विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-4)Total Questions: 5031. 'मोहन सुन्दर बालक है' वाक्य में विशेष्य है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017](a) मोहन(b) सुन्दर(c) बालक(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) बालकSolution:मोहन सुन्दर बालक है' वाक्य में 'बालक' विशेष्य है, जबकि 'सुन्दर' विशेषण है।32. 'मोहन एक अच्छा विद्यार्थी है।' वाक्य में विशेष्य है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017](a) मोहन(b) एक(c) अच्छा(d) विद्यार्थीCorrect Answer: (d) विद्यार्थीSolution:वाक्य में 'विद्यार्थी' विशेष्य तथा 'अच्छा' विशेषण है।33. 'वह एक अच्छा विद्यार्थी है' वाक्य में विशेष्य है- [स्टाफ नर्स परीक्षा, 2017](a) वह(b) एक(c) अच्छा(d) विद्यार्थीCorrect Answer: (d) विद्यार्थीSolution:'वह एक अच्छा विद्यार्थी है' वाक्य में विशेष्य 'विद्यार्थी' है।34. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेष्य है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) आसीन(b) अग्नि(c) मधुर(d) कर्मठCorrect Answer: (b) अग्निSolution:अग्नि, विशेष्य है, इसका विशेषण आग्नेय है। इसी प्रकार आसीन, मधुर तथा कर्मठ विशेषण हैं, इनके विशेष्य क्रमशः आसन, मधु तथा कर्म हैं।35. 'विशेष्य' वह शब्द होता है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017](a) जिस शब्द की विशेषता बतायी जाती है।(b) जिस शब्द के द्वारा विशेषता बतायी जाती है।(c) जिस हेतु विशेषता बतायी जाती है।(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।Correct Answer: (a) जिस शब्द की विशेषता बतायी जाती है।Solution:जिस शब्द की विशेषता बतायी जाती है, उसे 'विशेष्य' कहते हैं।36. "ठण्डा पानी ठण्ड पैदा करता है।" इस वाक्य में कौन-सा शब्द विशेष्य है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) ठण्डा(b) ठण्ड(c) पानी(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) पानीSolution:प्रस्तुत वाक्य में 'पानी' शब्द विशेष्य है, क्योंकि 'ठण्डा' शब्द पानी की विशेषता बता रहा है।37. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेष्य है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) अनासक्ति(b) अनासक्त(c) अनुशंसित(d) अपमानितCorrect Answer: (a) अनासक्तिSolution:अनासक्ति विशेष्य है, इसका विशेषण अनासक्त है। इसी प्रकार अनुशंसित विशेषण है, इसका विशेष्य अनुशंसा है। अपमानित विशेषण है, इसका विशेष्य अपमान है।.38. 'दशरथ के प्राण राम के लिए आकुल थे', वाक्य में मुख्य विशेष्य है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010](a) दशरथ(b) राम(c) प्राण(d) आकुलCorrect Answer: (c) प्राणSolution:दिये गये वाक्य में मुख्य विशेष्य 'प्राण' है।39. निम्न शब्दों में विशेष्य है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017](a) श्वेत(b) जीर्ण(c) गरीब(d) किताबCorrect Answer: (d) किताबSolution:'किताब' विशेष्य है, इसका विशेषण 'किताबी' होता है। श्वेत, जीर्ण, गरीब विशेषण है। गरीब का विशेष्य 'गरीबी' है।40. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेष्य है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) पौष्टिक(b) पाठकीय(c) भावुक(d) विषादCorrect Answer: (d) विषादSolution:'विषाद' विशेष्य शब्द है, इसका विशेषण विषण्ण है। पौष्टिक, पाठकीय तथा भावुक विशेषण हैं, इनके विशेष्य क्रमशः पुष्टि, पाठक तथा भाव हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »