गर्म एवं शुष्क स्थानीय पवन हैं। इससे स्विट्जरलैंड सर्वाधिक प्रभावित होता है। मिल्ट्रल ठंडी स्थानीय पवन है, जिससे स्पेन एवं फ्रांस प्रभावित होता है खमसिन गर्म, शुष्क एवं धूलभरी स्थानीय पवन है, जो उत्तरी अफ्रीका (सहारा) एवं अरब में प्रवाहित होती है। इससे मिश्र प्रभावित होता है।

13. विश्व में मदिरा का वृहत्तम उत्पादक है- [U.P.U.D.A../L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (a) फ्रांस
Solution:इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ वाइन (Vine) एंड वाइन (Wine) के अनुसार, वर्ष 2014 में विश्व का वृहत्तम मदिरा उत्पादक देश फ्रांस था। अद्यतन स्थिति- वर्ष 2023 (Prel. 2023) के आंकड़ों के आधार पर शीर्ष 4 वाइन (Wine) उत्पादक देश हैं- फ्रांस > इटली > स्पेन > यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका।

14. पेड़ की आयु का पता लगाया जा सकता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) उसके धड़ पर वलयों की संख्या की गणना कर के
Solution:वृक्ष की आयु वलयों की संख्या के आधार पर ज्ञात की जाती है।

15. कोपाकबाना पुलिन कहां अवस्थित है? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) रियो डि जनेरो
Solution:कोपाकबाना पुलिन (Copacabana beach) ब्राजील के नगर रियो डि जनेरो (Rio de Janeiro) के दक्षिणी भाग पर स्थित है। सागरीय तट के सहारे निक्षेपित पदार्थों से बने हल्के ढाल वाले स्थलरूप को पुलिन अथवा बीच कहा जाता है। चेन्नई में स्थित मरीना बीच भारत में सबसे लंबा प्राकृतिक शहरी बीच है।

16. विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित दूरबीनी वेधशाला है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) भारत में
Solution:दिए गए विकल्पों में विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित खगोलीय वेधशाला भारत के लद्दाख में हानले घाटी में स्थित भारतीय खगोलीय वेधशाला है।

17. निम्नलिखित में से कौन-से देश मध्य पूर्व का हिस्सा नहीं हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (d) जॉर्डन और तुर्की
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में शामिल सभी देश-जॉर्डन, इस्राइल, लेबनान, सीरिया एवं तुर्की मध्य-पूर्व (पश्चिमी एशिया) में स्थित हैं। हालांकि इन देशों में तुर्किए (रिपब्लिक ऑफ तुर्किये) का कुछ भाग दक्षिण-पूर्वी यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप में स्थित होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (d) माना जा सकता है। CIA के अनुसार, मध्य पूर्व में शामिल देश/ क्षेत्र. आर्मेनिया, अजरबैजान, बहरीन गाजा पट्टी, जार्जिया, ईरान, इराक, इस्त्रराइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, वेस्ट बैंक और यमन शामिल हैं।

18. यूरोपीय संघ का मुख्यालय अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010, 2011]

Correct Answer: (a) ब्रुसेल्स में
Solution:वर्तमान में 27 यूरोपीय देशों का संगठन यूरोपीयन संघ, मॉस्ट्रिच संधि के द्वारा 1 नवंबर, 1993 को अस्तित्व में आया। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में अवस्थित है। यूरो मुद्रा वर्तमान में यूरोपीय संघ के 20 देशों की आधिकारिक मुद्रा यूरो है।

19. निम्नलिखित में से कहां अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन का मुख्यालय स्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) लंदन
Solution:अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) का मुख्यालय लंदन (यूनाइटेड किंगडम) में है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष एजेंसी है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय नौवहन के सुरक्षा सुधार संबंधी उपाय करने और पोतों द्वारा होने वाले समुद्री एवं वायुमंडलीय प्रदूषण की रोकथाम की जिम्मेदारी है। IMO में वर्तमान में 176 सदस्य देश (Member Countries) और तीन एसोसिएट सदस्य हैं।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा सही रूप से सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (d) खाद्य एवं कृषि संगठन - न्यूयॉर्क
Solution:खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय रोम (इटली) में है, न कि न्यूयॉर्क में। अन्य विकल्पों के युग्म सुमेलित हैं।