विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-2)

Total Questions: 50

31. 'क्षणभंगुर' किस प्रकार का विशेषण है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) कालबोधक
Solution:'क्षणभंगुर' शब्द में कालबोधक विशेषण है; जो गुणवाचक विशेषण के अन्तर्गत आता है।

32. निम्नलिखित में गुणवाचक विशेषण नहीं है :

Correct Answer: (d) पाव
Solution:मैला, भीतरी, जापानी गुणवाचक विशेषण शब्द हैं, जबकि 'पाव' अपूर्णांक वाचक विशेषण है, जो संख्यावाचक विशेषण का एक प्रकार/भेद है।

33. 'राधा बहुत ही सुन्दर लड़की है' वाक्य में कौन-सा विशेषण है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (c) गुणवाचक विशेषण
Solution:जिन विशेषणों से पदार्थ के गुण, रंग, आकार, दशा, अवस्था, रूप आदि का बोध होता है, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। प्रस्तुत वाक्य में 'सुन्दर' गुण की विशेषता बता रहा है। अतः यह वाक्य गुणवाचक विशेषण है।

34. स्त्री शब्द का विशेषण है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (d) स्त्रैण
Solution:'स्त्री' शब्द का विशेषण 'स्त्रैण' है।

35. 'नील 'शब्द से कौन से विशेषण का निर्माण होगा ? [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2021]

Correct Answer: (b) नीला
Solution:'नील' शब्द से नीला विशेषण शब्द का निर्माण होगा। नीलम, नीलिमा तथा नील संज्ञा शब्द हैं।

36. विशेषण पहचानिएः- [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस), परीक्षा, 2024]

'अध्ययन'

 

Correct Answer: (c) अध्ययनशील
Solution:'अध्ययन' संज्ञा शब्द है, जिसका विशेषण अध्ययनशील होता है। अध्यापक और अध्यापिका परस्पर विलोम और संज्ञा शब्द हैं। अध्यापन पुल्लिंग शब्द है।

37. किस वाक्य में 'अच्छा' शब्द का प्रयोग विशेषण के रूप में हुआ है? [UPP, 23 अगस्त 2024-I]

Correct Answer: (c) यह स्थान बहुत अच्छा है।
Solution:दिए गए वाक्यों में से 'अच्छा' शब्द का प्रयोग विशेषण के रूप में विकल्प (c) में किया गया है।

यह स्थान बहुत अच्छा है। इसमें 'बहुत' प्रविशेषण शब्द है, जो विशेषण शब्द अच्छा की विशेषता को बता रहा है।

38. निम्नलिखित में से एक विशेषण शब्द है - [UPP, 23 अगस्त 2024-I]

Correct Answer: (b) महत्
Solution:महत्त्व संज्ञा शब्द है, जो महत् विशेषण शब्द में त्व प्रत्यय जुड़ने से बना है। लाघव, लघुत्व तथा लघुता तीनों भाववाचक संज्ञाएँ हैं, जिनका विशेषण 'लघु' शब्द होता है।

39. विशेषण है- [BPSC School Teacher Exam, 2024]

Correct Answer: (c) जीवन्त
Solution:'जीवनी' संज्ञा स्त्रीलिंग शब्द है। 'जीवन्त' विशेषण शब्द है, जिसका अर्थ है- जीता-जागता या जिसमें प्राण हो। 'जीवन्तता' भाववाचक संज्ञा शब्द है। जीवनावास, जीवनीय, जीवनोत्तर, जीव-नोपयोगी, जीवन्मुक्त, जीवन्मृत, जीवान्तक इत्यादि शब्द विशेषण हैं।

40. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण शब्द है? [AE (UPPSC), 2021]

Correct Answer: (b) ढालू
Solution:'ढालू' शब्द गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है। इसका अर्थ है, 'जिसमें ढाल हो' कुछ अन्य गुणवाचक विशेषण, न्यायी, शान्त एवं दानी हैं। बालू, आलू एवं भालू जातिवाचक संज्ञाएँ हैं।