विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-3)

Total Questions: 50

1. निम्न में से किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (c) मेरी गाय काली है।
Solution:उपर्युक्त वाक्यों में से "मेरी गाय काली है।" वाक्य में गुणवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है। वस्तुतः जिस शब्द से संज्ञा का गुण, दशा, स्वभाव इत्यादि लक्षित हो रहा हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

गुणवाचक विशेषण

रंगों के नाम- लाल, काला, नीला, पीला इत्यादि।

दशा सूचक शब्द- गीला, सूखा, रोगी, मोटा इत्यादि।

गुण सूचक शब्द- भला, बुरा, उचित, अनुचित इत्यादि।

आकार सूचक शब्द- गोल, चौकोर, लम्बा इत्यादि।

काल सूचक शब्द- नया, वर्तमान, पिछला इत्यादि।

2. यह चाँदी खोटी-सी दिखती है' इस वाक्य में 'खोटी-सी' विशेषण का प्रकार है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) गुणवाचक विशेषण
Solution:'खोटी-सी' में गुणवाचक विशेषण है। गुणवाचक विशेषणों में 'सा' अथवा 'सी' पद जोड़कर गुणों को कम किया जाता है।

3. धुँधला' शब्द में विशेषण है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) गुणवाचक विशेषण
Solution:'धुँधला' शब्द में गुणवाचक विशेषण है। संख्यावाचक विशेषण संख्या से सम्बन्धित होते हैं। जैसे-एक, दो, पहला, दूसरा, दूना, तिगुना आदि। सार्वनामिक विशेषण हैं-यह, वह, ऐसा, वैसा आदि।

4. सही युग्म पहचानिए- [T.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (c) दुबला-पतला लड़का
Solution:'दुबला-पतला' गुणवाचक विशेषण है। यह दशा का बोध कराता है। इसलिए 'दुबला-पतला-लड़का युग्म सुमेलित है। विकल्प (a) में टोपी के साथ 'काली' विशेषण तथा विकल्प (b) में पत्ता के साथ 'सुनहरा' विशेषण का प्रयोग उचित होगा। विकल्प (d) में क्रिया का प्रयोग लिंग के अनुसार नहीं किया गया है।

5. सरीखा' शब्द में विशेषण है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) गुणवाचक विशेषण
Solution:'सरीखा' शब्द में गुणवाचक विशेषण है। गणनावाचक विशेषण - एक, दो, तीन। समुदायवाचक विशेषण-दोनों, तीनों। क्रमवाचक विशेषण-पहला, दूसरा, तीसरा आदि।

6. 'विद्वान् व्यक्ति पूज्य होते हैं' में प्रयुक्त विशेषण है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) गुणवाचक विशेषण
Solution:प्रस्तुत वाक्य, 'विद्वान् व्यक्ति' के गुण की विशेषता बता रहा है। अतः इस वाक्य में 'गणवाचक विशेषण' है।

7. 'नीली साड़ी' में कौन-सा विशेषण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) गुणवाचक
Solution:'नीली साड़ी' में गुणवाचक विशेषण है। जिस शब्द से संज्ञा का गुण, दशा, स्वभाव आदि परिलक्षित हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। इसके कुछ मुख्य रूप हैं-काल, स्थान, आकार, रंग, दशा, गुण तथा द्रष्टव्य। प्रश्न में चूँकि 'नीली साड़ी' का प्रयोग किया गया है, जो 'रंग' को प्रदर्शित कर रही है, अतः यह गुणवाचक विशेषण है।

8. 'मीठा अमरूद' में 'मीठा' विशेषण किस कोटि का है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013]

Correct Answer: (b) गुणवाचक गाए
Solution:'मीठा अमरूद' में 'मीठा' अमरूद की विशेषता बतायी जा रही है, जो अमरूद का गुण है। अतः यह गुणवाचक विशेषण है।

9. 'मोह' शब्द कौन-सा विशेषण है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) गुणवाचक
Solution:'मोह' शब्द गुणवाचक विशेषण है। जिस शब्द से संज्ञा का गुण, दशा, स्वभाव आदि लक्षित हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

10. 'गीला' है- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010]

Correct Answer: (b) गुणवाचक विशेषण
Solution:'गीला' शब्द गुण को प्रदर्शित करता है। अतः यह गुणवाचक विशेषण है।