विश्व का भूगोल (रेलवे) भाग-II

Total Questions: 48

31. साल और सागौन सबसे महत्वपूर्ण ___ पेड़ हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) पर्णपाती
Solution:

पर्णपाती वन वे वन हैं जो सूखे से बचने के लिए अपने पत्ते गिरा देते हैं।
• नम पर्णपाती वन उस क्षेत्रों में फैले हुए होते हैं, जहाँ 100-200 सेमी के बीच वर्षा रिकॉर्ड किया जाता हैं। सागौन, साल, शीशम, महुआ, आंवला और चंदन आदि इन वनों की प्रमुख प्रजातियाँ हैं।

32. यूरोप का व्यस्ततम समुद्री बंदरगाह कौन-सा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) रॉटरडैम (Rotterdam)
Solution:

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और यूरोप का सबसे बड़ा बंदरगाह नीदरलैंड में स्थित है।
रॉटरडैम बंदरगाह (Port of Rotterdam) नीदरलैंड्स में स्थित यूरोप का सबसे व्यस्त और सबसे बड़ा समुद्री बंदरगाह है। यह प्रति वर्ष 450 मिलियन टन से अधिक कार्गो का प्रबंधन करता है और कंटेनर, थोक और तरल पदार्थों के परिवहन में अग्रणी है। अपनी उच्च दक्षता और 45 किमी लंबी घाट के साथ, यह यूरोपीय व्यापार का मुख्य प्रवेश द्वार है।

• साउथम्पटन –
यह यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) का प्रमुख समुद्री बंदरगाह है। यह यात्री जहाजों और क्रूज़ सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है।

• ले हावरे –
यह फ्रांस का एक प्रमुख बंदरगाह शहर है, जो इंग्लिश चैनल के तट पर स्थित है। यह फ्रांस के महत्वपूर्ण व्यापारिक बंदरगाहों में से एक है।

• एंटवर्प –
यह बेल्जियम का प्रमुख बंदरगाह है और यूरोप के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक माना जाता है।

33. कौन-सी नदी लंदन से होकर बहती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) थेम्स (Thames)
Solution:

लंदन इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में थेम्स (Thames) नदी के दोनों किनारे स्थित है।
• थेम्स (Thames) इंग्लैंड की सबसे लंबी नदी है और सेवर्न (Severn) नदी के बाद यूनाइटेड किंगडम की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

विश्व की प्रमुख नदियाँ:
• नील नदी: दुनिया की सबसे लंबी नदी, जो 11 देशों से होकर बहती है (अफ्रीका)।
• अमेज़न नदी: बहाव की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी (दक्षिण अमेरिका)।
• यांग्त्ज़ी नदी: एशिया की सबसे लंबी नदी (चीन)।
• मिसिसिपी-मिसौरी: उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी प्रणाली।
• राइन नदी: यूरोप की प्रमुख व्यावसायिक नदी।
• कांगो नदी: अफ्रीका की एक प्रमुख नदी।

एशिया के अन्य प्रमुख नदियाँ:
• हुआंग हे (Yellow River): चीन।
• मेकांग नदी: दक्षिण-पूर्व एशिया।
• ओब-इरतीश: रूस (एशियाई हिस्सा)।

34. निम्नलिखित में से कौन-सा 'घास का मैदान नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) फेन (Fen)
Solution:

उत्तरी अमेरिका में प्रेयरी, दक्षिण अमेरिका में पम्पास, दक्षिणी अफ्रीका में वेल्ड और एशिया में स्टेपी, अफ्रीका में सवाना घास के मैदान का एक प्रकार हैं।
• फेंस (Fens) एक प्रकार की आर्द्रभूमि है। फेंस पीट से बनाने वाली आर्द्रभूमि हैं जो भूजल पर निर्भर करती हैं तथा इसे विकसित होने में हजारों वष लग जाते है। एक बार नष्ट होने के बाद इसे आसानी से विकसित नहीं किया जा सकता है।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा ज्वालामुखी नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) मोंट ब्लैंक (Mont Blanc)
Solution:

माउंट ब्लेंक (Mont Blanc) आल्प्स और पश्चिमी यूरोप का सबसे ऊँचा पर्वत है, जो समुद्र तल से 4808.7 मीटर ऊँचा है।
• माउंट विसुवियस (इटली); कोटोपैक्सी (इक्वाडोर) और माउंट एटना (इटली) प्रमुख ज्वालामुखी है।

36. 2016 में भारत में कहाँ पर दुर्लभ डायनासोर-इक्थ्योसौर (Ichthyosaur) का सर्वाधिक पूर्ण जीवाश्म पाया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) गुजरात
Solution:

इक्थ्योसौर डॉल्फिन जैसा एक बड़ा सरीसृप जीव था।
• गुजरात में जुरासिक युग से विलुप्त हुए समुद्री सरीसृप इक्थ्योसौर का 152 मिलियन वर्ष पुराना जीवाश्म खोजा गया है।
• भारत में पहली बार यह जीवाश्म पाया गया है।

37. मोरक्को और स्पेन को विभाजित करने वाले जलडमरूमध्य का नाम बताइए। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar)
Solution:

मोरक्को (अफ्रीका) और स्पेन (यूरोप) को विभाजित करने वाले जलडमरूमध्य का नाम जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar) है। यह रणनीतिक जलमार्ग अटलांटिक महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ता है। यह अपने सबसे संकरे स्थान पर लगभग से किलोमीटर चौड़ा है, जो दो महाद्वीपों के बीच एक महत्वपूर्ण सीमा बनाता है।

• इंग्लिश चैनल अटलांटिक महासागर की एक संकरी जलधारा है जो यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को अलग करती है। यह विश्व के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है और इसके नीचे बनी चैनल टनल दोनों देशों को रेलमार्ग से जोड़ती है।

• हडसन जलडमरूमध्य कनाडा के उत्तरी भाग में स्थित एक महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य है। यह हडसन खाड़ी को अटलांटिक महासागर से जोड़ता है। यह जलडमरूमध्य मुख्य भूमि कनाडा और बैफिन द्वीप के बीच स्थित है। वर्ष के अधिकांश समय यह क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है, इसलिए यहाँ नौवहन सीमित होता है।

• बेरिंग जलडमरूमध्य एशिया और उत्तरी अमेरिका को अलग करने वाला एक संकरा जलडमरूमध्य है। यह रूस के साइबेरिया और अमेरिका के अलास्का के बीच स्थित है तथा आर्कटिक महासागर को बेरिंग सागर से जोड़ता है। इसकी चौड़ाई लगभग 85 किलोमीटर है। सर्दियों में यहाँ बर्फ जम जाती है। यह जलडमरूमध्य एशिया और उत्तरी अमेरिका के बीच प्राकृतिक सीमा माना जाता है।

38. निम्न में से कौन-सा देश एक से अधिक टाइम-जोन का पालन करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) यू.एस.ए.
Solution:

संयुक्त राज्य अमेरिका को छह समय क्षेत्रों में बांटा गया है: हवाई-क्षेत्र समय, अलास्का का समय, प्रशांत समय, पर्वतीय समय, मध्य समय और पूर्वी समय।
• चीन एक ही आधिकारिक समय क्षेत्र, चीन मानक समय (सीएसटी) का उपयोग करता है, जो यूटीसी से 8 घंटे आगे है।

39. मानचित्र या चार्ट पर मौजूद एक काल्पनिक रेखा या एक रेखा, जो समुद्री जल जैसी जल सतह के नीचे समान गहराई वाले सभी बिंदुओं को जोड़ती है, उसे ____ कहा जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) आइसोबाथ (Isobath)
Solution:

मानचित्र या चार्ट पर एक काल्पनिक रेखा जो पानी की सतह के नीचे समान गहराई वाले सभी बिंदुओं को जोड़ती है (समुद्र, या झील के रूप में) आइसोबाथ कहलाती है।
• यह नाम ग्रीक शब्द बाथस (Bathus) से लिया गया है जिसका अर्थ गहरा होता है।

40. निम्नलिखित में से कौन-सा नवीकरणीय ऊर्जा का एक रूप है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) सौर ऊर्जा
Solution:

ऊर्जा के स्रोतों का वर्गीकरण:
नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत:
• सौर ऊर्जा: सूर्य से प्राप्त ऊर्जा, जो पर्यावरण के अनुकूल है।
• पवन ऊर्जा: हवा की गति से पवन चक्की के माध्यम से उत्पन्न बिजली।
• जल विद्युत: बहते पानी से टरबाइन चलाकर।
• भूतापीय ऊर्जा: पृथ्वी की आंतरिक ऊष्मा।
• बायोमास: जैविक पदार्थों से प्राप्त ऊर्जा।

गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत:

• जीवाश्म ईंधन: कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, जो सीमित हैं और प्रदूषण का कारण बनते हैं।
• परमाणु ऊर्जा: यूरेनियम और थोरियम जैसे रेडियोधर्मी तत्वों के विखंडन से प्राप्त ऊर्जा।