विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-4)Total Questions: 5021. निम्नलिखित शब्दों में से विशेष्य कौन है? [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010](a) आकाशीय(b) आकाश(c) आराध्य(d) आश्रितCorrect Answer: (b) आकाशSolution:'आकाश' विशेष्य है। इसका विशेषण 'आकाशीय' है, जबकि 'आराध्य' तथा 'आश्रित' विशेषण हैं। इनके विशेष्य क्रमशः 'आराधना' तथा 'आश्रय' होता है।22. 'विशेष्य' शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) रामलला(b) बुद्धिमती स्त्री(c) रमापति(d) सीता-रामCorrect Answer: (d) सीता-रामSolution:जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बतायी जाए, वह 'विशेष्य' कहलाता है। इस दृष्टि से विकल्प (d) में प्रयुक्त शब्द सीता-राम के दोनों ही शब्द संज्ञा हैं, जबकि विकल्प (a) एवं (c) के शब्द 'रामलला' एवं 'रमापति' क्रमशः 'श्रीराम' एवं 'विष्णु' के विशेषण रूप हैं। विकल्प (b) में दिये गये बुद्धिमती स्त्री में बुद्धिमती विशेषण है तथा स्त्री विशेष्य है। विशेषण सहित विशेष्य शब्द अर्थात् बुद्धिमती स्त्री को विशेष्य शब्द के रूप में कैसे चयन किया जा सकता है? अतः दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प (d) है।23. 'भोले बालक ने क्रूर डाकू के कठोर हृदय में कोमल भावना जगा दी' वाक्य में कितने विशेष्य हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016](a) चार(b) तीन(c) दो(d) छहCorrect Answer: (a) चारSolution:प्रस्तुत वाक्य में चार विशेष्य हैं, जो इस प्रकार हैं-बालक, डाकू, हृदय तथा भावना ।24. आसमान का रंग नीला है, विशेष्य पहचानें। [UPSI Exam, 01-जुलाई, 2018 (तृतीय पाली)](a) रंग(b) आसमान(c) नीला(d) आकाशCorrect Answer: (b) आसमानSolution:आसमान का रंग नीला है। इस वाक्य में आसमान विशेष्य है, जबकि 'नीला' विशेषण है, जो गुणवाचक विशेषण के अन्तर्गत आता है।25. निम्नलिखित में विशेष्य पद है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) अनुरागी(b) अनादृत(c) अपमानित(d) अग्निCorrect Answer: (d) अग्निSolution:'अग्नि' संज्ञा है, जो विशेष्य पद है। इसका विशेषण 'आग्नेय' होगा। शेष विकल्पों में विशेषण का प्रयोग किया गया है।26. 'विशेष्य' शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010](a) ललिता(b) सुन्दर(c) लम्बा(d) लघुCorrect Answer: (a) ललिताSolution:'ललिता' विशेष्य शब्द है, जबकि सुन्दर, लम्बा तथा 'लघु' विशेषण हैं।27. निम्नलिखित में विशेष्य पद है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010](a) उमा(b) कालिमा(c) मधुरिका(d) महिमाCorrect Answer: (a) उमाSolution:'उमा' विशेष्य पद है, जबकि कालिमा, मधुरिमा तथा महिमा विशेषण हैं।28. 'रमेश की पुस्तक पुरानी है' इस वाक्य में 'पुस्तक' शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014](a) विशेष्य(b) विशेषण(c) क्रियाविशेषण(d) सर्वनामCorrect Answer: (a) विशेष्यSolution:प्रस्तुत वाक्य में 'पुस्तक' विशेष्य है, क्योंकि पुस्तक की विशेषता 'पुरानी' विशेषण को इंगित करती है।29. 'सुधामयी, वात्सल्यमयी, तू प्रेममयी है' वाक्य में विशेष्य है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017](a) सुधामयी(b) वात्सल्यमयी(c) प्रेममयी(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नहींSolution:सुधामयी का अर्थ सुधा से भरा हुआ, वात्सल्यमयी का अर्थ वात्सल्य से भरा हुआ तथा प्रेममयी का अर्थ प्रेम से भरा हुआ होता है। अतः सुधामयी, वात्सल्यमयी तथा प्रेममयी विशेषण है, विशेष्य नहीं।30. 'वह श्रेष्ठ उपासक है' में विशेष्य है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010](a) वह(b) श्रेष्ठ(c) उपासक(d) हैCorrect Answer: (c) उपासकSolution:उपर्युक्त वाक्य में 'उपासक' विशेष्य है, जबकि ' श्रेष्ठ' विशेषण है।Submit Quiz« Previous12345Next »