विश्व का इतिहास (रेलवे)

Total Questions: 11

1. फ्रांस में तृतीय साम्राज्य का अंत किस वर्ष हुआ? [आरआरबी मुजफ्फरपुर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 01.06.1997)]

Correct Answer: (3) 1870 ई. में
Solution:1870 के सूडान युद्ध में प्रशा के सेनापति वान मोल्टके ने फ्रांसीसी सेना को परास्त किया और नेपोलियन तृतीय 83,000 सेना सहित आत्म समर्पण कर दिया तथा फ्रांस में द्वितीय साम्राज्य का अन्त हुआ। 4 सितम्बर 1870 ई. को फ्रांस में गणतंत्र की स्थापना हो गई।

2. फ्रांस की अंतिम रानी मैरी आंत्वानेत किस देश में जन्मीं? [RRB ALP & Technician परीक्षा, 30.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) ऑस्ट्रिया
Solution:फ्रांसीसी क्रांति से पहले मैरी आंत्वानेट फ्रांस की अंतिम रानी थीं। वह ऑस्ट्रिया की एक आर्कड्यूस पैदा हुई थी और वह पवित्र रोमन साम्राज्य के शासक फ्रांसिस और महारानी मारिया थेरेसा की सबसे छोटी बेटी थी।

3. अंकोरवाट मंदिर कहाँ स्थित है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 25.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) कम्बोडिया
Solution:अंगकोरवाट उत्तरी कंबोडिया में स्थित एक विशाल बौद्ध मंदिर परिसर है।
  • यह खामेर साम्राज्य की राजधानी यशोधरापुर (वर्तमान अंगकोर) राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा 12 वीं शताब्दी की शुरुआत में वामेर राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा में बनाया गया था।

4. बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग कब हुआ? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) 1971
Solution:वर्ष 1971 में, पाकिस्तान में आंतरिक संकट के परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा युद्ध हुआ।
  • 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर 1971 से पूर्वी पाकिस्तान में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान 16 दिसंबर 1971 तक ढाका में पाकिस्तान की सेना के समर्पण तक चला।

5. फ्रांसीसी क्रांति की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, एफिल टॉवर का निर्माण किस वर्ष हुआ था? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1889
Solution:एफिल टॉवर का निर्माण गुस्ताव एफिल द्वारा 1889 प्रदर्शनी यूनिवर्सेल के लिए किया गया था, जो कि फ्रांसीसी क्रांति की 100 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए था।

6. अल-हरम मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। यह कहाँ स्थित है? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)।]

Correct Answer: (1) मक्का
Solution:अल-हरम मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है और यह मक्का में स्थित है।

7. 'येलो वेस्ट (Yellow Vest)' विरोध किस देश से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) फ्रांस
Solution:फ्रांस में 2018 में ईंधन कर वृद्धि, उच्च जीवन लागत एवं अन्य मुद्दों के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया है। इस विरोध को "येलो वेस्ट" या "गिलेट्स जौन्स" आंदोलन कहा गया, क्योंकि प्रदर्शनकारी उच्च दृश्यता वाली पीली जैकेट पहने सड़कों पर उतरे, जिन्हें फ्रांसीसी कानून द्वारा प्रत्येक वाहन में ले जाना आवश्यक है।

8. 2016 में बनी ग्रेट ब्रिटेन की द्वितीय महिला प्रधानमंत्री कौन थी ? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) थेरेसा मे (Theresa May)
Solution:थेरेसा मे (Theresa May) ने 2016 से 2019 तक यूनाइटेड किंगडम की प्रधान मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता के रूप में कार्य किया।
  • वह मार्गरेट थैचर के बाद ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं।

9. ईरान का प्राचीन नाम क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) फारस (Persia)
Solution:प्राचीन ईरान को फारस के नाम से भी जाना जाता था।
  • फारस शब्द का प्रयोग सदियों से किया जाता रहा है और इसकी उत्पत्ति दक्षिणी ईरान के एक क्षेत्र से हुई है जिसे पहले फारस (Persia) के नाम से जाना जाता था।

10. उस द्वीप का नाम क्या है, जहाँ नेल्सन मंडेला को उनके 27 वर्ष की कारावास अवधि में से 18 वर्ष के लिए कैद किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) रॉबेन द्वीप (Robben Island)
Solution:नेल्सन मंडेला ने 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।
  •  वह देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रतिनिधि चुनाव के द्वारा चयनित हुए थे।
  • 12 जून 1964 को, उन्हें रोबेन द्वीप जेल में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।