विश्व का भूगोल (Part-I)

Total Questions: 45

41. मैकमोहन लाइन क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) भारत-चीन सीमा
Solution:मैकमोहन रेखा (MacMohan line) भारत एवं चीन के मध्य सीमा रेखा है। इसका निर्माण शिमला संधि (1914 में ब्रिटेन और तिब्बत के बीच संपन्न) के तहत किया गया था।

42. पेरू की राजधानी है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) लीमा
Solution:पेरू की राजधानी लीमा है। पेरू दक्षिणी अमेरिकी देश है।

43. विएना किस देश की राजधानी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) ऑस्ट्रिया
Solution:विएना, ऑस्ट्रिया की राजधानी है। यहां अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (L.A.E.A.) का मुख्यालय स्थित है।

44. निम्नलिखित की जोड़ियां बनाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

प्रश्नगत देशों और उनकी राजधानियों का सही सुमेल इस प्रकार है-

सूची-I (देश )सूची-II (राजधानी)
(A) केन्या(1) ताशकंद
(B) युगांडा(2) नैरोबी
(C) उज्बेकिस्तान(3) कीव
(D) यूक्रेन(4) कंपाला

कूट:

ABCD
(a)4213
(b)2413
(c)2431
(d)4231
Correct Answer: (b)
Solution:प्रश्नगत देशों और उनकी राजधानियों का सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची-I (देश )सूची-II (राजधानी)
केन्यानैरोबी
युगांडाकंपाला
उज्बेकिस्तानताशकंद
यूक्रेनकीव

45. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

सूची-I सूची-II 
(A) ब्राजील1. यामूसिको
(B) कोस्टा रिका2. सैन जोस
(C) पेरू3. रियो-डी-जनेरियो
(D) आइवरी कोस्ट4. लीमा

कूट:

ABCD
(a)2143
(b)1234
(c)3241
(d)3412
Correct Answer: (c)
Solution:रियो-डी-जनेरियो ब्राजील का प्रमुख शहर है (राजधानी-ब्रासीलिया)। सैन जोस कोस्टारिका की, लीमा पेरू की तथा यामूसिको आइवरी कोस्ट की राजधानी है।