विविधTotal Questions: 5021. 'अनुरोध आग्रह' शब्द युग्म में अनुरोध का अर्थ होता है विनयपूर्वक याचना करना, तो 'आग्रह' का आशय होगा- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013](a) अधिकार-भावना से उद्भूत याचना(b) अधिकार-भावना से सहृदय याचना करना(c) अधिकार-भावना को स्वीकार करना(d) अधिकार-भावना की कदापि उपेक्षा न करनाCorrect Answer: (b) अधिकार-भावना से सहृदय याचना करनाSolution:'आग्रह' का आशय अधिकार-भावना से सहृदय याचना करना होता है।22. हिन्दी दिवस मनाया जाता है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2014](a) 14 सितम्बर को(b) 05 सितम्बर को(c) 02 अक्टूबर को(d) 26 जनवरी कोCorrect Answer: (a) 14 सितम्बर कोSolution:हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।23. भाषा लिखने के लिए प्रयुक्त चिह्नों के व्यवस्थित रूप को क्या कहते हैं? [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)](a) बोली(b) भाषा(c) लिपि(d) व्याकरणCorrect Answer: (c) लिपिSolution:भाषा लिखने के लिए प्रयुक्त चिह्नों के व्यवस्थित रूप को लिपि कहते हैं। दूसरे शब्दों में, जिस रूप में वर्ण (अक्षर) लिखे जाते हैं, उसे लिपि कहते हैं।24. गेहूँ के आटे से बने मीठे पकवान को छत्तीसगढ़ी में कहते हैं- [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014](a) पपई(b) परई(c) पपची(d) पपड़ी(e) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (c) पपचीSolution:गेहूँ के आटे से बने मीठे पकवान को छत्तीसगढ़ी में 'पपची' कहते हैं।25. निम्न में छत्तीसगढ़ी में जानवरों को बाँधने की रस्सी को क्या कहा जाता है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2017](a) गुर्री(b) गिरमा(c) गुँडरी(d) गिरी(e) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) गिरमाSolution:छत्तीसगढ़ी में जानवरों को बाँधने की रस्सी को 'गिरमा' कहा जाता है।26. छत्तीसगढ़ी भाषा में "भंढ़ई" किसे कहते हैं? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2017](a) जूता(b) पुरुषों की चप्पल(c) कुरिया(d) गमछा(e) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) पुरुषों की चप्पलSolution:छत्तीसगढ़ी भाषा में पुरुषों की चप्पल को "भंढ़ई" कहा जाता है।27. 'मेरा मित्र राकेश बहुत अच्छा चित्रकार है' इस वाक्य में विधेय है- [Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2012](a) मेरा मित्र(b) चित्रकार(c) बहुत अच्छा चित्रकार है(d) बहुत अच्छाCorrect Answer: (c) बहुत अच्छा चित्रकार हैSolution:उपर्युक्त वाक्य 'मेरा मित्र राकेश बहुत अच्छा चित्रकार है' में बहुत अच्छा चित्रकार विधेय है। 'मेरा मित्र रमेश' वाक्य का उद्देश्य है।28. 'मेरा छोटा भाई प्रशान्त धार्मिक पुस्तकें अधिक पढ़ता है।' इस वाक्य में विधेय का विस्तार है- [Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2015](a) छोटा भाई(b) धार्मिक पुस्तकें अधिक(c) मेरा भाई प्रशान्त(d) पढ़ता हैCorrect Answer: (b) धार्मिक पुस्तकें अधिकSolution:उपर्युक्त वाक्य में 'मेरा छोटा भाई प्रशान्त' उद्देश्य व उद्देश्य विस्तार, 'धार्मिक पुस्तकें अधिक' विधेय का विस्तार तथा 'पढ़ता है' विधेय है।29. दिए गए वाक्य में रेखांकित अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। [SSC G.D.-2021]लोग बड़ी मात्रा में जमा हो गये।(a) संख्या(b) भीड़(c) जनसंख्या(d) ढेरCorrect Answer: (a) संख्याSolution:उपर्युक्त वाक्य का रेखांकित अंश 'मात्रा' शब्दावली के स्थान पर 'संख्या' शब्दावली का प्रयोग करना सर्वाधिक उपयुक्त है, क्योंकि लोगों की संख्या होती है, मात्रा नहीं।30. शब्द का अर्थ स्पष्ट करने हेतु कौन-सा तरीका सर्वाधिक उपयुक्त है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2016](a) वाक्य प्रयोग(b) व्याख्यान(c) भ्रमण(d) चित्र-निर्माणCorrect Answer: (a) वाक्य प्रयोगSolution:वाक्य प्रयोग के माध्यम से शब्द का अर्थ स्पष्ट करना सर्वाधिक उपयुक्त तरीका है।Submit Quiz« Previous12345Next »