विविध

Total Questions: 50

11. जिन शब्दों में प्रयोग के अनुसार कोई परिवर्तन नहीं होता है, उन्हें कहा जाता है- [Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (c) अविकारी शब्द
Solution:जिन शब्दों में प्रयोग के अनुसार लिंग, वचन, काल, कारक एवं पुरुष के प्रभाव से कोई परिवर्तन नहीं होता है, उन्हें 'अविकारी शब्द' कहा जाता है। अविकारी शब्दों को 'अव्यय' भी कहा जाता है। प्रयोग के अनुसार अविकारी शब्दों के चार भेद होते हैं- क्रिया-विशेषण, सम्बन्धबोधक, समुच्चयबोधक तथा विस्मयादिबोधक।

12. अविकारी शब्द क्या होता है? [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) अव्यय
Solution:वह शब्द जो लिंग, वचन, कारक आदि से कभी विकृत नहीं होते हैं, अविकारी शब्द कहे जाते हैं। इनको 'अव्यय' भी कहा जाता है। जैसे वहाँ, जहाँ आदि।

13. संक्षेपण मूल पाठ से कितने शब्दों में लिखना चाहिए? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I) UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (b) एक-तिहाई शब्दों में, 1/3
Solution:संक्षेपण मूल पाठ से एक तिहाई शब्दों (1/3) में लिखना चाहिए।

14. 'संक्षेपण' करते समय ध्यान रखना चाहिए कि- [MPSI (SI) Exam, 28 Oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (a) वो अपने शब्दों में ही किया जाए।
Solution:'संक्षेपण' करते समय ध्यान रखना चाहिए कि वो अपने शब्दों में ही किया जाए। संक्षेपण वह कला है, जिसके द्वारा किसी वक्तव्य या विषय को कम-से-कम शब्दों में प्रस्तुत किया जाए, तो भी वह स्वयं में पूर्ण हो।

15. सही विकल्प से वाक्य की पूर्ति करो- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

संक्षेपण में भाव-सुरक्षा तथा ..... का ध्यान रखना चाहिए-

 

Correct Answer: (b) वैचारिक शुद्धता
Solution:संक्षेपण या संक्षेपीकरण अथवा संक्षिप्तीकरण, प्रेसिज़ (Precis) का भाषा अनुवाद है। लैटिन भाषा के प्रेसीडर से प्रेसिज़ बना है, जिसका अर्थ होता है- काट-छाँटकर छोटा करना। संक्षेपण में भाव सुरक्षा तथा वैचारिक शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए।

16. सही विकल्प से वाक्य की पूर्ति करिए- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

संक्षेपण में विषय की ..... को बनाये रखना चाहिए।

 

Correct Answer: (c) सुसम्बद्धता
Solution:संक्षेपण वह कला है जिसके द्वारा किसी वक्तव्य को, किसी विषय को कम-से-कम शब्दों में प्रस्तुत किया जाए और वह स्वयं में पूर्ण हो। उसमें मूल का न कोई अंश छूटता है और न ही उसके अनिवार्य आशय को समझने में कोई न्यूनता आती है। संक्षेपण में विषय की सुसम्बद्धता एवं पूर्णता को बनाए रखना चाहिए।

17. 'फली-फूली' युग्म का नाम बताओ- [MPSI (SI) Exam, 28 Oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (d) पर्याय युग्म
Solution:'फली-फूली' पर्याय युग्म का उदाहरण है। पर्याय का अर्थ समान होता है।

18. 'वन-वन' युग्म का नाम बताइए- [MPSI (SI) Exam, 28 Oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (b) पुनरुक्त युग्म
Solution:'वन-वन' पुनरुक्त युग्म का उदाहरण है। जब दो शब्दों को एक जोड़े के रूप में प्रयोग किया जाता है, तो उन्हें शब्द-युग्म कहते हैं। जैसे- हरे-हरे, आते-जाते, लाभ-हानि और तरह-तरह इत्यादि। शब्द युग्म के दो भेद होते हैं. पुनरुक्त शब्द. युग्म शब्द

19. 'चाल-चलन' किस युग्म का शब्द हैं? [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (d) पर्याय युग्म
Solution:'चाल-चलन' पर्याय युग्म का शब्द है। इसका शाब्दिक अर्थ 'चरित्र' होता है। घुड़दौड़, जीवन-वृत्ति, करनी, आचार, कथा और निर्वाह 'चाल-चलन' के अन्य सन्दर्भिक अर्थ हैं।

20. 'चाय-वाय' किस युग्म रूप के अन्तर्गत आते हैं? [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (b) सार्थक : निरर्थक
Solution:सार्थक : निरर्थक युग्म वे शब्द होते हैं, जिसमें एक का अर्थ हमें ज्ञात होता है और दूसरे शब्द का कोई अर्थ नहीं होता, फिर भी हम उन्हें साथ-साथ प्रयोग करते हैं, जैसे- चाय-वाय, पानी-वानी, चिकन-शिकन इत्यादि।