विश्व का भूगोल (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 48

41. सहारा रेगिस्तान कहाँ स्थित है?? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) उत्तर अफ्रीका
Solution:सहारा मरुस्थल अफ्रीका के उत्तरी भाग में फैला हुआ है।
  • लगभग पूरे उत्तरी अफ्रीका में, यह पूर्व से पश्चिम तक लगभग 3,000 मील (4,800 किमी) और उत्तर से दक्षिण तक 800 से 1,200 मील के बीच है विस्तृत है।
  • इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 33,20,000 वर्ग मील (8,600,000 वर्ग किमी) है लेकिन इसका वास्तविक क्षेत्र बदलता रहता है क्योंकि समय के साथ रेगिस्तान फैलता है और सिकुड़ता रहता है।
  • सहारा पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर में एटलस पर्वत और भूमध्य सागर से, पूर्व में लाल सागर और दक्षिण में साहेल-सूखा उष्णकटिबंधीय सवाना क्षेत्र से घिरा हुआ है।

42. विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी कौन-सी है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) यांग्त्ली (Yangtze)
Solution:चीन की यांग्त्जी नदी विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी है।
  • यांग्त्जी नदी बेसिन लगभग 3,200 किमी (पश्चिम से पूर्व) और 1,000 किमी (उत्तर से दक्षिण) तक फैली हुई है। यह लगभग 1,808,500 वर्ग किमी के क्षेत्र में बहती है, जो चीन के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग पांचवां हिस्सा है।
  • नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी (6690 किमी.) है इसके पश्चात द्वितीय स्थान पर अमेजन नदी है।

43. इंग्लिश चैनल (English Channel) और उत्तरी सागर (North Sea) को जोड़ने वाले प्रमुख जलडमरूमध्य का नाम बताइए। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) डोवर जलडमरूमध्य
Solution:जलडमरूमध्य एक ऐसा संकरा जलमार्ग होता है जो दो समुद्रों अथवा झीलों को आपस में जोड़ता है।
  • इसका भौगोलिक आकार डमरू के समान होता है जो दो बड़े जलीय भागों के मध्य में जलसंधि होने के बाद ही यह मार्ग संचालित होता है, अतः इसे जलडमरूमध्य कहा जाता है।
  • डोवर जलडमरूमध्य इंग्लिश चैनल के सबसे संकरे हिस्से में निर्मित जलडमरूमध्य है और यह इंग्लिश चैनल और उत्तरी सागर के बीच एक सीमा को जोड़ती है। यह ग्रेट ब्रिटेन को यूरोप से अलग करती है।

44. _____________2019 में दुनिया में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) कजाखिस्तान
Solution:वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन (The World Nuclear Association) के आंकड़ों के अनुसार,
  • कजाकिस्तान में वर्ष 2019 में खानों से यूरेनियम के सबसे बड़े हिस्सा (दुनिया के खानों से हुए कुल आपूर्ति का 42%) का उत्पादन किया गया।
  • इसके बाद कनाडा (13%) और ऑस्ट्रेलिया (12%) का स्थान है।

45. निम्नलिखित में से कौन ग्लोब पर अक्षांश की सबसे लंबी रेखा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) भूमध्य रेखा
Solution:भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा सबसे लंबी अक्षांश रेखा है।
  • भूमध्य रेखा 0 डिग्री अक्षांश पर केंद्रित है।
  • यह पृथ्वी की परिधि पर केंद्रित है।
  • यह वह वृत्त है जो उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव से समान दूरी पर है।

46. 'पटाका (Pataca)' किस देश की मुद्रा है [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) मकाऊ
Solution:मैटाकेस पटाका (MOP) मकाऊ की आधिकारिक मुद्रा है।
  • यह हांगकांग डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार द्वारा 100% समर्थित है।

47. इनमें से किसका उपयोग भारत और ब्रिटेन के बीच विदेशी व्यापार के लिए एक राजमार्ग के रूप में किया गया था, क्योंकि 1869 में इसके खुलने से परिवहन की लागत कम हो गई थी और भारतीय बाजार तक पहुँच आसान हो गई थी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) स्वेज नहर
Solution:1869 में, स्वेज नहर खोली गई, जिससे ब्रिटेन और भारत के बीच की दूरी लगभग 4,500 मील कम हो गई क्योंकि जहाजों को अब दक्षिणी अफ्रीका की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं थी।
  • इसके खुलने से परिवहन की लागत कम हो गई और भारतीय बाजार तक पहुंच आसान और किफायती हो गई।
  • स्वेज नहर लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ती है।

48. प्रभावित लोगों की संख्या के मामले में, कौन-सा महाद्वीप ग्लोबल वार्मिंग से सर्वाधिक पीड़ित होगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) एशिया; महासागरों के स्तर में वृद्धि होगी
Solution:कई रिपोर्टों के अनुसार, प्रभावित लोगों की संख्या के मामले में एशिया ग्लोबल वार्मिंग से सबसे अधिक पीड़ित होगा।
  • 2050 तक, एशिया के कुछ हिस्सों में औसत तापमान में वृद्धि, घातक गर्मी की लहरें, अत्यधिक वर्षा की घटनाएं, गंभीर तूफान, सूखा और पानी की आपूर्ति में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
  • एशिया-प्रशांत जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है और भविष्य में प्रभाव और अधिक तीव्र होने का अनुमान है।