विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-4)

Total Questions: 50

1. बेताल पच्चीसी किस विशेषण का उदाहरण है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (d) समुदाय वाचक
Solution:'बेताल पच्चीसी' समुदाय वाचक विशेषण का उदाहरण है। समुदाय वाचक विशेषण संख्या के समुदाय का बोध कराता है।

2. 'सब कुछ समाप्त हो गया' में प्रयुक्त विशेषण का प्रकार बताएँ। [High Court ARO Exam, 2016]

Correct Answer: (a) संख्यावाचक विशेषण
Solution:संख्या वाचक विशेषण के मुख्यतः तीन भेद होते हैं-निश्चित् संख्या वाचक, अनिश्चित् संख्या वाचक तथा परिमाणबोधक विशेषण। उपर्युक्त प्रश्न में अनिश्चित् संख्या वाचक विशेषण का प्रयोग किया गया है। परिमाणबोधक विशेषण किसी वस्तु की नाप या तौल का बोध कराता है।

3. एक लड़का स्कूल जा रहा है, इस वाक्य में विशेषण पहचानिए। [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (b) गणवाचक
Solution:'एक लड़का स्कूल जा रहा है। इस वाक्य में गणवाचक विशेषण है। संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं निश्चित् संख्यावाचक तथा अनिश्चित् संख्यावाचक। निश्चित संख्यावाचक के चार भेदों में एक भेद गणवाचक विशेषण है, जिसमें गिनती का बोध होता है। प्रस्तुत वाक्य में 'एक' गिनती का ही बोध करा रहा है।

4. 'विशेषण की विशेषता बताने वाला शब्द' क्या कहलाता है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली) UP. RO/ARO निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) प्रविशेषण
Solution:विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को 'प्रविशेषण' कहते हैं।

5. 'प्रविशेषण' को कामता प्रसाद गुरु ने इनमें से कहा है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (a) अन्तर्विशेषण
Solution:वे शब्द जो किसी विशेषण की विशेषता बताए, उसे 'प्रविशेषण' कहते हैं; जैसे- मोहन बहुत तेज विद्यार्थी है। इसमें तेज विशेषण है और बहुत उसका प्रविशेषण। प्रविशेषण को कामता प्रसाद गुरु ने 'अन्तर्विशेषण' कहा है।

6. "आपको गहरे हरे रंग की पैंट नहीं पहननी चाहिए।" वाक्य में रेखांकित शब्द का प्रकार बताएँ? [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (c) प्रविशेषण
Solution:आपको गहरे हरे रंग की पैंट नहीं पहननी चाहिए। इस वाक्य में प्रयुक्त रेखांकित शब्द 'गहरे' प्रविशेषण का उदाहरण है। प्रविशेषण उसे कहते हैं, जो विशेषण की भी विशेषता बताता हो। उपर्युक्त वाक्य में गहरे शब्द हरे रंग की विशेषता बता रहा है।

7. 'न्यूनतम' विशेषण की कौन-सी अवस्था है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (b) उत्तमावस्था
Solution:'न्यूनतम' विशेषण की उत्तमावस्था है। 'न्यून' मूलावस्था, जबकि 'न्यूनतर' उत्तरावस्था है।

8. 'वह कृशकाय व्यक्ति दौड़ने लगा', इस वाक्य में विशेष्य है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) व्यक्ति
Solution:दिए गए विकल्पों में 'व्यक्ति' विशेष्य है, क्योंकि 'कृशकाय' द्वारा उसकी विशेषता बतायी गयी है। विशेषण द्वारा जिसकी विशेषता बतायी जाती है, उसे 'विशेष्य' कहते हैं।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण नहीं है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) नमक
Solution:'नमक' विशेष्य है, शेष सभी विशेषण हैं।

10. निम्नलिखित विकल्पों में किस विकल्प में विशेषण का निर्देश अशुद्ध है? [UP TET Exam (I-5) 2019]

Correct Answer: (d) वह नौकर कोई विशेषण नहीं है
Solution:दिए गए विकल्पों में 'वह नौकर- कोई विशेषण नहीं है में विशेषण का निर्देश अशुद्ध है, क्योंकि इसमें 'वह' शब्द सार्वनामिक विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुआ है। जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए उसे विशेषण कहते हैं। जिसकी विशेषता बताई जाए, वह 'विशेष्य' कहलाता है। 'दूसरा' क्रमवाचक, 'छब्बीस' पूर्णांक बोधक तथा 'ढाई' अपूर्णांक बोधक विशेषण हैं। ये सभी संख्यावाचक विशेषण के उपभेद हैं।