विविधTotal Questions: 5031. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अन्य शब्दों से अलग है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)](a) वारि(b) तोय(c) वात(d) सलिलCorrect Answer: (c) वातSolution:वारि, तोय एवं सलिल, जल के पर्यायवाची हैं, जबकि वात, वायु का पर्यायवाची है। अतः दिए गए शब्दों में 'वात' अन्य शब्दों से भिन्न है।32. दिए हुए शब्दों में भिन्न अर्थ वाला शब्द है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013](a) आत्मजा(b) नन्दिनी(c) भार्या(d) कन्याCorrect Answer: (c) भार्याSolution:आत्मजा, नन्दिनी तथा कन्या एक ही अर्थ प्रकट करते हैं, जबकि भार्या का अर्थ पत्नी होता है।33. कौन-सा शब्द मिन्न अर्थ और प्रकृति का है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018](a) चिरन्तन(b) शाश्वत्(c) सनातन(d) अधुनातनCorrect Answer: (d) अधुनातनSolution:चिरन्तन, शाश्वत् तथा सनातन तीनों एक अर्थ प्रकट करते हैं, जबकि अधुनातन का अर्थ आधुनिक से है।34. समूहार्थक शब्द चिह्नित कीजिए- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2016](a) पुरुष(b) स्त्री(c) मनुष्य(d) भीड़Correct Answer: (d) भीड़Solution:'भीड़' समूहार्थक शब्द है। पुरुष, स्त्री, मनुष्य समूहार्थक शब्द नहीं हैं।35. दिए गए वाक्य में रेखांकित अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। [SSC. G.D. (Exam)-2021]स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। (a) ज्ञान(b) शिक्षा(c) बुद्धि(d) दीक्षाCorrect Answer: (b) शिक्षाSolution:उपर्युक्त वाक्य के रेखांकित अंश 'विद्या' के स्थान पर 'शिक्षा' शब्द का प्रयोग करना सर्वाधिक उपयुक्त है, क्योंकि व्याकरण की शिक्षा दी जाती है न कि विद्या।36. समूहार्थक शब्द को चिह्नित कीजिए। [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016](a) स्तवक(b) पुरुष(c) गमला(d) गुलाबCorrect Answer: (a) स्तवकSolution:'स्तवक' समूहार्थक शब्द है। इसका अर्थ फूलों का गुच्छा, गुलदस्ता, ढेर, राशि आदि होता है।37. समूहार्थक शब्द का चयन कीजिए- [UPSSSC आबकारी सिपाही (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2016](a) जहाज(b) बेड़ा(c) केवट(d) नावCorrect Answer: (b) बेड़ाSolution:'बेड़ा' समूहार्थक शब्द है, जबकि जहाज, केवट, नाव एकल अर्थ का बोध कराते हैं।38. According to bijak cost works out....at the market rate. [UPSSSC अमीन परीक्षा, 2016]निर्देश : (प्रश्न संख्या 38 से 40)- अँग्रेज़ी वाक्यांशों के सही हिन्दी अनुवाद का चयन करें। (a) बही के अनुसार बाजारू लागत मूल्य.... आया है।(b) बीजक के अनुसार बाजार दर के हिसाब से लागत... बैठती है।(c) बाजारू कीमत....पड़ती है।(d) बीजक.... लागत कीमत बताता है।Correct Answer: (b) बीजक के अनुसार बाजार दर के हिसाब से लागत... बैठती है।Solution:उपर्युक्त अँग्रेज़ी वाक्य का शुद्ध हिन्दी अनुवाद है-'बीजक के अनुसार बाजार दर के हिसाब से लागत....... बैठती है।39. Arrangements are being made to ensure timely submission of report. [UPSSSC अमीन परीक्षा, 2016]निर्देश : (प्रश्न संख्या 38 से 40)- अँग्रेज़ी वाक्यांशों के सही हिन्दी अनुवाद का चयन करें। (a) समयानुसार रिपोर्ट की प्रस्तुति वांछनीय है।(b) रिपोर्ट जारी करने में देरी न की जाय।(c) व्यवस्था कीजिए कि रिपोर्ट प्रकाशित हो जाय।(d) रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने की व्यवस्था की जा रही है।Correct Answer: (d) रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने की व्यवस्था की जा रही है।Solution:उपर्युक्त अँग्रेज़ी वाक्य का शुद्ध हिन्दी अनुवाद है- रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने की व्यवस्था की जा रही है'।40. Authorization letter with specimen signature of the bearer. [UPSSSC अमीन परीक्षा, 2016]निर्देश : (प्रश्न संख्या 38 से 40)- अँग्रेज़ी वाक्यांशों के सही हिन्दी अनुवाद का चयन करें। (a) वाहक के नमूना हस्ताक्षर वाला प्राधिकार-पत्र(b) वाहक के नमूना हस्ताक्षर वाला अधिकार-पत्र(c) वाहक द्वारा जारी किया गया प्राधिकार-पत्र(d) नमूना हस्ताक्षर वाला अधिकार-पत्रCorrect Answer: (a) वाहक के नमूना हस्ताक्षर वाला प्राधिकार-पत्रSolution:उपर्युक्त अँग्रेज़ी वाक्य का शुद्ध हिन्दी अनुवाद है-'वाहक के नमूना हस्ताक्षर वाला प्राधिकार-पत्र'।Submit Quiz« Previous12345Next »