विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-3)

Total Questions: 50

21. 'कोई आदमी आया है' वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) अनिश्चयवाचक
Solution:'कोई आदमी आया है' वाक्य में अनिश्चयवाचक विशेषण प्रयुक्त है। इस वाक्य में 'कोई' शब्द सार्वनामिक विशेषण है। व्युत्पत्ति की दृष्टि से सार्वनामिक विशेषण के दो भेद माने गए हैं-

(1) मौलिक सार्वनामिक विशेषण अर्थात् जो सर्वनाम के रूप में संज्ञा से पहले आते हैं। जैसे-प्रश्नांकित वाक्य।

(2) यौगिक सार्वनामिक विशेषण अर्थात् जो सर्वनाम में प्रत्यय लगाने/जोड़ने से बनते हैं। जैसे- ऐसा घर/कैसा आदमी है।

22. 'यह मेरा घर है।' इस वाक्य में 'यह' किस प्रकार का विशेषण है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) सार्वनामिक विशेषण
Solution:'यह मेरा घर है' वाक्य में सार्वनामिक विशेषण का प्रयोग हुआ है।

23. 'वह खम्भा गिर जाएगा' इस पंक्ति में कौन-सा विशेषण है? [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण
Solution:'वह खम्भा गिर जाएगा' इस पंक्ति / वाक्य में निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण है।

24. यह मकान मेरे भाई का है। रेखांकित पद है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (b) संकेतवाचक सर्वनाम विशेषण
Solution:रेखांकित पद 'यह' संकेतवाचक सर्वनाम विशेषण (सार्वनामिक विशेषण) है। पुरुषवाचक और निजवाचक सर्वनाम (मैं, तू, वह) उ के अतिरिक्त अन्य सर्वनाम जब किसी संज्ञा के पहले आते हैं; तब वे सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं।

25. "वह नौकर नहीं आया।" वाक्य में 'वह' कौन-सा विशेषण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (a) सार्वनामिक विशेषण
Solution:"वह नौकर नहीं आया।" वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है। वस्तुतः पुरुषवाचक और निजवाचक सर्वनाम के अतिरिक्त जब अन्य सर्वनाम संज्ञा के पहले आते हैं, तो उन्हें 'सार्वनामिक विशेषण' कहते हैं।

26. 'उस ग्रन्थ में 500 पृष्ठ हैं' इस वाक्य में 'उस' शब्द है- [U.P. R.O/A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (c) संकेतवाचक विशेषण
Solution:प्रस्तुत वाक्य में 'उस' शब्द संकेतवाचक विशेषण (सार्वनामिक विशेषण) है।

27. 'सालों बाद उसका प्रवासी पति लौटा है।' इस वाक्य में कौन-सा शब्द विशेषण है? [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (c) प्रवासी
Solution:प्रश्नगत वाक्य में 'प्रवासी' शब्द विशेषण है। यह 'पति' शब्द की विशेषता बता रहा है। जो उसका 'सर्वनाम' शब्द के साथ प्रयोग हुआ है। अतः यह सार्वनामिक विशेषण है। संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को 'विशेषण' कहते हैं।

28. 'तुम कहाँ पढ़ते हो' में किस कोटि का विशेषण प्रयुक्त हुआ है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013]

Correct Answer: (b) प्रश्नवाचक
Solution:प्रस्तुत प्रश्न में 'प्रश्नवाचक' सार्वनामिक विशेषण प्रयुक्त हुआ है, क्योंकि इस वाक्य में प्रश्न किया जा रहा है।

29. 'सौ गुना लम्बा' में विशेषण का कौन-सा भेद है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) आवृत्तिवाचक
Solution:'सौ गुना लम्बा' आवृत्तिवाचक विशेषण युक्त है, जो संख्यावाचक विशेषण का भेद है।

30. 'प्रयागराज में दसवाँ व्यक्ति कोरोना पीड़ित है।', में 'दसवाँ' शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) क्रमवाचक विशेषण
Solution:'प्रयागराज में दसवाँ व्यक्ति कोरोना पीड़ित है।' इस वाक्य में 'दसवाँ' शब्द में क्रमवाचक विशेषण है। इस विशेषण की पहचान संख्याओं के अन्त में 'रा', 'वाँ' तथा अपवाद स्वरूप 'ला' (पहला) के द्वारा की जा सकती है।