☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-2)
📆 February 24, 2025
Total Questions: 50
1.
निम्नलिखित वाक्यों में से एक में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?
[आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]
(a) दोनों बच्चे बहुत भूखे थे।
(b) माँ ने गरमागरम खाना बनाया।
(c) बच्चों ने खाना खाया।
(d) माँ ने कहा और रोटी लो।
Correct Answer:
(c) बच्चों ने खाना खाया।
Solution:
विकल्प (c) में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है। विकल्प (a) में 'बहुत', विकल्प (b) में 'गरमागरम' तथा विकल्प (d) में 'और' विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुआ है।
2.
अधोलिखित में से कौन-सा युग्म विशेषण नहीं है?
[U.P. P.C.S. (Pre), 2016 U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013]
(a) छोटा-बड़ा
(b) हरा-पीला
(c) दो-तीन
(d) राम-लक्ष्मण
Correct Answer:
(d) राम-लक्ष्मण
Solution:
'राम-लक्ष्मण' युग्म विशेषण नहीं है। यह युग्म संज्ञा तथा द्वन्द्व समास युक्त है। छोटा-बड़ा, हरा-पीला गुणवाचक विशेषण तथा दो-तीन गणनावाचक विशेषण हैं।
3.
निम्नलिखित शब्दों में से एक विशेषण है -
[आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]
(a) शैशव
(b) माधुर्य
(c) आर्थिक
(d) बचपन
Correct Answer:
(c) आर्थिक
Solution:
'आर्थिक' शब्द विशेषण है। शैशव, माधुर्य तथा बचपन संज्ञा हैं।
4.
निम्नलिखित में से कौन शब्द विशेषण नहीं है?
[U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010]
(a) उत्कृष्ट
(b) निकृष्ट
(c) धृष्ट
(d) विषाद
Correct Answer:
(d) विषाद
Solution:
'विषाद' विशेषण नहीं है, जबकि अन्य प्रस्तुत शब्द विशेषण हैं।
5.
'वह आदमी जो कल आपके घर आया था, बहुत बड़ा ठग है।' उपर्युक्त वाक्य में कितने विशेषण हैं?
[U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]
(a) तीन
(b) दो
(c) चार
(d) पाँच
Correct Answer:
(c) चार
Solution:
उपर्युक्त वाक्य में 'वह', 'जो', 'बहुत' तथा 'बड़ा' शब्द विशेषण है। आदमी घर, ठग विशेष्य हैं।
6.
'चतुर विद्यार्थी से प्रश्न पूछो।' वाक्य में विशेषण है-
[U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]
(a) विद्यार्थी
(b) प्रश्न
(c) चतुर
(d) पूछो
Correct Answer:
(c) चतुर
Solution:
वाक्य में 'चतुर' विशेषण है तथा 'विद्यार्थी' विशेष्य है।
7.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है-
[U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]
(a) उपार्जन
(b) उपनिवेश
(c) चक्षु
(d) घरेलू
Correct Answer:
(d) घरेलू
Solution:
'घरेलू' विशेषण शब्द है, इसका विशेष्य 'घर' है। उपार्जन, उपनिवेश तथा चक्षु विशेष्य है, इनके विशेषण क्रमशः उपार्जित, औपनिवेशिक तथा चाक्षुष होते हैं।
8.
निम्नलिखित में से एक विशेषण शब्द नहीं है-
[U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016]
(a) बहुरूपिया
(b) बातूनी
(c) बादामी
(d) बाँका
(e) इनमे से कोई नहीं
Correct Answer:
(e) इनमे से कोई नहीं
Solution:
बहुरूपिया अर्थात् अनेक रूप रखने वाला एक विशेषण है। बहुरूपिया संज्ञा भी है। भगवान् विष्णु के सहस्र नामों में उनका एक नाम 'बहुरूपिया' भी मिलता है। बातूनी तथा बाँका भी विशेषण शब्द हैं। बादामी संज्ञा है, जिसका अर्थ है रत्न-पेटी। यदि बादामी को रंग के अर्थ में प्रयुक्त किया जाय, तो यह विशेषण होगा। इस प्रकार सभी शब्द विशेषण हैं।
9.
'दुनिया' संज्ञा शब्द का विशेषण रूप है-
[DSSSB TGT-2018]
(a) दुन
(b) दुनियों
(c) दुनियावी
(d) दुनिया
Correct Answer:
(c) दुनियावी
Solution:
'दुनिया' संज्ञा-शब्द है, जिसका विशेषण 'दुनियावी' होता है।
10.
नीचे दिए किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है?
[U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010]
(a) राम और श्याम भाई हैं।
(b) राम ने माँ से पानी और खाना माँगा।
(c) माँ ने खाने में दाल और रोटी परोसी।
(d) राम ने रोटी खाकर और रोटी माँगी।
Correct Answer:
(d) राम ने रोटी खाकर और रोटी माँगी।
Solution:
दिए गए विकल्पों में सही विकल्प (d) है। इस विकल्प में 'और' शब्द विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुआ है। यहाँ 'और' शब्द का प्रयोग योजक शब्द के रूप में नहीं, बल्कि विशेषण के रूप में हुआ है, जिससे यह ध्वनित होता है कि राम ने 'दूसरी' रोटी माँगी। विकल्पों के रूप में प्रस्तुत शेष वाक्यों में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है।
Submit Quiz
1
2
3
4
5
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Nuclear physics-part (2)
Physical Properties of Matter
Electric current – part (2)
Space Part-1
Space Part-2
Optics part (2)