विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-5)

Total Questions: 14

11. 'सुगन्धित कस्तूरी के लोभी शिकारी राजस्थानी हिरणों का अवैध शिकार करते हैं', वाक्य में हैं- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

Correct Answer: (c) चार विशेषण और चार विशेष्य
Solution:प्रस्तुत वाक्य में चार विशेषण और चार विशेष्य हैं। अतः दिए गए विकल्पों में विकल्प (c) सही है। प्रश्न के रूप में पूछे गये वाक्य में जहाँ 'सुगन्धित', 'लोभी', 'राजस्थानी' व 'अवैध' शब्द विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुए हैं, वहीं 'कस्तूरी', 'शिकारी', 'हिरणों' व 'शिकार' शब्द विशेष्य के रूप में प्रयुक्त हुए हैं। स्मरण रहे कि विशेषण द्वारा जिसकी विशेषता बतायी जाती है, उसे विशेष्य कहते हैं।

12. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प चुनिए - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

सूची-I (विशेषण)सूची-II (विशेष्य)
(A) ऐतिहासिक (Aitihasik)1. महिलाएँ (Mahilaein)
(B) विदुषी (Vidushi)2. कथा (Katha)
(C) महती (Mahati)3. घटना (Ghatna)
(D) रोचक (Rochak)4. पुस्तक (Pustak)

Correct Answer: (c) (A)-3, (B) - 1, (C) - 2, (D) - 4
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (विशेषण)सूची-II (विशेष्य)
 ऐतिहासिक (Aitihasik)घटना (Ghatna)
 विदुषी (Vidushi)महिलाएँ (Mahilaein)
महती (Mahati)कथा (Katha)
 रोचक (Rochak) पुस्तक (Pustak)

13. सूची-1 के विशेषण शब्दों को सूची-II में उनके विशेष्य से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए- [स्टॉफ नर्स परीक्षा, 2023]

विशेषण (Adjective)विशेष्य (Noun)
A. विषैला (Poisonous)1. रास्ता (Path)
B. कँटीला (Thorny/Prickly)2. पुरुष (Man)
C. दयालु (Kind/Compassionate)3. पत्थर (Stone)
D. चमकीला (Shiny/Sparkling)4. साँप (Snake)
Correct Answer: (a) A-(4), B-(1), C-(2), D-(3)
Solution:सही मिलान है-
विशेषण (Adjective)विशेष्य (Noun)
विषैला (Poisonous)साँप (Snake)
कँटीला (Thorny/Prickly)रास्ता (Path)
दयालु (Kind/Compassionate)पुरुष (Man)
चमकीला (Shiny/Sparkling)पत्थर (Stone)

14. निम्नलिखित में से विशेष्य एवं विशेषण की दृष्टि से एक युग्म गलत है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (d) ईर्ष्या - उपेक्षा
Solution:'ईर्ष्या' विशेष्य है, इसका विशेषण ईर्ष्यालु है। 'उपेक्षा' विशेष्य है, इसका विशेषण 'उपेक्षित' होता है। शेष युग्म सही हैं।