विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण

परिभाषा

Total Questions: 50

1. जो शब्द संज्ञा की विशेषता बताते हैं, उन्हें क्या कहते हैं? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I) उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (b) विशेषण
Solution:जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें 'विशेषण' कहते हैं। जिनकी विशेषता बताई जाती है, उन्हें 'विशेष्य' कहा जाता है।

2. 'जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है' उसे कहते हैं- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010 U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) विशेषण
Solution:जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है, उसे 'विशेषण' कहते हैं। 'विशेषण' संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता को बताता है।

3. नीचे दिए गए विशेषण के बारे में दो अमिकथन हैं। अमिकथन आधारित कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए- [स्टॉफ नर्स परीक्षा, 2023]

अभिकथन-

(1) विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाता है।

(2) विशेषण परिणामबोधक नहीं होता है।

कूट-

 

Correct Answer: (d) (1) और (2) दोनों सही
Solution:विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है। वस्तुतः जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहा जाता है तथा जिसकी विशेषता बताई जाती है, उन्हें 'विशेष्य' कहा जाता है। इस प्रकार अभिकथन (1) सही है।

विशेषण परिणामबोधक नहीं अपितु परिमाणबोधक होता है। इस - प्रकार अभिकथन (2) भी सही है।

महत्त्वपूर्ण तथ्य

परिमाणबोधक/परिमाणवाचक विशेषण को कुछ वैयाकरण संख्यावाचक

विशेषण का ही प्रकार मानते हैं, तो कुछ इसे संख्यावाचक विशेषण से अलग मानते हैं।

4. विशेषण के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से अशुद्ध कथन है - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) यह संज्ञा के लिंगानुसार सदैव परिवर्तित होता है।
Solution:'विशेषण' संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताता है। विशेषण संज्ञा की व्याप्ति को मर्यादित भी करता है, जैसे काला घोड़ा आ रहा है। इस वाक्य में काला शब्द से घोड़े की व्याप्ति मर्यादित हो रही है।

5. निम्नलिखित में एक तथ्य गलत है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (d) विशेषण शब्द सदैव विशेष्य के पहले प्रयुक्त होता है, विशेष्य के बाद कभी नहीं होता।
Solution:'विशेषण शब्द' विशेष्य के पहले एवं बाद, दोनों रूप में प्रयुक्त होता है। जो 'विशेषण' विशेष्य के पहले प्रयुक्त होता है, वह विशेष्य-विशेषण कहलाता है। यथा चंचल शिशु, तेज विद्यार्थी। जो 'विशेषण' विशेष्य के बाद आए, उसे विधेय-विशेषण कहते हैं। यथा- मेरी गाय काली है। मेरा पुत्र सुस्त है।

6. निम्नलिखित वाक्य में विशेषण उपवाक्य पहचानिए। [DSSSB PGT-2021]

"वही बच्चा सफल होता है, जो मेहनती होता है।"

 

Correct Answer: (b) जो मेहनती होता है।
Solution:उपर्युक्त में से विशेषण उपवाक्य है जो मेहनती होता है। 'वही बच्चा सफल होता है, जो मेहनती' यह प्रधान वाक्य है, जिसमें सफल व मेहनती विशेषण शब्द हैं, लेकिन यह उपवाक्य नहीं है। वही बच्चा सर्वनाम विशेष्य पद है।

7. इनमें से 'खेलना' शब्द से बना विशेषण है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) खिलाड़ी
Solution:'खेलना' शब्द 'खेल' से बना है, जिसका विशेषण खिलाड़ी शब्द है। अन्य शब्द इस प्रकार हैं -
विशेषणविशेष्य
दयालुदया
कृपालुकृपा
धार्मिकधर्म
मायावीमाया

नोट- जो शब्द किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान की विशेषता बताते हैं, वे 'विशेषण' शब्द होते हैं।

8. निम्नलिखित में से एक शब्द विशेषण नहीं है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) अचार
Solution:'अचार' शब्द विशेषण नहीं है, क्योंकि यह किसी भी व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान की विशेषता नहीं बता सकता है; जबकि अन्य दिए गए शब्द विशेषता बताते हैं।

जैसे

राम के पास अकूत सम्पत्ति है।

लड़का अकर्ण (कर्णहीन/बहरा) है।

लड़का अचण्ड (सौम्य) है।

9. 'प्रताप सिंह का घोड़ा काला है।' इनमें 'काला' शब्द विशेषण की दृष्टि से है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) विधेय-विशेषण
Solution:''प्रताप सिंह का घोड़ा काला है।" इस वाक्य में 'काला' शब्द में विधेय-विशेषण है। वस्तुतः जो विशेषण-विशेष्य के बाद प्रयुक्त होता है, उसे विधेय-विशेषण कहते हैं। उपर्युक्त वाक्य में 'काला' शब्द घोड़ा (विशेष्य) के बाद आया है।

10. एक वाक्य में विशेषण अशुद्ध है, वह है [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) सुन्दरी लड़की
Solution:उपर्युक्त अपूर्ण वाक्यों में 'सुन्दरी लड़की' विशेषण की दृष्टि से अशुद्ध है। इसका विशेषण रूप 'सुन्दर लड़की' होगा। शेष विकल्प विशेषण युक्त हैं।