विश्व का भूगोल (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 48

31. साल और सागौन सबसे महत्वपूर्ण______________पेड़ हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) पर्णपाती
Solution:पर्णपाती वन वे वन हैं जो सूखे से बचने के लिए अपने पत्ते गिरा देते हैं।
  • नम पर्णपाती वन उस क्षेत्रों में फैले हुए होते हैं, जहाँ 100-200 सेमी के बीच वर्षा रिकॉर्ड किया जाता हैं। सागौन, साल, शीशम, महुआ, आंवला और चंदन आदि इन वनों की प्रमुख प्रजातियाँ हैं।

32. यूरोप का व्यस्ततम समुद्री बंदरगाह कौन-सा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) रॉटरडम (Rotterdam)
Solution:विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और यूरोप का सबसे बड़ा बंदरगाह नीदरलैंड में स्थित है।
  • रॉटरडम बंदरगाह के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यहाँ से पेट्रोकेमिकल उद्योगों और सामान्य कार्गो ट्रांसशिपमेंट आवागमन को संचालित किया जाता है।

33. कौन-सी नदी लंदन से होकर बहती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) थेम्स (Thames)
Solution:लंदन इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में थेम्स (Thames) नदी के दोनों किनारे स्थित है।
  • थेम्स (Thames) इंग्लैंड की सबसे लंबी नदी है और सेवर्न (Severn) नदी के बाद यूनाइटेड किंगडम की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

34. निम्नलिखित में से कौन-सा 'घास का मैदान (grassland)' नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) फेन (Fen)
Solution:उत्तरी अमेरिका में प्रेयरी, दक्षिण अमेरिका में पम्पास, दक्षिणी अफ्रीका में वेल्ड और एशिया में स्टेपी, अफ्रीका में सवाना घास के मैदान का एक प्रकार हैं।
  • फेंस (Fens) एक प्रकार की आर्द्रभूमि है। फेंस पीट से बनाने वाली आर्द्रभूमि हैं जो भूजल पर निर्भर करती हैं तथा इसे विकसित होने में हजारों वष लग जाते है। एक बार नष्ट होने के बाद इसे आसानी से विकसित नहीं किया जा सकता है।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा ज्वालामुखी नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) मोंट ब्लैंक (Mont Blanc)
Solution:माउंट ब्लेंक (Mont Blanc) आल्प्स और पश्चिमी यूरोप का सबसे ऊँचा पर्वत है, जो समुद्र तल से 4808.7 मीटर ऊँचा है।
  • माउंट विसुवियस (इटली); कोटोपैक्सी (इक्वाडोर) और माउंट एटना (इटली) प्रमुख ज्वालामुखी है।

36. 2016 में भारत में कहाँ पर दुर्लभ डायनासोर-इक्थ्योसौर (Ichthyosaur) का सर्वाधिक पूर्ण जीवाश्म पाया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) गुजरात
Solution:इक्थ्योसौर डॉल्फिन जैसा एक बड़ा सरीसृप जीव था।
  • गुजरात में जुरासिक युग से विलुप्त हुए समुद्री सरीसृप इक्थ्योसौर का 152 मिलियन वर्ष पुराना जीवाश्म खोजा गया है।
  • भारत में पहली बार यह जीवाश्म पाया गया है।

37. मोरक्को और स्पेन को विभाजित करने वाले जलडमरूमध्य का नाम बताइए। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar)
Solution:जिब्राल्टर जलडमरूमध्य अटलांटिक महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ता है।
  • जिब्राल्टर जलडमरूमध्य यूरोपीय देश स्पेन और अफ्रीकी देश मोरक्को को अलग करता है।

38. निम्न में से कौन-सा देश एक से अधिक टाइम-जोन का पालन करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) यू.एस.ए.
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका को छह समय क्षेत्रों में बांटा गया है: हवाई-क्षेत्र समय, अलास्का का समय, प्रशांत समय, पर्वतीय समय, मध्य समय और पूर्वी समय।
  • चीन एक ही आधिकारिक समय क्षेत्र, चीन मानक समय (सीएसटी) का उपयोग करता है, जो यूटीसी से 8 घंटे आगे है।

39. मानचित्र या चार्ट पर मौजूद एक काल्पनिक रेखा या एक रेखा, जो समुद्री जल जैसी जल सतह के नीचे समान गहराई वाले सभी बिंदुओं को जोड़ती है, उसे_____________कहा जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) आइसोबाथ (Isobath)
Solution:मानचित्र या चार्ट पर एक काल्पनिक रेखा जो पानी की सतह के नीचे समान गहराई वाले सभी बिंदुओं को जोड़ती है (समुद्र, या झील के रूप में) आइसोबाथ कहलाती है।
  • यह नाम ग्रीक शब्द बाथस (Bathus) से लिया गया है जिसका अर्थ गहरा होता है।

40. निम्नलिखित में से कौन-सा नवीकरणीय ऊर्जा का एक रूप है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) सौर ऊर्जा
Solution:अक्षय ऊर्जा एक उपयोगी ऊर्जा है जो अक्षय संसाधनों के माध्यम से एकत्र की जाती है।
  • ऊर्जा के वो प्राकृतिक स्रोत जिनका क्षय नहीं होता या जिनका नवीकरण होता रहता है और जो प्रदूषणकारी नहीं हैं, उन्हे अक्षय ऊर्जा के स्रोत कहा जाता है। जैसे सूर्य, जल, पवन, ज्वार-भाटा, भूताप आदि।