विश्व का भूगोल (Part-I)

Total Questions: 45

21. किस तिथि को रात और दिन बराबर होते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) 23 सितंबर
Solution:सामान्यतः 21 मार्च को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश करते समय तथा 23 सितंबर को दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश करते समय विषुवत रेखा पर पहुंचता है। इन दो तिथियों को दोनों गोलाद्धों में 12-12 घंटे के दिन एवं रात होते हैं।

22. वर्षभर रात और दिन कहां बराबर होते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) भूमध्य रेखा
Solution:भूमध्य रेखा/विषुवत रेखा पांच मुख्य अक्षांश वृत्तों में से एक है, जो वृहत वृत्त भी है। इसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षभर रात और दिन लगभग 12-12 घंटे के होते हैं, जबकि भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण की ओर दिन एवं रात की अवधियां मौसम के अनुरूप बढ़ती/घटती रहती हैं।

23. उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (b) 22 दिसंबर
Solution:उत्तरी गोलार्द्ध में शीत अयनांत (Winter Solstice) अर्थात 21/22 दिसंबर को वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है। इसके विपरीत ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) के समय उत्तरी गोलार्द्ध में 20/21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इसके विपरीत 20/21 जून को दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन तथा 21/22 दिसंबर को सबसे बड़ा दिन होता है।

24. वर्ष का सबसे बड़ा दिन कौन-सा होता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (e) b & c
Solution:उत्तरी गोलार्द्ध में 20/21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में 21/22 दिसंबर को सबसे बड़ा दिन होता है। परंतु विकल्प के रूप में 21 जून और 22 दिसंबर दोनों मौजूद हैं तथा प्रश्न से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि प्रश्न उत्तरी गोलार्द्ध के संबंध में है या दक्षिणी गोलार्द्ध के संबंध में। अतः इस प्रश्न का उत्तर (b) या (c) दोनों हो सकता है।

25. महान हिमयुग का संबंध किससे है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) प्लीस्टोसीन
Solution:महान हिमयुग पृथ्वी के इतिहास का एक ऐसा युग है, जब बड़े पैमाने पर हिमाच्छादन हुआ था। यह प्लीस्टोसीन युग से संबंधित है। इस युग की शुरुआत लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व हुई थी एवं यह 10 हजार वर्ष पूर्व तक चला था।

26. डायनासोर का काल आज से कितने वर्ष पहले था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) अठारह करोड़ वर्ष पूर्व
Solution:जुरैसिक कल्प (Jurassic Period) 20.8 करोड़ वर्ष पूर्व आरंभ हुआ तथा 14.4 करोड़ वर्ष पूर्व समाप्त हुआ। इस कल्प को डायनासोर का काल (Age of Dinosaurs) कहा जाता है। अतः निकटतम विकल्प (b) सही उत्तर है।

27. भारत प्राचीन सुपर महाद्वीप गोंडवानालैंड का भाग था। इसमें वर्तमान समय का निम्न भू-भाग शामिल था- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) ये सभी
Solution:पैंजिया के उत्तरी भाग को लॉरेशिया और दक्षिणी भाग को गोंडवानालैंड कहा गया। लॉरेशिया में उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, यूरोप और एशिया शामिल थे, जबकि गोंडवानालैंड में दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, मेडागास्कर, अरब प्रायद्वीप, प्रायद्वीपीय भारत, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका शामिल थे।

28. बलुआ पत्थर एक परतदार चट्टान है, क्योंकि वह- [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) पानी के नीचे बनती है
Solution:दिए गए प्रश्न के अनुसार बलुआ पत्थर एक परतदार चट्टान है, क्योंकि यह जल में निर्मित होती है। बलुआ पत्थर (Sandstone) यांत्रिक क्रियाओं द्वारा निर्मित होने वाली अवसादी या परतदार शैल है। बलुआ पत्थर का निर्माण मुख्य रूप से बालू के कणों से होता है। बलुआ पत्थर भेद्य एवं प्रवेश्य युक्त होता है, जिससे होकर पानी आसानी से प्रवेश कर जाता है।

29. स्ट्रॉम्बोली है, एक- [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) जाग्रत ज्वालामुखी
Solution:स्ट्रॉम्बोली ज्वालामुखी भूमध्य सागर में सिसली के उत्तर में स्ट्रॉम्बोली द्वीप पर अवस्थित एक सक्रिय (जाग्रत) ज्वालामुखी है। इससे सदैव प्रज्ज्वलित गैसें निकलने तथा इसके फलस्वरूप आस-पास के क्षेत्र के प्रकाशवान रहने के कारण इसे 'भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ' कहते हैं।

30. एंडीज पर्वत श्रेणी निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) दक्षिण अमेरिका
Solution:एंडीज (Andes) दक्षिणी अमेरिका की प्रमुख एवं विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रेणी (World's Longest Mountain Range) है। विभिन्न प्रमाणिक स्रोतों से इसकी लंबाई लगभग 7000 से 8900 किमी. तक प्राप्त होती है।