विश्व का भूगोल (Part-I)

Total Questions: 45

31. निम्नांकित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

सूची-I (पर्वत शिखर )
सूची-II (महाद्वीप )
(a) किलिमंजारो1. अफ्रीका
(b) माउंट मैकिन्ले2. उत्तरी अमेरिका
(c) अल्बूस3. एशिया
(d) अकांकागुआ4. दक्षिणी अमेरिका
Correct Answer: (c)
Solution:निम्न तथ्यों के आधार पर सुमेलन करें-

1. कोसिस्को (ऊं. 2228 मी.) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में अवस्थित पर्वत है। यह ऑस्ट्रेलिया मुख्य भूमि का सबसे ऊंचा पर्वत है।

2. मैकिन्ले (ऊं. 6190 मी.) उत्तरी अमेरिका (अलास्का) का सर्वोच्च पर्वत है। वर्ष 2015 में इसका नाम परिवर्तित कर डेनाली कर दिया गया है।

3. अल्बूस (ऊं. 5642 मी.) रूस एवं यूरोप का सर्वोच्च पर्वत है।

4. किलिमंजारो (ऊ. 5895 मी.) तंजानिया में स्थित है। यह अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है।

32. एटलस पर्वत किस महाद्वीप में स्थित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) अफ्रीका
Solution:एटलस पर्वत अफ्रीका महाद्वीप के मोरक्को, अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया देशों में विस्तारित है।

33. संयुक्त राज्य अमेरिका में 'मारक्वेत श्रेणी' किस खनिज के लिए विख्यात है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) लौह अयस्क
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका में 'मारक्वेत श्रेणी' लौह अयस्क खनिज के लिए विख्यात है। मारक्वेत आयरन श्रेणी, संयुक्त राज्य अमेरिका में मिशिगन के मारक्वेत काउंटी में स्थित है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

34. निम्नलिखित में से कौन-सा नवीन वलित पर्वत नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) सियरा नेवादा
Solution:रॉकी, हिमालय, आल्प्स आदि पर्वत श्रेणियां नवीन वलित पर्वतों के उदाहरण हैं, जबकि 'सियरा नेवादा' ब्लॉक पर्वत का उदाहरण है। यह पर्वत संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में स्थित है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा समूहन सही नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) टेलीग्राफ पठार - हिंद महासागर
Solution:सही सुमेलन निम्नानुसार है-

टेलीग्राफ पठार - अटलांटिक महासागर

कोको कटक - प्रशांत महासागर

वैल्विस कटक - अटलांटिक (अंध) महासागर

अगुल्हास बेसिन - हिंद महासागर

ध्यातव्य है कि टेलीग्राफिक (टेलीग्राफ) पठार को एक हाइड्रोग्राफिक मिथक माना जाता है।

36. संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) सहारा
Solution:सहारा मरुस्थल विश्व का सबसे बड़ा इतर ध्रुवीय (Non-Polar) मरुस्थल है। यह संसार का सबसे बड़ा उष्ण मरुस्थल है।

37. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए - [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

सूची-I (घास के मैदान) सूची-II (देश/महाद्वीप)
A. स्टेपीज1. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. प्रेयरीज2. दक्षिण अफ्रीका
C. वेल्ड्स3. रूस
D. डाउन्स4. ऑस्ट्रेलिया

कूट:

ABCD
(a)2134
(b)1423
(c)3124
(d)4231
Correct Answer: (c)
Solution:दिए गए विकल्पों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (घास के मैदान) सूची-II (देश/महाद्वीप)
स्टेपीजरूस
प्रेयरीजसंयुक्त राज्य अमेरिका
वेल्ड्सदक्षिण अफ्रीका
डाउन्सऑस्ट्रेलिया

38. इनमें से कौन-सा देश भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बनाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) बांग्लादेश
Solution:भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश (4096.7 किमी.) की है।

39. निम्नलिखित में से कौन-सा देश कैस्पियन सागर से सीमा नहीं बनाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) इराक
Solution:कैस्पियन सागर, पश्चिमी एशिया में यूरोप के पूर्वी छोर पर स्थित है। यह विश्व की सबसे बड़ी झील है। कुल 5 देशों की सीमाएं कैस्पियन सागर से मिलती हैं। इनमें अजरबैजान, रूस, कजाख्स्तान, तुर्कमेनिस्तान तथा ईरान शामिल हैं।

40. निम्नलिखित में से कौन-सा बाल्कन देश नहीं है? [M.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (d) ऑस्ट्रिया
Solution:बाल्कन क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी यूरोप का विशिष्ट सांस्कृतिक क्षेत्र है, जो बाल्कन पर्वतों के आस-पास अवस्थित है। इसमें शामिल प्रमुख देश इस प्रकार हैं-अल्बानिया, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, बुल्गारिया, ग्रीस, क्रोएशिया, सर्बिया, स्लोवेनिया, रोमानिया आदि। ऑस्ट्रिया इसमें शामिल नहीं है।