Solution:वर्ष 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने रसायन विज्ञान के प्रोत्साहन हेतु अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान वर्ष के रूप में नामोदिष्ट किया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2011 को अंतरराष्ट्रीय वन वर्ष के रूप में भी घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2015 को निम्नलिखित महत्वपूर्ण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी-(i) प्रकाश एवं प्रकाश आधारित प्रौद्योगिकियों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
(ii) अंतरराष्ट्रीय मृदा वर्ष
वर्ष 2016 को अंतरराष्ट्रीय दलहन वर्ष तथा वर्ष 2017 को अंतरराष्ट्रीय सतत पर्यटन विकास वर्ष घोषित किया गया। वर्ष 2019 को रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया।
इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2019 को 'देशीय भाषाओं का अंतरराष्ट्रीय वर्ष भी घोषित किया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2019 'संयम के अंतरराष्ट्रीय वर्ष (International Year of Moderation) के रूप में भी मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2020 को 'पादप स्वास्थ्य के अंतरराष्ट्रीय वर्ष' तथा 'अंतरराष्ट्रीय नर्स एवं मिडवाइफ वर्ष' के रूप में मनाया गया।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2021 को निम्न रूपों में मनाया गया-
(i) अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन वर्ष
(ii) अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जियां वर्ष
(iii) सतत विकास हेतु सृजनात्मक अर्थव्यवस्था का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
(iv) अंतरराष्ट्रीय शांति एवं विश्वास वर्ष।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को निम्न रूपों में मनाया जा रहा है :-
(i) अंतरराष्ट्रीय कदन्न वर्ष (International Year of Millets)
(ii) इंटरनेशनल ईयर ऑफ डायलॉग एज ए गारंटी ऑफ पीस
(International Year of Dialogue as a Guarantee of Peace)