विविध (Part-II) विश्व का भूगोल

Total Questions: 29

21. निम्नलिखित सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से कौन-सा क्षेत्र कृषि पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:नील नदी की निचली घाटी, चीन के पूर्वी मैदान, जावा द्वीप, गंगा का मैदानी क्षेत्र आदि सघन जनसंख्या वाले क्षेत्र होने के साथ-साथ कृषि पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर क्षेत्र भी हैं, जबकि 'उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका' का क्षेत्र सघन जनसंख्या वाला क्षेत्र तो है, लेकिन कृषि पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर क्षेत्र नही है। यह महत्वपूर्ण औद्योगीकृत क्षेत्र है। अतः, विकल्प (d) सही उत्तर है।

22. सार्क का मुख्यालय है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) काठमांडू
Solution:दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) की स्थापना 8 दिसंबर, 1985 को हुई। इसका मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है। वर्ष 2007 से अफगानिस्तान इसका आठवां सदस्य बना, इससे पूर्व सार्क सात सदस्यों का संघ था।

23. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

1. आर्मेनिया

2. अजरबैजान

3. क्रोएशिया

4. रोमानिया

5. उज्बेकिस्तान

उपर्युक्त में कौन-से तुका राज्यों के संगठन के सदस्य हैं?

Correct Answer: (c) 2 और 5
Solution:तुर्की राज्यों का संगठन (Organization of Turkic States) को वर्ष 2009 में एक अंतरसरकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य तुर्क राज्यों के बीच व्यापक सहयोग को बढ़ावा देना था। इसके चार संस्थापक सदस्य अजरबैजान, कजाख्स्तान, किर्गिजस्तान एवं तुर्की (तुर्किये) हैं। विदित हो कि अक्टूबर, 2019 में अजरबैजान की राजधानी बाकू में संगठन के सातवें सम्मेलन के दौरान उज्बेकिस्तान इसमें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुआ। इस तरह विकल्प (c) सही उत्तर है।

24. 'लीनिंग टॉवर ऑफ पीसा' कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) इटली
Solution:पीसा की झुकी मीनार (Leaning Tower of Peesa) इटली में है, जो लगातार झुकती जा रही है। इसे सीधा करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

25. 'एलेसी पैलेस' कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) फ्रांस
Solution:एलेसी पैलेस (Elysee Palace) फ्रांस के पेरिस में स्थित है। यह फ्रांस के राष्ट्रपति का सरकारी निवास है।

26. उड़ाका पक्षियों में सबसे ऊंचे कद वाला कौन है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) सारस
Solution:शुतुरमुर्ग सबसे बड़ा पक्षी है, लेकिन यह उड़ता नहीं। सबसे ऊंचे कद वाला उड़ने वाला पक्षी सारस है।

27. सबसे अधिक डाकघर किस देश में हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) भारत
Solution:विश्व में सर्वाधिक डाकघर भारत में हैं। मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन्स के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स के वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार भारत में डाकघर की संख्या 159251 है।

28. चेर्नोबिल परमाणु आपदा घटित हुई थी- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) यूक्रेन में
Solution:'चेर्नोबिल परमाणु आपदा' 26 अप्रैल, 1986 में तत्कालीन सोवियत संघ एवं वर्तमान यूक्रेन में घटित हुई थी। इस परमाणु आपदा के समय यूक्रेन तत्कालीन सोवियत संघ का भाग था।

29. 'लीप फॉरवर्ड पॉलिसी' के कारण मुखमरी से लाखों लोगों की मृत्यु हुई थी- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) चीन में
Solution:'द ग्रेट लीप फॉरवर्ड' (The Great Leap Forward) एक आर्थिक एवं सामाजिक अभियान है, जिसे चीन में द्वितीय पंचवर्षीय योजना (वर्ष 1958 से 1962) में लागू किया गया था।